Dinesh kr. kushawha

Dinesh kr. kushawha

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dinesh kr. kushawha, Vaishali.

Photos from Upendra Kushwaha's post 17/03/2026
16/03/2026

राज्यसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने पर हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री Upendra Kushwaha जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आपका अनुभव, दूरदर्शिता और नेतृत्व निश्चित ही उच्च सदन में बिहार के हितों और जनभावनाओं को मजबूती से आवाज देगा। आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक कामना।

16/03/2026

NDA के पांचों उम्मीदवार को जीत की बधाई एवं शुभकामनाये!!राजनीतिक दृष्टिकोण से बहुत... see more

Photos from Dinesh kr. kushawha's post 26/02/2026

बेटा जन्मदिन मुबारक हो 💐🥰

26/02/2026
24/02/2026

रांची प्लेन क्रैश: एयर एम्बुलेंस में सवार 7 लोगों की दर्दनाक मौत 🙏
रांची में हुए एयर एम्बुलेंस हादसे में मरीज सहित 7 लोगों की जान चली गई। जो लोग किसी की जान बचाने निकले थे, वे खुद इस दुर्घटना का शिकार हो गए। यह घटना बेहद पीड़ादायक और झकझोर देने वाली है।

🤔 मौत अपने समय पर आती है, उसे कोई टाल नहीं सकता।
🙏 “काल करम होइहैं बरियाईं, बरबस राति दिवस की नाईं।”

इस हादसे ने एक बार फिर हवाई सुरक्षा और विमानों की देखरेख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बढ़ती हवाई दुर्घटनाएँ सतर्कता और बेहतर तकनीकी जांच की जरूरत को दर्शाती हैं।

🕯️ दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना।

23/02/2026
04/01/2026

शकुनी बाबू को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं
----------
आज शकुनी चौधरी Shakuni Chaudhary जी का 90वां जन्मदिन है। 15 वर्ष तक आर्मी की नौकरी कर राजनीति में आये शकुनी बाबू का राजनीतिक जीवन लगभग 30 वर्षों का रहा। 1985 में पहली बार निर्दलीय विधायक बनने से लेकर वे चाहे जिस भी दल में रहे, अपनी शर्तों पर रहे। तारापुर की जनता ने उनको अथाह स्नेह दिया, क्योंकि जनता के सुख-दुख में शकुनी बाबू सदैव खड़े रहते थे। संयोग से इस बार शकुनी बाबू के सुपुत्र और बिहार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री सम्राट जी को तारापुर की जनता का आशीर्वाद मिला है।

शकुनी बाबू बिहार सरकार में मंत्री भी रहे, विधानसभा के उपाध्यक्ष बने। वर्ष 1998 में वह खगड़िया से समता पार्टी की टिकट पर सांसद भी बने। 'आर्मी बैकग्राउंड' होने की वजह से शकुनी बाबू का मिजाज हमेशा कड़क रहता था। हमारे इलाके में वे दबंगों के दबंग रहे। कई बार लालू जी और नीतीश जी को मुंह पर कड़वी बात बोल जाते थे। यही वजह रही कि शकुनी जी समता पार्टी/राजद में रहते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भितरघात के भी शिकार हुए, लेकिन अपनी जनता से शकुनी बाबू का लगाव ऐसा रहा कि तारापुर विधानसभा से उनका खूंटा टस-से-मस नहीं हुआ।

बिहार की राजनीति के धुरंधरों द्वारा शकुनी बाबू को मात देने के लिए 2009 में हुए परिसीमन के दौरान तारापुर क्षेत्र के स्वरूप को ही बदलवा दिया गया, तब जाकर 2010 के चुनाव में उनको तारापुर से हार मिली। वर्ष 2010 और 2015 में चुनावी हार मिलने के बाद शकुनी बाबू ने राजनीति से सन्यास ले लिया, लेकिन अंग्रेजी में एक कहावत है- 'लेबर नेवर गोज इन वेन' यानी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। शकुनी बाबू की मेहनत भी बेकार नहीं गयी। उन्होंने मेहनत से जो राह तैयार की थी, उसको अपने राजनीतिक कौशल से Samrat Choudhary जी ने नयी उंचाइयां प्रदान की है।

बिहार की राजनीति में शकुनी चौधरी जी समतामूलक राजनीति के अगुआ के तौर पर समता पार्टी के गठन और लव-कुश (कुर्मी-कोईरी) एकता की धुरी भी बने। एक समय तक वह बिहार के किसानों की समस्या के मुखर आवाज भी रहे। शकुनी बाबू सेहतमंद रहें, शतायु हों, मेरी यही कामना है। पुनः जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

- Dinesh kr.kushawha R.l.M
04/01/2026
#

03/01/2026

देश की प्रथम महिला अध्यापिका, नारी शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत, महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन..🙏💐

उनका जीवन सामाजिक न्याय और समानता के लिए प्रेरणास्रोत है..!!

Want your business to be the top-listed Government Service in Vaishali?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Culinary Team

Attire

Telephone

Website

Address

Vaishali