20/06/2026
आज की मेहनत कल पहचान बनेगी, बस कोशिशों को जारी रखो... वक्त भी एक दिन साथ देगा, अपने सफर पर भरोसा रखो।
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Mewari Bazaar, Rajsamand.
मेवाड़ी सौंदर्य और संस्कृति को समर्पित शुद्ध मसाले,देशी घी, कच्ची घाणी तेल और सुखी सब्जियां व हर्बल गुलाल सरिता कुंवर ब्रांड एम्बेसडर राजीविका राजसमंद व मेवाड़ी बाजार
20/06/2026
आज की मेहनत कल पहचान बनेगी, बस कोशिशों को जारी रखो... वक्त भी एक दिन साथ देगा, अपने सफर पर भरोसा रखो।
26/05/2026
Every bowl of daal deserves a touch of tradition ✨
Mewari Daal Masala brings rich aroma, authentic spices, and homemade comfort to your everyday meals.
21/05/2026
मेवाड़ी बाजार के कैरी, हल्दी, हरी मिर्च और नींबू के अचार को आप सभी का भरपूर प्यार मिला ❤️
और अब उसी स्वाद और भरोसे के साथ हम लेकर आए हैं नया मिक्स अचार 🌿
पारंपरिक मसालों और कच्ची घाणी तेल के साथ बना
ऐसा स्वाद जो हर खाने को और खास बना दे 😍
अभी ऑर्डर करने के लिए MEWARIBAZAAR App डाउनलोड करें या 7425845112,7425815112 पर संपर्क करें।
21/03/2026
मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान:
मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने राजसमंद के गुंजोल में लिया ग्राम सभा में भाग
सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा सहित हर क्षेत्र पर आमजन दे अपने सुझाव, तब ही सफल मास्टर प्लान संभव :मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास
राजस्थान का संपर्क पोर्टल 181 देश में श्रेष्ठ, हर शिकायत का हो रहा समयबद्ध समाधान :मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास
राजसमंद का प्लान, राजस्थान में हो सर्वश्रेष्ठ :मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास
फ़ोटो संलग्न
राजसमंद, 20 मार्च। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शुक्रवार को पंचायत समिति खमनोर की ग्राम पंचायत गुंजोल में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान के अंतर्गत आयोजित ग्राम सभा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा अभियान के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्य सचिव श्री श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण स्वयं अपने गाँव के विकास का खाका तैयार करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गाँव के लोग मिलकर यह तय करें कि आगामी वर्षों में उनके गाँव का मास्टर प्लान क्या होगा और किन-किन विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 19 मार्च से 15 मई तक मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान संचालित किया जा रहा है, जो जन-केंद्रित योजना, समावेशिता, समयबद्ध प्राथमिकता, एवं संरचनात्मक एकीकरण जैसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों पर आधारित है।
मुख्य सचिव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय स्तर की आकांक्षाओं को विकसित राजस्थान के संकल्प से जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने सुझाव प्रस्तुत करें, जिससे एक सशक्त और व्यवहारिक ग्राम विकास योजना तैयार की जा सके।
मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान का संपर्क पोर्टल 181 देश में उत्कृष्ट जनसुनवाई प्रणाली के रूप में स्थापित हुआ है, जहां आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल सरकार और जनता के बीच सशक्त सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे पारदर्शिता एवं जवाबदेही में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि पोर्टल के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है तथा निर्धारित समयसीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाता है, जिससे आमजन का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने वर्षों पूर्व की अपनी राजसमंद यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले ने विकास के कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि देश का प्रत्येक नागरिक डिजिटल रूप से सशक्त बने, और इस दिशा में राजसमंद जिला पूर्व से ही अग्रसर रहा है। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं और सुझावों को सुनकर स्वयं नोट किया।
मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल इंडिया की संकल्पना साकार हो रही है। आज आमजन मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसी सुविधाओं से सीधे जुड़कर अपने दैनिक लेन-देन को सरल, सुरक्षित और त्वरित बना रहा है। डिजिटल तकनीक ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दिया है, अब लोग घर बैठे ही विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
