02/06/2026
सीएम योगी ने बिजनौर में गौ ह*त्या और गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो गाय को पशु मानते हैं उनकी बुद्धि पशु जैसी है।
आप खड़े होइए देश के राजनीति के निडिल बिहार के तरफ घुमा देंगे। जय बिहार जय जन सुराज।
02/06/2026
सीएम योगी ने बिजनौर में गौ ह*त्या और गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो गाय को पशु मानते हैं उनकी बुद्धि पशु जैसी है।
02/06/2026
आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद जहां पूरा देश विराट कोहली की शानदार पारी और आरसीबी की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा है, वहीं विराट ने अपनी सफलता का श्रेय आस्था और आशीर्वाद को भी दिया।
खिताब जीतने के 48 घंटे के भीतर ही विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे और पूज्य प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बताया जा रहा है कि दोनों सुबह तड़के यमुना तट स्थित एकांतवास स्थल पर पहुंचे और महाराज जी से भेंट की। इसके बाद उन्होंने उनके गुरु के भी दर्शन किए।
विराट और अनुष्का लंबे समय से प्रेमानंद जी महाराज के अनुयायी रहे हैं और समय-समय पर वृंदावन जाकर आशीर्वाद लेते रहे हैं। यह मुलाकात एक बार फिर दर्शाती है कि सफलता के शिखर पर पहुंचने के बाद भी आस्था और विनम्रता का महत्व कितना बड़ा होता है।
जय श्री राधे! 🙏
02/06/2026
”‘TMC का मतलब अब माफिया कल्चर और टू मच करप्शन बन गया है’ — शहजाद पूनावाला”
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shehzad Poonawalla ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि TMC अब अपने मूल राजनीतिक अर्थ से आगे बढ़कर “द माफिया कल्चर” और “टू मच करप्शन” का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, राजनीतिक हिंसा और सत्ता के दुरुपयोग से जुड़े मामलों ने राज्य की राजनीति को प्रभावित किया है।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि विभिन्न घोटालों और विवादों के कारण TMC की छवि पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता का दावा है कि राज्य की जनता इन मुद्दों को लेकर जवाब मांग रही है और राजनीतिक जवाबदेही की अपेक्षा कर रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस भाजपा के आरोपों को राजनीतिक प्रचार करार देती रही है और पलटवार करते हुए केंद्र सरकार पर भी कई सवाल उठाती रही है। इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है।
02/06/2026
”‘कुछ लोगों को सरकारी आवास का मोह है, मैं 24 घंटे में झोला उठाकर चला जाऊंगा’ — सम्राट चौधरी”
बिहार के उपमुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने राबड़ी देवी के सरकारी आवास को लेकर चल रहे विवाद पर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को सरकारी आवास से अत्यधिक लगाव है और इसी कारण यह मुद्दा राजनीतिक रंग ले रहा है। सम्राट चौधरी ने तंज करते हुए कहा कि “बेटा अलग घर चाहता है और माता जी अलग घर चाहती हैं”, जिससे राज्य की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।
उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक जीवन में पद और सुविधाएं स्थायी नहीं होतीं। सम्राट चौधरी ने दावा किया कि जिस दिन पार्टी और नेतृत्व उन्हें पद छोड़ने के लिए कहेंगे, वह 24 घंटे के भीतर अपना सामान समेटकर सरकारी आवास खाली कर देंगे। राबड़ी देवी के आवास को लेकर जारी विवाद के बीच उनके इस बयान को विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच बढ़ती राजनीतिक तल्खी के रूप में देखा जा रहा है।
02/06/2026
बिहार पुलिस में 20,937 दारोगा के पदों को मंजूरी मिल गई है..वहीं पहले चरण में 8000 पदों पर भर्ती जल्द शुरू करने को लेकर लेटर जारी.
#बिहारदरोगावैकेंसी #बिहार_न्यूज़ #बिहार
02/06/2026
अमेरिका में कमर्शियल ट्रक ड्राइवर के तौर पर गैर-कानूनी रूप से काम कर रहे करीब 30 भारतीय नागरिकों को US बॉर्डर पेट्रोल एजेंटों ने 'ऑपरेशन चेकमेट' नाम के एक फेडरल इमिग्रेशन एनफोर्समेंट अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, इन लोगों को देश से निकाले जाने की प्रक्रिया का सामना करना पड़ सकता है।
सोमवार को USA कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन (CBP) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, 11 से 15 मई के बीच एरिजोना के यूमा सेक्टर में चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 36 लोग देश में गैर-कानूनी रूप से रहते हुए कमर्शियल सेमी-ट्रक चलाते पाए गए।
02/06/2026
शिक्षक खान सर और पत्रकार अंजना ओम कश्यप के बीच चल रहा ऑनलाइन विवाद अब कोचिंग सेंटरों के मुद्दे से हटकर हिंदी वर्तनी (स्पेलिंग) पर आ गया है।
हाल ही में, अंजना ओम कश्यप ने सोशल मीडिया पर कोचिंग सेंटर के कुछ शिक्षकों की आलोचना करते हुए एक पोस्ट की थी। इसके जवाब में खान सर ने उनकी पोस्ट में एक स्पेलिंग की गलती निकाली और तंज कसते हुए कहा कि यूट्यूब शिक्षकों पर सवाल उठाने वालों को पहले अपनी बुनियादी जानकारी ठीक करनी चाहिए।
इन दोनों के बीच हुई यह बहस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस विवाद पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं बंटी हुई हैं। एक तरफ कुछ लोग खान सर के जवाब का समर्थन कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स का कहना है कि स्पेलिंग की गलती से ज्यादा छात्रों की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान दिया जाना चाहिए। शिक्षा से शुरू हुई यह चर्चा अब मीडिया, शिक्षकों और सार्वजनिक जवाबदेही जैसे बड़े मुद्दों में बदल गई है।
02/06/2026
बिहार सरकार ने अन्य राज्यों से आने वाले बालू, पत्थर और अन्य लघु खनिजों के परिवहन पर ट्रांजिट पास शुल्क लागू करने का निर्णय लिया है. यह नई व्यवस्था 20 जून से प्रभावी होगी, जिसका उद्देश्य खनिज परिवहन को पारदर्शी बनाना और राजस्व बढ़ाना है.
02/06/2026
मुंगेर के राजाडीह गांव का कभी प्रसिद्ध कालीन उद्योग सरकारी उदासीनता और बिचौलियों के कारण खत्म हो गया, जिससे बुनकर रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं. एक समय सैकड़ों बुनकर परिवार दिन-रात कालीन निर्माण में जुटे रहते थे, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता, सरकारी सहयोग के अभाव और बिचौलियों के बढ़ते प्रभाव के कारण यह उद्योग धीरे-धीरे समाप्ति के कगार पर पहुंच गया.
02/06/2026
बिहार के बहुचर्चित रिशु श्री टेंडर घोटाले में अब चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, सात निश्चय योजना के तहत 'हर घर नल का जल' परियोजना में फंसे 124 करोड़ रुपये के बिल को पास कराने के लिए जल संसाधन विभाग के 22 इंजीनियरों और जेई का नगर विकास विभाग में विशेष तौर पर तबादला कराया गया था.
#बिहार ोजना