Col Ram Ratan Negi
President, Ex-Servicemen Department, Uttarakhand Congress
12/06/2026
पूर्व सैनिक विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल आज चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, आदरणीय विधायक प्रीतम सिंह जी से उनके निवास पर मिले और उन्हें पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड कांग्रेस के महत्वपूर्ण मुद्दे पर बनी सूचना विवरणिका( information brochure) भेंट की गई I
प्रीतम सिंह जी से 2027 के चुनाव के मध्यनज़र तैयारियों और विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उनके दिए गए मार्गदर्शन के लिए पूर्व सैनिक विभाग अभारी रहेगा, उनका बहुत बहुत धन्यवाद I
Indian National Congress Uttarakhand Uttrakhand Exservicemen Congress All India Ex Servicemen Congress Kumari Selja COL Rohit Chaudhry Surender Sharma Ganesh Godiyal Harish Rawat Yashpal Arya Pritam Singh Dr Harak Singh Rawat Qazi Nizamuddin Shoorveer Singh Sajwan
12/06/2026
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज एवं देश के गौरव जसपाल राणा जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, मित्रों एवं प्रशंसकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।ॐ शांति। 🙏
Indian National Congress Uttarakhand All India Ex Servicemen Congress Uttrakhand Exservicemen Congress Kumari Selja COL Rohit Chaudhry Surender Sharma Ganesh Godiyal Harish Rawat Yashpal Arya Pritam Singh Dr Harak Singh Rawat Qazi Nizamuddin Shoorveer Singh Sajwan @
12/06/2026
उत्तराखंड के टिहरी जनपद के घनसाली क्षेत्र के मेंदू सिंधवाल गांव निवासी भारतीय सेना के वीर जवान अग्निवीर रोहित रावत जी के जम्मू में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है!
मात्र 21 वर्ष की आयु में मातृभूमि की सेवा करते हुए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को गौरवान्वित करता रहेगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें!
शहीद रोहित रावत जी को विनम्र श्रद्धांजलि!
ॐ शांति ! जय हिंद 🇮🇳
Indian National Congress Uttarakhand Uttrakhand Exservicemen Congress All India Ex Servicemen Congress Ganesh Godiyal Harish Rawat Yashpal Arya Pritam Singh Dr Harak Singh Rawat Qazi Nizamuddin Shoorveer Singh Sajwan Surender Sharma Kumari Selja
बीरोंखाल के कमडई गांव के सेवानिवृत्त मैकेनिकल जेई श्री कमला प्रसाद गौनियाल साहब से ग्राम भ्रमण के दौरन मुलाकात हुई.
अपने जीवन कि यादगार, अपनी संस्कृति के कुछ अनमोल उपकरण संजो के रखे हैं और उसकी प्रदर्शनी अपने घर की सामने वाली दीवार पर लगा रखी है जो बहुत ही खुशी की अनुभूति कराता है।
उनका बहुत बहुत धन्यवाद...🙏
Indian National Congress Uttarakhand All India Ex Servicemen Congress Uttrakhand Exservicemen Congress
10/06/2026
मेरे सभी सम्मानित कांग्रेस बीoएलoएo साथियों के लिए आवश्यक सूचना
साथियों,
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दिनांक 08 जून 2026 से प्रदेशभर में एसoआईoआरo अभियान प्रारम्भ हो चुका है। फार्म वितरण एवं संकलन का कार्य 07 जुलाई 2026 तक चलेगा। यह अभियान संगठन एवं लोकतंत्र दोनों की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः आप सभी से निवेदन है कि निम्न बातों पर विशेष ध्यान दें—
1️⃣ नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष फोकस करें
अपने क्षेत्र में ऐसे युवा एवं नागरिक जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है, उनका फॉर्म-06 भरवाकर पंजीकरण अवश्य करवाएं।
2️⃣ बाहर गए मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं
जो मतदाता किसी कारणवश क्षेत्र से बाहर हैं, उनकी फोटो एवं आवश्यक दस्तावेज समय रहते बीoएलoओo तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि उनका सत्यापन प्रभावित न हो।
3️⃣ बीoएलoओo के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखें
क्षेत्र के बीoएलoओo से निरंतर संपर्क एवं सहयोग बनाए रखें, जिससे कार्य समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण हो सके।
4️⃣ पासपोर्ट साइज फोटो की अनिवार्यता की जानकारी दें
मतदाता फॉर्म के साथ पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है, इसलिए लोगों को पहले से जागरूक करें एवं जरूरतमंदों की सहायता भी करें।
5️⃣ घर-घर संपर्क अभियान को मजबूत बनाएं
जन-जन तक पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी हेतु प्रेरित करें। आपका सक्रिय सहयोग ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।
साथियों,
आपकी मेहनत, जागरूकता और समर्पण से ही अधिक से अधिक लोगों को लोकतंत्र से जोड़ने का यह अभियान सफल होगा। आइए, मिलकर प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता बनाने का संकल्प लें।
जय हिन्द 🇮🇳
जय उत्तराखंड ✋
जय कांग्रेस
09/06/2026
*08th Jun 2026/ गौं म कछड़ि अभियान* लैंसीडौन विधान सभा क्षेत्र में बना बड़ा अभियान।
आज 8 जून को *ग्राम कमडई , मेजेरा व डांग में में गौं म कछड़ि अभियान के तहत जो भी कछड़ि हुई उसमें ग्राम वासियों ने बड़ी तादाद में प्रतिभाग किया ।
कांग्रेस पूर्व सैंनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में चल रहे " गौं म कछड़ि " अभियान को मिल रहा भारी जनसमर्थन से स्पष्ट हो रहा है लैंसीडौन विधान सभा में कांग्रेस नेता को अपना विधायक चुनने का मन बना चुकी है।
*कांग्रेस आ रही है...*
*जय कांग्रेस...विजयी कांग्रेस*
Indian National Congress Uttarakhand All India Ex Servicemen Congress Uttrakhand Exservicemen Congress Kumari Selja Surender Sharma COL Rohit Chaudhry Ganesh Godiyal Harish Rawat Yashpal Arya Pritam Singh Dr Harak Singh Rawat Qazi Nizamuddin Shoorveer Singh Sajwan
08/06/2026
उत्तराखंड के अल्मोड़ा (रानीखेत) के वीर सपूत लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जी के जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में ‘ऑपरेशन शेरोवाली’ के दौरान वीरगति प्राप्त करने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है!
मात्र 25 वर्ष की आयु में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस वीर जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन!
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें!
जय हिन्द 🇮🇳
Indian National Congress Uttarakhand All India Ex Servicemen Congress Uttrakhand Exservicemen Congress
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Dehra Dun
248001
