#दिल्ली
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर आई तेज आंधी और बारिश के दौरान तेज हवाओं के कारण ग्राउंड इक्विपमेंट खिसककर एयर इंडिया के कई विमानों से टकरा गए, जिससे विमानों को नुकसान पहुंचा। खराब मौसम के चलते हवाई संचालन भी प्रभावित हुआ।
राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Atul Krishan
Passionate journalist dedicated to uncovering the truth behind the head
मुरादाबाद,उत्तरप्रदेश-
मुरादाबाद के जिला अस्पताल में कथित अव्यवस्थाओं को लेकर वीडियो बनाने वाली यूट्यूबर जुनेरा रफी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर आरोप लगाया था कि अस्पताल में मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो रहा है।
मामले में चिकित्सक डॉ. आबिदा की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यूट्यूबर की तलाश की जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NBC की रिपोर्टर क्रिस्टन वेल्कर से कहा,,
"मैं एक घंटे तक तुम्हारे साथ बारिश में बैठा रहा हूँ। मैंने तुम्हें पर्याप्त समय दिया है। तुम्हें अपनी प्रेस को ठीक करना चाहिए। जानते हो क्यों? जिस देश में बेईमान प्रेस हो वह देश कभी महान नहीं बन सकता। बहुत हो गया।"
ट्रंप ने बीच में ही साक्षात्कार खत्म कर दिया और झूठा कहते हुए वहाँ से चलते बने।
ट्रंप: “ये चुनाव तीसरी दुनिया के देश जैसे हो गए हैं। तुम बेईमान हो… चलो, इसे यहीं खत्म करते हैं। काफी हो गया।”
फिलीपींस में भयानक भूकंप-
फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र में सोमवार को शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने शुरुआत में इसकी तीव्रता 8.2 बताई, जिसे बाद में संशोधित कर 7.8 आंका गया। भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई गई है।
भूकंप के बाद अमेरिका की सुनामी चेतावनी प्रणाली ने अलर्ट जारी किया, जबकि जापान, ताइवान समेत कई देशों ने भी तटीय क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की। प्रभावित इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं और लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की गई है।
प्रशांत क्षेत्र के कई देशों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आपदा प्रबंधन एजेंसियां सतर्क हैं।⤵️
झंडा समारोह चल रहा था, तभी धरती कांप उठी
फिलीपींस के दावाओ ऑक्सिडेंटल में 7.8 तीव्रता के भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया
प्रकृति की ताकत के सामने इंसान कितना असहाय है, यह एक बार फिर दिख गया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के विजेता भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को 50 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंद के साथ शतरंज की एक मैत्रीपूर्ण बाजी भी खेली।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री विजय प्रज्ञानानंद के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं और अंत में मुस्कुराते हुए हार स्वीकार करते दिखाई दे रहे हैं। प्रज्ञानानंद की इस उपलब्धि को भारतीय शतरंज के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
हरियाणवी लोक संस्कृति और रागनी मंच के लोकप्रिय कलाकार पेप्सी शर्मा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनकी मौत हुई। उनके निधन की खबर से हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोक कलाकारों तथा प्रशंसकों में शोक की लहर है।
पेप्सी शर्मा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के पतला गांव के रहने वाले थे। उन्होंने रागनी और लोक मंचों पर अपनी दमदार प्रस्तुतियों से खास पहचान बनाई थी। यूपी और हरियाणा में आयोजित रागनी कार्यक्रमों में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता था। उनके निधन को लोक कला जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।
यूपी के जौनपुर में सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के बरैया गांव में दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वायरल वीडियो में शुभम सिंह और लोहा यादव की पहचान होने का दावा किया जा रहा है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
UttarPradesh हापुड़ में विवाह के महज एक महीने बाद नवविवाहिता सोनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोनम की शादी 6 मई को हुई थी, जबकि 7 जून को उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
मृतका की बहन का आरोप है कि ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहा था। उसने बताया कि मौत से पहले सोनम ने फोन कर घबराहट होने की बात कही थी और घर आने की इच्छा जताई थी। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि सोनम की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
08/06/2026
ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने अपील की है कि जो भारतीय नागरिक ईरान की यात्रा की योजना बना रहे हैं, वे फिलहाल वहां जाने से बचें। वहीं, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से स्थिति को देखते हुए देश छोड़ने और दूतावास के संपर्क में रहने का आग्रह किया गया है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Website
Address
Delhi
110087
