03/06/2026
वीर बृजनाथी सिंह सेवा संस्थान ट्रस्ट के माध्यम में जनहित में किये गए कार्य।
आपका सहयोग स्नेह व आशीर्वाद बना रहे ,इस ट्रस्ट के माध्यम से आगे भी आम अवाम की मदद और उनके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ़ अब नए तरीके से आवाज़ को बुलंद करेगी ।
03/06/2026
आपके संघर्ष का सबसे पहला साथी आपका भाई ही होता है।
02/06/2026
हर परिस्थिति में जब आपका वजूद कम होने लगे, तब समझ लेना लोग आपको नहीं, आपके काम को याद करते है!
28/05/2026
आप सभी लोगो को धन्यवाद ,आप सब ने वीर बृजनाथी सिंह जी की जयंती के अवसर पर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए एक दीप वीर बृजनाथी के नाम कार्यक्रम में उनके आत्मा की शांति के लिए एक दीप जलाकर श्रधांजलि देने का काम किया ।
आपसब के वीर बृजनाथी सिंह हमेशा आपके सुख दुःख के घड़ी मे सदैव मुस्तैद नज़र आते थे,आपके लिए अपनी जान की परवाह तक नही किया करते थे,हमेशा सबो के लिए अन्याय करने वाले सता धारी दल के गुंडे मवाली से भीड़ जाया करते थे।
जब जब दलित वंचित असहाय पीड़ितों पर अत्याचार होता था उस समय प्रभु श्री राम की तरह आपके साथ आपके लिए अत्याचारियों से खुद सामने से भीड़ जाते थे,ऐसे महान व्यक्तित्व विरले ही जन्म लेते है।
लेकिन उनकी कृतियों व विचारों को आपसब ने भी अपने अंदर जिंदा रखा है।उनकी आत्मा जरूर हम सब को आशीर्वाद दे रही होगी।
वीर पुरुष मरते नही अमर हो जाते है व वीर बृजनाथी सिंह अमर है!
जय श्री बृजनाथ....
निवेदक-वीर बृजनाथी सिंह सेवा संस्थान
27/05/2026
आपके तस्वीर देख लेनें मात्र से शरीर मे ऊर्जा का संचार होने लगता है।
आज भी आपके होने का एहसास है।
आपके विरोधियों को ,वो आज तक असमंजस में है कि बृजनाथी सिंह जिंदा है या नही।।
ऐसे भी शहीद कभी नही मरते ,अमर रहते है।
इन फिज़ाओ में,जब जब अन्याय चरम पे होने लगता है,आप जैसे शहीद इस धरा पे जन्म लेते है।
जय श्री वृजनाथ
आज वीर बृजनाथी सिंह जी की 65वी जयंती के अवसर पर वीर बृजनाथी सिंह सेवा संस्थान के तमाम साथियो के तरफ से इनके चरणों मे सादर नमन।
#27मई #राघोपुरदिवस