01/02/2026
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उनकी शिक्षाओं ने समाज में समता, भाईचारा और मानवता का दीप जलाया। उनके विचार आज भी हमें समानता और न्याय के पथ पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर एक समरस और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।
28/01/2026
महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह हुए विमान दुर्घटना हादसे की अत्यंत हृदय-विदारक खबर सामने आई है।
इस दुःखद दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी सहित कुल 6 लोगों के निधन की पुष्टि हुई है। इस अकल्पनीय क्षति से पूरा देश गहरे शोक में है।
मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति, धैर्य व संबल की कामना करता हूँ।