आम आदमी पार्टी सिर्फ एक पार्टी नहीं, आम इंसान की आवाज़ है! 🇮🇳✨
ये जनहित की सोच, गरीबों का संबल, और मिडिल क्लास का भरोसा है। जहाँ राजनीति का मतलब भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि कड़े और ईमानदार फैसले हैं।
Aam Aadmi Party Raipur
आम आदमी पार्टी रायपुर जिला पेज
11/06/2026
दक्षिण विधानसभा, रायपुर की संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न
आम आदमी पार्टी दक्षिण विधानसभा, रायपुर की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रभारी आदरणीय श्री मुकेश अहलावत जी द्वारा किया गया।
आदरणीय मुकेश अहलावत जी इन दिनों संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इसी क्रम में दक्षिण विधानसभा की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता आदरणीय श्री सूरज उपाध्याय जी, कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री विजय झा जी, रायपुर जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री नवनीत नंदे जी, रायपुर लोकसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री अज़ीम खान जी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री सागर क्षीरसागर जी, ज़ोन सह-प्रभारी आदरणीय सुश्री अनुषा जोसेफ जी, प्रदेश जॉइंट सेक्रेटरी आदरणीय श्री सुरेंद्र बिसेन जी, प्रदेश कार्यालय प्रभारी आदरणीय श्री शिव शर्मा जी, प्रदेश सचिव आदरणीय श्री संतोष खुसवाहा जी, जिला महासचिव आदरणीय श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर जी, जिला अध्यक्ष (महिला विंग) आदरणीय श्रीमती अनुराधा जी, जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री श्याम शर्मा जी, आदरणीय श्री वीरेंद्र पवार जी, आदरणीय श्री प्रदीप मिश्रा जी तथा जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदरणीय श्री सानोज दास जी सहित अनेक क्रांतिकारी साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। सभी साथियों ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
आदरणीय श्री मुकेश अहलावत जी ने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उन्होंने सभी साथियों से निष्ठा एवं अनुशासन के साथ जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। सभी साथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आम आदमी पार्टी आने वाले समय में प्रदेश में एक मजबूत जनविकल्प के रूप में उभरेगी।
मजबूत संगठन – मजबूत छत्तीसगढ़
समर्पित कार्यकर्ता – सशक्त आम आदमी पार्टी :::
09/06/2026
✊ लक्ष्य 2028: जमीनी तैयारी, मजबूत रणनीति! 🎯
छत्तीसगढ़ में आगामी 2028 विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी ने अभी से अपनी कमर कस ली है। इसी सिलसिले में प्रदेश नेतृत्व और सभी शीर्ष नेताओं द्वारा विधानसभा वार महत्वपूर्ण बैठकें की जा रही हैं।
हमारे प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्री Mukesh Ahlawat जी के मार्गदर्शन में, सभी सह-प्रभारी और प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व पूरी मेहनत और लगन के साथ मैदान में उतर चुका है।
इस बार रणनीति सिर्फ कमरों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर बनाई जा रही है। हर एक कार्यकर्ता को मजबूत करना और जनता की आवाज को बुलंद करना ही हमारा संकल्प है।
चलो मिलकर बदलें छत्तीसगढ़!
06/06/2026
डीएड अभ्यर्थीयों के आंदोलन को समर्थन देने राज्यसभा सांसद संजय सिंह कल पहुंचेंगे
06/06/2026
छत्तीसगढ़ की पावन धरती, रायपुर नगरी में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद माननीय संजय सिंह जी के आगमन पर हार्दिक अभिनंदन एवं आत्मीय स्वागत।
आपका आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह, ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। आपके मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा एवं मजबूती प्राप्त होगी।
रायपुर की जनता एवं समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से आपका हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन।
🌹 स्वागतम्! अभिनंदनम्! वंदनम्! 🌹
नवनीत नंदे
जिला अध्यक्ष, रायपुर
आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़।
05/06/2026
संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से वार्ड अध्यक्ष, वार्ड सचिव तथा जिला उपाध्यक्ष पदों पर नियुक्तियाँ की गई हैं। उक्त नियुक्तियाँ माननीय जिला अध्यक्ष श्री नवनीत नंदे जी के मार्गदर्शन, विचार-विमर्श एवं अनुमोदन उपरांत संगठनात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।
संगठन को पूर्ण विश्वास है कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन की नीतियों, सिद्धांतों एवं जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ।
Aam admi party Zindabad
01/06/2026
आज रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जनता की समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष माननीय नवनीत नंदे जी एवं मिथलेश साहू जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, सोशल मीडिया) के नेतृत्व में गुढ़ियारी बिजली विभाग का घेराव कर ज्ञापन सौंपा गया।
मुख्य मांगों में गोकुल नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में खुले पड़े जानलेवा ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करना तथा लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाना शामिल रहा।
मुख्य रूप से उपस्थित साथियों में अनुशा जोसेफ जी (रायपुर जोन सह प्रभारी), सुरेंद्र बिसेन जी (संयुक्त प्रदेश सचिव), अज़ीम खान जी (लोकसभा अध्यक्ष), इमरान खान जी (प्रदेश अध्यक्ष, यूथ विंग), स्वाति तिवारी जी (प्रदेश सचिव, महिला विंग), अनुराधा शुक्ला जी (जिला अध्यक्ष, महिला विंग), श्याम शर्मा जी (जिला उपाध्यक्ष), विकास दास माणिकपुरी जी (जिला अध्यक्ष, यूथ विंग), डॉ. विजय देवांगन जी (छाया पार्षद) एवं प्रशांत यादव जी (छाया पार्षद) उपस्थित रहे।
जनहित के मुद्दों पर आम आदमी पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
28/05/2026
पहुंच रहे हैं
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष*
*माननीय उत्तम जायसवाल जी के नेतृत्व में जिला रायपुर एवं जिला बलौदा बाजार-भाटापारा* की टीम
ग्राम अल्दा, तिल्दा
🌾 जागो जवान – जागो किसान 🌾
हमारी जमीन, हमारा पानी, हमारा अधिकार – नहीं सहेंगे अत्याचार
*Tilda Raipur Baloda bajar*
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
492001
