Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd.

Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd.

Share

Electricity distribution company in Rajasthan. Energy company

Photos from Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd.'s post 05/06/2026

अजमेर डिस्कॉम और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण। भारत सरकार ने राजस्थान को पीएम सूर्य घर Excellence Awards से नवाजा है. Month of Solar Campaign' (मई 2026) के दौरान रुफ टाॅप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान ने बड़े राज्यों की श्रेणी में देश भर में द्वितीय स्थान हासिल किया है। यह पुरस्कार केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री माननीय श्री प्रल्हाद जोशी जी के कर-कमलों से ऊर्जा विभाग, राजस्थान सरकार की सचिव एवं सीएमडी सुश्री आरती डोगरा को दिया गया। इस अवसर पर अजमेर डिस्कॉम के SE सोलर श्री बी.एल. चौधरी जी भी मौजूद रहे।

यह उपलब्धि राज्य सरकार के कुशल नेतृत्व, ऊर्जा विभाग, स्टेट नोडल एजेंसी तथा अजमेर डिस्कॉम के अधिकारियों, कर्मचारियों, वेंडर्स और बैंकर्स के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह माननीय प्रबंध निदेशक श्री के.पी. वर्मा, निदेशक (तकनीकी) श्री मुकेश चंद बाल्दी एवं चीफ इंजीनियर (प्रोजेक्ट) श्री अशोक कुमार के प्रेरणादायी नेतृत्व से संभव हो पाया।

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि अजमेर डिस्कॉम परिवार की मेहनत, समर्पण और टीमवर्क की पहचान है। फील्ड अधिकारियों, तकनीकी कर्मचारियों, पंजीकृत वेंडर्स और बैंकर्स के अमूल्य सहयोग से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। सभी सहयोगियों का हृदय से आभार। आइए, इसी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ते जाएं।

05/06/2026

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास

Photos from Ajmer Vidyut Vitran Nigam Ltd.'s post 05/06/2026

पीएम सूर्य घर योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान को 6 पुरस्कार।
पीएम सूर्य घर योजना में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने राजस्थान को सम्मानित किया है। केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री माननीय श्री प्रल्हाद जोशी ने गुरूवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किए। ऊर्जा सचिव एवं राजस्थान डिस्कॉम्स की चेयरमैन सुश्री आरती डोगरा ने चार अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार ग्रहण किए।

केन्द्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने योजना के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिल्ली में एक समारोह का आयोजन किया। इस दौरान 90 लाख से 1.50 करोड़ विद्युत उपभोक्ता वाले राज्यों के अंतर्गत मई माह के दौरान रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों के सर्वाधिक आवेदन, इंस्टॉलेशन, निरीक्षण तथा वेंडर्स के रजिस्ट्रेशन की कैटिगरी में राजस्थान को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

05/06/2026

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में रूफटॉप सोलर एक बेहतरीन कदम है।

05/06/2026

माननीय ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने विद्युत भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से ऊर्जा विभाग की गतिविधियों, विद्युत उपलब्धता, ऊर्जा उत्पादन तथा योजनाओं पर चर्चा की।
प्रमुख बिंदु:
-माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान एनर्जी सरप्लस स्टेट बनने की ओर अग्रसर
-पिछले 2 वर्षों से प्रदेश में बिजली की कोई लोड शैडिंग नहीं
-इस वर्ष अप्रैल-मई में गत वर्ष की तुलना में 8138 लाख यूनिट कम बिजली खरीद, स्वयं के स्रोतों से बढ़ी उपलब्धता
-इस वर्ष गर्मियों में अब तक की सर्वाधिक 17,333 MW मांग को भी बिना कटौती पूरा किया
-कुसुम-2.0 के अंतर्गत 6000 MW सोलर क्षमता आवंटन का भारत सरकार से आश्वासन, जिसमें विकसित हो सकेगी BESS प्रणाली
-26 जिलों में किसानों को दिन के दो ब्लॉक में बिजली आपूर्ति, शेष 15 जिलों के लिए भी रोडमैप तैयार
-आपूर्ति एवं वोल्टेज में सुधार होने से गत वर्ष से कम हुईं ‘नो करंट‘ की शिकायतें

05/06/2026

समाचार पत्र में 4 जून, 2026 को प्रकाशित समाचार के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट

05/06/2026

जीएसएस पर 500 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगने से अब क्षेत्र में बिजली सुविधाओं में विस्तार होगा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

04/06/2026

कृषि कार्य करते समय बिजली से जुड़ी सावधानियों का विशेष ध्यान रखें
विद्युत संबंधी समस्या पर डिस्कॉम से सम्पर्क करें

04/06/2026

सर्वाधिक कृषि उपभोक्ताओं वाला चित्तौड़गढ़ जिले के साथ ही टोंक जिले के जुड़ने के साथ अब प्रदेश के 26 जिलों में कृषि उपभोक्ताओं को दिन के दो ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो रही है।
मजबूत विद्युत तंत्र, नए सब स्टेशनों एवं क्षमता विस्तार, पीएम कुसुम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से कृषि क्षेत्र को बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य निरंतर जारी है।

04/06/2026

खेतों में ढीले तार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नए पोल लगाकर सुनिश्चित की गई विद्युत सुरक्षा

Want your business to be the top-listed Government Service in Ajmer?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Vidyut Bhawan, Panchsheel Nagar, Makarwali Road
Ajmer
305001

Opening Hours

Monday 9:30am - 6pm
Tuesday 9:30am - 6pm
Wednesday 9:30am - 6pm
Thursday 9:30am - 6pm
Friday 9:30am - 6pm