22/05/2026
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धमकी देने वाला युवक हुआ गिरफ्तार।
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vikash kumar, Social service, Wazirganj, Gaya.
यह मंच स्थानीय मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता देता है। VK Public Voice जनता की समस्याओं, उनके विचारों और उनकी आवाज़ को सामने लाने का काम करता है, ताकि हर नागरिक की बात सुनी जा सके।
22/05/2026
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को धमकी देने वाला युवक हुआ गिरफ्तार।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तरवां का वार्डन ने छात्रा को जाति सूचक शब्द बोलकर अपमानित करती है ।
Jitan Ram Manjhi Narayan Prasad Manjhi Rakesh Kumar रिपोर्टर बिरेंद्र मांझी District Administration, GAYA
आज देवेन्द्र मांझी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तरवां का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें किचेन साफ सफाई का निर्देश दिए ।
Jitan Ram Manjhi Narayan Prasad Manjhi Gaya se hai Rakesh Kumar District Administration, GAYA Niranjan Kumar Manjhi रिपोर्टर बिरेंद्र मांझी Parmanand Kumar
आज अनुसूचित जाति आयोग उपाध्यक्ष देवेन्द्र मांझी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, तरवां का औचक निरीक्षण किया गया।
Jitan Ram Manjhi Narayan Prasad Manjhi Rajeev Ranjan Urf Dablu Gaya se hai Vikash Kumar Rakesh Kumar रिपोर्टर बिरेंद्र मांझी District Administration, GAYA Niranjan Kumar Manjhi
08/05/2026
मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 52 एवं धारा 190(2) के अंतर्गत अवैध बाइक मॉडिफिकेशन दंडनीय अपराध है।
वाहनों में अनधिकृत परिवर्तन, प्रेशर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं फैंसी नंबर प्लेट का उपयोग कानूनन प्रतिबंधित है।
सुरक्षित यातायात हेतु नियमों का पालन करें।
Home Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
05/05/2026
गया, दिनांक 05.05.2026, ज्ञान भारतम मिशन के अंतर्गत पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों के सम्मान में समाहरणालय सभागार, गया में समारोह का आयोजन कर जिला पदाधिकारी, गया द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।
जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने कहा कि पूरे बिहार में गया जिला दूसरे स्थान पर पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन में कार्य किया है। आप सभी ने अच्छा काम किया है, आप सभी से अन्य व्यक्ति भी प्रेरणा लेंगे और पांडुलिपि संरक्षण में बढ़-चढ़कर प्रशासन को सहयोग प्रदान करेंगे।
यह कार्यक्रम जिले में सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं उनके डिजिटलीकरण की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों का एक महत्वपूर्ण चरण है। इस पहल के माध्यम से न केवल प्राचीन पांडुलिपियों को सुरक्षित किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटल स्वरूप में संरक्षित कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए उपलब्ध भी कराया जा रहा है।
गया जिला अंतर्गत विभिन्न प्रमुख स्थानों—जैसे बोधगया मठ ,मगध विश्वविद्यालय पुस्तकालय, समाहरणालय पुस्तकालय, जिला अभिलेखागार, अन्य सरकारी कार्यालयों तथा जिले के विभिन्न निजी व्यक्तियों के पास संरक्षित पांडुलिपियों—का व्यापक सर्वेक्षण एवं सत्यापन कार्य संपन्न किया गया है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत कुल 1,21,938 पांडुलिपियों (Manuscripts) का सफलतापूर्वक सत्यापन किया जाना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह उपलब्धि जिले के समृद्ध ऐतिहासिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति प्रशासन एवं समाज के संयुक्त प्रयासों को प्रतिबिंबित करती है।
इस अवसर पर पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शंभूनाथ विट्ठल, राजेंद्र कुमार सिजुआर, चिंटू लाल झांगर, रंजीत भैया, कृष्ण लाल भैया, विनोद लाल मेहरवार, अजय सिंह, बिके मंगलम, परमानंद मिश्रा, आकाश कुमार, संजय कुमार उर्फ स्वामी श्री सुदर्शन आचार्य महाराज सहित अन्य संबंधित व्यक्तियों ने विभिन्न स्तरों पर सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पांडुलिपियों के संकलन, सत्यापन एवं संरक्षण में सराहनीय भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, इस क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना तथा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण हेतु सामूहिक भागीदारी को सुदृढ़ करना है।
समारोह में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, शोधकर्ता, साहित्यकार, अभिलेखागार विशेषज्ञ तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे साथ ही, कार्यक्रम के दौरान पांडुलिपि संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन से संबंधित अनुभवों, चुनौतियों एवं उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया।
यह आयोजन न केवल पांडुलिपियों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को सहेजने एवं उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी है।
Rajeev Ranjan Urf Dablu District Administration, GAYA
04/05/2026
हृदयविदारक खबर | वज्रपात से तीन किशोरों की मौत
मेरे गया जी के शेरघाटी प्रखंड अंतर्गत नगर जोगापुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है।
वज्रपात की चपेट में आने से 16 वर्षीय संदीप कुमार (पिता– छोटी मांझी), 15 वर्षीय दिलकेश्वर कुमार (पिता– सुरेंद्र मांझी) एवं 16 वर्षीय गौतम कुमार (पिता– रविन्द्र मांझी) की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
🕊️ ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
Jitan Ram Manjhi Narayan Prasad Manjhi Rakesh Kumar Niranjan Kumar Manjhi
AI photo
04/05/2026
दुःखद खबर | वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत
वजीरगंज प्रखंड के पंचायत पतेड़ मंगरावाँ अंतर्गत गांव लोढिया निवासी 55 वर्षीय परशुराम यादव की मौत सोमवार देर संध्या वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।
बताया जा रहा है कि वे मवेशी चराने के लिए बधार गए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
04/05/2026