15/04/2025
400+ टन प्लास्टिक कचरा किया साफ़, महाकुंभ और प्रयागराज को बनाया स्वच्छ!
महाकुंभ के दौरान हमने अपने स्वच्छता सिपाहियों की मदद और महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं के सहयोग से प्लास्टिक कचरे के सफ़ल निस्तारण के लिए क़दम उठाए। इसके साथ-साथ हमारी महासंकल्प वैन ने पूरे प्रयागराज में घूमकर सभी को प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक भी किया।
महाकुंभ के महासंकल्प का साथ देने वाले सभी लोगों का अल्ट्राटेक की ओर से धन्यवाद।
16/03/2025
अल्ट्राटेक का स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति संकल्प!
80+ नगर निगमों के साथ साझेदारी – नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरे के सुरक्षित निस्तारण में सहायता।
वर्ष 2024-2025 में 5.43 लाख टन कचरा किया गया रीसाइकल – सीमेंट उत्पादन और ऊर्जा संयंत्रों में कचरे का पुनः उपयोग।
अल्ट्राटेक का यह प्रयास न केवल महाकुंभ बल्कि पूरे देश में स्वच्छता और सतत विकास को सशक्त बना रहा है!
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://money.rediff.com/news/market/ultratech-s-sustainable-plastic-waste-management-at-maha-kumbh-2025/22701020250225
15/03/2025
अल्ट्राटेक के स्वच्छता प्रयासों की हो रही है चर्चा!
महाकुंभ 2025 में अल्ट्राटेक की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पहल को व्यापक सराहना मिल रही है। हमारे प्रयासों के तहत 400+ टन प्लास्टिक कचरे का सफल निस्तारण किया गया, जिससे महाकुंभ को स्वच्छ बनाने के प्रयासों को बल मिला।
महासंकल्प पहल के तहत प्लास्टिक कचरे का निस्तारण
प्रयागराज नगर निगम द्वारा एकत्र कचरे का भी पुनः उपयोग
सीमेंट उत्पादन प्लांट्स में प्लास्टिक कचरे का वैकल्पिक ईंधन के रूप में उपयोग
हमारे इन प्रयासों के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://orissadiary.com/ultratech-drives-sustainable-plastic-waste-management-at-maha-kumbh-2025/
14/03/2025
महाकुंभ के महासंकल्प के मुख्य स्तंभ रहे हैं अल्ट्राटेक के स्वच्छता सिपाही और महासंकल्प वैन। और आज देश भर में इनकी चर्चा हो रही है।
महाकुंभ को स्वच्छ बनाए रखने के संकल्प के तहत इन सिपाहियों ने प्लास्टिक कचरा हटाया और श्रद्धालुओं को सही जगह कचरा फेंकने के लिए प्रेरित किया।
इसके साथ ही, महासंकल्प वैन ने पूरे प्रयागराज में घूमकर स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें - https://csrbox.org/Impact/description/India_CSR_news_UltraTech-drives-sustainable-plastic-waste-management-at-Maha-Kumbh-2025-_2768
12/03/2025
जब संकल्प बड़ा हो, तो उसकी गूंज दूर तक जाती है। प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) ने हमारे प्लास्टिक-मुक्त महाकुंभ के प्रयासों को कवर किया है। यह इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा में उठाए गए कदम बड़े बदलाव की नींव रखते हैं।
हम सिर्फ सफाई की नहीं, टिकाऊ समाधान की भी बात कर रहे हैं—जहां कचरा हटाया ही नहीं जाता, बल्कि उसे एक नए संसाधन में बदला जाता है। इसी समाधान की राह में, महाकुंभ से इकट्ठे किए गए 400+ टन प्लास्टिक को हमने ईंधन के रूप में उपयोग किया, जिससे स्वच्छता के साथ-साथ सस्टेनेबिलिटी को भी बढ़ावा मिला।
हमारे इस महासंकल्प के बारे में विस्तार से पढ़ें: https://www.ptinews.com/story/business/UltraTech-drives-sustainable-plastic-waste-management-at-Maha-Kumbh/2326362