23/06/2026
आज दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाँयसा में भाई नारायण सिंह जी के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्री नैनू चौधरी जी के निधन पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय श्री नैनू चौधरी जी का स्नेह, सरलता एवं समाज के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका जाना परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि।
ॐ शांति। 🙏
#श्रद्धांजलि
23/06/2026
आज दतावली स्थित अपने कैंप कार्यालय पर सम्मानित ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों एवं वरिष्ठ जनों से आत्मीय भेंट कर जनसमस्याओं, विकास कार्यों तथा सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
जनता का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन ही मुझे निरंतर सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
🙏🏻 आपका विश्वास, हमारा प्रयास 🙏🏻
#जनसंवाद #जनसेवा #दतावली #दादरी
23/06/2026
भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏🏻🌺
सत्ता का त्याग कर देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
देश के प्रति उनके बलिदान का हमेशा स्मरण किया जाएगा। 🇮🇳
#डॉ_श्यामा_प्रसाद_मुखर्जी
#बलिदान_दिवस
22/06/2026
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल जी के बड़े भाई एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रोहित चहल जी के पूज्य पिताश्री, दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता श्री नरेश चहल जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
#श्रद्धांजलि
21/06/2026
आज जारचा मंडल द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक ऊर्जा और संतुलित जीवन का आधार भी है।
आइए, योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।
📍 स्थान: ठाकुर ख़म्बीर सिंह हरप्यारी देवी इंटर कॉलेज, ऊँचा अमीरपुर, एनटीपीसी, दादरी, गौतम बुद्ध नगर।
21/06/2026
🧘♂️✨ योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।
आइए, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, निरोग और ऊर्जावान भारत के निर्माण में योगदान दें। 🇮🇳🌿
🙏 आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🕉️
20/06/2026
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
सरलता, संवेदनशीलता, विनम्रता एवं राष्ट्रसेवा के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके नेतृत्व में देश की लोकतांत्रिक गरिमा और सामाजिक समरसता को नई शक्ति मिली है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करता हूँ। आप निरंतर राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के पथ पर देश का मार्गदर्शन करती रहें।
जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!