10/03/2026
थोड़ी आकर्षक (Social Media Friendly)
क्या आपके पास स्वच्छता से जुड़ा कोई नवाचार या बेहतरीन प्रैक्टिस है? ♻️
तो अब मौका है उसे सबके सामने लाने का!
🏆 जीतें आकर्षक पुरस्कार
📅 अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026
अपनी प्रविष्टि अभी भेजें।
NagarNigamAjmer
19/02/2026
आज अजमेर के वार्ड नंबर 52 स्थित 'आंचल प्ले स्कूल' में नगर निगम अजमेर और Wevois Private Limited के संयुक्त तत्वावधान में एक शानदार 'वेस्ट टू वंडर' (Waste to Wonder) गतिविधि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
नन्हे हाथों का कमाल: स्कूल के विद्यार्थियों ने घर के बेकार सामान (वेस्ट मटेरियल) से बेहद आकर्षक और उपयोगी वस्तुएं बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
सोर्स सेग्रीगेशन (Source Segregation): बच्चों ने मॉडल के माध्यम से दिखाया कि कैसे कचरे को उसके स्रोत (गीला और सूखा कचरा) पर ही अलग-अलग करना शहर की सफाई के लिए जरूरी है।
वेस्ट डिस्पोजल की सीख: विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण (Waste Disposal) के महत्व को बखूबी समझाया।
प्रमाण पत्र वितरण: कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र (Certificates) देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया।
आंकड़ों में एक झलक:
सहभागी छात्र: 200 से अधिक विद्यार्थी।
शिक्षक उपस्थिति: 10 समर्पित शिक्षकों का मार्गदर्शन।
माहौल: स्कूल परिसर में उत्सव जैसा उत्साह और सीखने की उमंग।
नगर निगम एवं Wevois की अपील:
"बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का यह संदेश घर-घर तक पहुँचेगा। जब बच्चे सोर्स सेग्रीगेशन समझेंगे, तभी अजमेर शहर स्वच्छ और सुंदर बनेगा।"
निष्कर्ष:
इस गतिविधि ने न केवल बच्चों को कचरे की अहमियत समझाई, बल्कि उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर एक कदम और आगे बढ़ाया। स्कूल प्रशासन ने नगर निगम और Wevois टीम के इस प्रयास की सराहना की।
17/12/2025
अजमेर नगर निगम द्वारा 814 वा उर्स पर्यावरण हितैषी मनाये जाने की तैयारियाँ हैं पूरी , क्योंकि मेरा शहर मेरी है जिम्मेदारी
17/12/2025
अजमेर नगर निगम द्वारा 814 वा उर्स पर्यावरण हितैषी मनाये जाने की तैयारियाँ हैं पूरी , क्योंकि मेरा शहर मेरी है जिम्मेदारी।
14/12/2025
राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में स्वच्छता, नागरिक सहभागिता एवं जन जागरूकता अभियान के तहत "नव उत्थान, नई पहचान ; बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान" थीम पर आज दिनांक 14.12.2025 को नगर निगम अजमेर, जिला प्रशासन एवं जेएलएन अस्पताल प्रशासन के समंवय से विभिन्न स्वच्छता आधारित गतिविधियां आयोजित की गई ! जिनमें स्वच्छता आधारित रैली, साफ- सफाई, रंगोली चूना व लाइनिंग, शपथ, साफ सफाई इत्यादि प्रमुख रहे !
उक्त अभियान की शुरुआत में जिला कलेक्टर महोदय श्रीमान लोक बंधु जी द्वारा स्वच्छता आधारित शपथ दिलाई गई! तत्पश्चात स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
|
|
|
11/11/2025
स्वायत शासन विभाग एवं नगरीय विकास विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार "राष्ट्रगीत बन्दे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे नागरिकों में देश भक्ति स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृड़ करने की श्रृंखला में आज दिनांक 11.11.2025 को नगर निगम अजमेर द्वारा शहीद स्मारक पर माननीय महापौर महोदया एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रृद्धांजली एवं पुष्पांजली अर्पित कर शहीदों का स्मरण किया गया।
"वन्दे मातरम्" थीम पर रंगोली बनाई गई तथा प्रभात फेरी निकाली गई व गांधी भवन पर श्रमदान कर स्वच्छता की शपथ ली गई। इसी क्रम में नगर निगम के पुराने भवन, नवीन भवन, इण्डोर स्टेडियम, कस्तूरबा चिकित्सालय पर राष्ट्रगीत वन्दे मारतम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया। नगर निगम अजमेर एवं अजमेर विकास प्राधिकरण अजमेर के तत्वाधान में सांय 06.30 बजे रीजनल कॉलेज चौपाटी पुष्कर रोड़ अजमेर पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत गीत प्रस्तुत किये गये। जिसे उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों / प्रशासनिक अधिकारियों एवं आगुन्तकों द्वारा सराहा गया। साथ ही राजकीय भवनों तथा प्रमुख चौराहों पर रोशनी व्यवस्था भी नगर निगम अजमेर द्वारा की गई।
11/11/2025
स्वायत शासन विभाग एवं नगरीय विकास विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार "राष्ट्रगीत वन्दे मातरम्" के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे नागरिकों में देश भक्ति स्वदेशी एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृड़ करने की श्रृंखला में आज दिनांक 11.11.2025 को नगर निगम अजमेर द्वारा शहीद स्मारक पर माननीय महापौर महोदया एवं अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा श्रृद्धांजली एवं पुष्पांजली अर्पित कर शहीदों का स्मरण किया गया। इसी क्रम में विभिन्न वार्डों में "वन्दे मातरम्" थीम पर रंगोली बनाई गई तथा प्रभात फेरी निकाली गई
राष्ट्रगीत वन्दे मारतम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन प्रस्तुत किया गया।