सामने आएगी विकास की स्पष्ट रूपरेखा :सम्भागीय आयुक्त
सम्भागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी ने कहा कि ग्राम स्तर पर मास्टर प्लान तैयार होने से विकास की स्पष्ट रूपरेखा सामने आएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे कृषि, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत या अन्य किसी भी क्षेत्र से जुड़े अपने सुझाव अवश्य दें, ताकि समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
गाँव का मास्टर प्लान, गाँव में बन रहा :कलक्टर
जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा ने मुख्य सचिव का ग्राम सभा में आगमन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले का ग्राम विकास मास्टर प्लान राज्य में उत्कृष्ट उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। हसीजा ने कहा कि आमतौर पर ऐसा माना जाता रहा है कि सरकारों के प्लान जयपुर में एसी कमरों में बैठ कर बनाए जाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान जैसी संकल्पना से यह स्पष्ट है कि सरकार चाहती है कि प्लान गाँव में बने और ऊपर तक जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव का इस कार्यक्रम के लिए स्वयं शिविरों में आना इस बात का भी प्रमाण है कि राज्य सरकार इस अभियान को लेकर पूरी तरह गंभीर है। कलक्टर ने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि अब पूरी तरह जुट जाना है और श्रेष्ठ मास्टर प्लान तैयार करना है।
प्रदर्शनी देख एसएचजी महिलाओं से हुए रूबरू:
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, जलग्रहण, कृषि एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विभागों द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने राजीविका स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रत्येक एसएचजी महिला से बात कर जिले में बनाए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली।
ये रहे मौजूद:
कार्यक्रम के दौरान एसपी श्री हेमंत कलाल, डीसीएफ श्री आर एन भाकर, एडीएम श्री नरेश बुनकर, जिला परिषद के सीईओ श्री बृजमोहन बैरवा, नाथद्वारा उपखंड अधिकारी सुश्री रक्षा पारीक, राजसमंद उपखंड अधिकारी श्री बृजेश गुप्ता, खमनोर विकास अधिकारी श्री हनुवीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी श्री राम सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश श्रीमाली द्वारा किया गया।
---------------
--
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय,
राजसमंद-313324
19/03/2026
आप सभी को हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं। जय माता दी 🙏 #चैत्र_नवरात्रि_की_हार्दिक_शुभकामनाएं
15/03/2026
राजसमंद के पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ममता गुप्ता जी को राजस्थान पुलिस में उप महानिरीक्षक (सुरक्षा) पद पर पदोन्नति होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
आपके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक मंगलकामनाएँ।
15/03/2026
नारी जद जौहर करे, नर देवड सिर होड़।
मरणो अठे मसखरी, यो मेवाड़ी चित्तौड़।।
चरित्र, त्याग, वीरता और अभूतपूर्व शौर्य के प्रतीक जौहर दिवस पर सभी वीर वीरांगनाओं को कोटिश: नमन।
#जौहर_दिवस
राजस्थान प्रवासी फाउंडेशन के संस्थापक आदरणीय बड़े भाई साहब ज्ञान सिंह जी पीलवा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
नारी उत्थान नई पहचान ....
राजीविका ब्रांड एंबेसडर राजसमंद
13/03/2026
“जब नारी जागती है तो युग बदलते हैं,
जब नारी संकल्प लेती है तो इतिहास नया बनता है।”
सात दिवसीय राजसखी मेले का भव्य समापन, महिला शक्ति के उत्सव में उमड़ा जनसैलाब
उद्योगपति मदन पालीवाल के प्रेरक संबोधन से महिलाओं में जगा आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े मजबूत कदम
कलक्टर अरुण कुमार हसीजा बोले – स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रचा सशक्तिकरण का नया इतिहास
राजसमंद की स्वयं सहायता समूह महिलाएँ बनीं मिसाल, राजसखी मेले में दिखी श्रम और संकल्प की शक्ति
राजसखी मेला बना महिला आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच, प्रशासन और समाज ने बढ़ाया हौसला
राजसमंद। महिलाओं की अटूट इच्छाशक्ति, अथक परिश्रम और आत्मविश्वास का अनुपम उत्सव बने राजीविका के “राजसखी मेले” का भव्य समापन शनिवार, 28 तारीख को द्वारकेश वाटिका में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। 22 तारीख को प्रारंभ हुआ यह मेला सात दिनों तक उत्साह, उमंग और आत्मनिर्भरता की प्रेरक गाथा लिखता रहा। मेले के दौरान शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को हाथों-हाथ लिया। प्रत्येक स्टॉल पर उमड़ी भीड़ इस बात की साक्षी बनी कि अब समाज स्थानीय उत्पादों और महिला श्रम को सम्मानपूर्वक स्वीकार कर रहा है।
समापन समारोह में प्रमुख उद्योगपति, मिराज समूह के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मदन पालीवाल, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा तथा पूर्व जिला प्रमुख रतनी देवी जाट सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. सुमन अजमेरा ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया तथा मंच से मेले के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को हुई आय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। जब यह बताया गया कि किस प्रकार महिलाओं ने अपने श्रम, कौशल और समर्पण से उल्लेखनीय आय अर्जित की, तो उपस्थित महिलाओं की आँखों में आत्मगौरव और आत्मविश्वास की चमक स्पष्ट दिखाई दी।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में उद्योगपति श्री मदन पालीवाल ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यदि महिलाएँ ठान लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला नहीं, बल्कि समाज की प्रगति की धुरी है। उनके प्रेरक शब्दों ने उपस्थित महिलाओं के भीतर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विविध उत्पादों की सराहना करते हुए अनेक उत्पाद क्रय किए और महिलाओं को आशीर्वाद दिया। साथ ही मिराज समूह के विक्रय केंद्रों में स्थान उपलब्ध कराने तथा विश्वास स्वरूपम परिसर में भी स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के लिए स्टॉल प्रदान करने का आश्वासन दिया, जिससे महिलाओं के सपनों को नई उड़ान मिली।
जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा ने इस अवसर पर नारी महिमा को समर्पित एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। पहली बार जिला कलक्टर की काव्य प्रस्तुति सुनकर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने राजीविका की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं और यह मेला उन प्रयासों का सशक्त उदाहरण है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के सर्वांगीण विकास और कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। पूर्व जिला प्रमुख रत्नी देवी जाट ने सफल आयोजन के लिए सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह मेला केवल व्यापार का मंच नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का उत्सव है।
समापन से पूर्व अतिथियों ने प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन किया। हस्तशिल्प, मसाले, खाद्य सामग्री, परिधान, सजावटी वस्तुएँ तथा घरेलू उपयोग की विविध वस्तुओं ने सभी को आकर्षित किया। यह केवल उत्पाद नहीं थे, बल्कि उन सपनों की अभिव्यक्ति थे जो कभी घर की चौखट तक सीमित थे और आज खुले आकाश में अपनी पहचान बना रहे हैं।
मेले के दौरान आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं की विजेता महिलाओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों का प्रायोजन भारतीय स्टेट बैंक द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में ब्रांड एंबेसेडर सरिता कंवर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजसखी मेला महिलाओं की आत्मनिर्भरता का सशक्त मंच बन चुका है।
कार्यक्रम में राजीविका कार्मिक संघ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोशी, जिला प्रबंधक भेरूलाल बुनकर, मनीष मेवाड़ा, कमल मारू, जिला तकनीकी समन्वयक मुकेश नवल, जिला संसाधन केंद्र प्रभारी प्रीति लोधा, जिला लेखाकार हेमंत छिपा, युवा पेशेवर गैर कृषि दीपक चौधरी, कोषाध्यक्ष रविशंकर, दीपशिखा, प्रीति, डाली, भारती सहित विभिन्न ब्लॉकों के परियोजना प्रबंधक— मंजू चौहान, प्रेमनाथ, पुष्पा गायरी, तनवीर आलम, श्यामलाल तेली, अजय माली, राजस्थान महिला निधि प्रतिनिधि रणजीत नागर, समस्त क्षेत्र समन्वयक, प्रबंधन सूचना प्रणाली सहायक, ब्लॉक तकनीकी समन्वयक, महिला निधि स्टाफ, समस्त सामुदायिक स्तरीय महासंघ स्टाफ एवं मेला समन्वय समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राजीविका का संपूर्ण स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहा। संचालन जिला प्रबंधक भेरूलाल बुनकर एवं भावना पालीवाल द्वारा किया गया।
राजसखी मेला केवल सात दिनों का आयोजन नहीं था, बल्कि यह सामाजिक परिवर्तन की सशक्त कहानी है। यह मेला इस बात की जीवंत मिसाल है कि जब महिलाओं को अवसर, मंच और विश्वास मिलता है, तो वे न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करती हैं, बल्कि पूरे समाज की दिशा और दशा बदलने की क्षमता रखती हैं।
अंत में एसीईओ अजमेरा ने कहा कि यह समापन नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है — उस भविष्य की, जहाँ हर नारी आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और सशक्त बनकर आगे बढ़ेगी।