ज्येष्ठ मास के चतुर्थ बड़े मंगल एवं गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा इन्दिरा भवन परिसर में विशाल भण्डारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं सेवाभाव के साथ सम्पन्न हुआ।
मण्डलायुक्त प्रयागराज एवं अध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्रीमती सौम्या अग्रवाल जी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ कर श्रद्धालुओं एवं आगन्तुकों को प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष कुमार वर्मा जी ने भी सहभागिता करते हुए श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया।
उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्री ऋषि राज के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने पूर्ण सेवाभाव से व्यवस्थाओं का संचालन किया।
धार्मिक आस्था, सेवा एवं जनसहभागिता के इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त कि
Prayagraj Development Authority
Official page of Prayagraj Development Authority, Prayagraj, Uttar Pradesh.
आज दिनांक 20 मई को, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव द्वारा कार्यालय, इंदिरा भवन में जनसामान्य की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
ुनवाई
आज दिनांक 19 मई को, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव द्वारा कार्यालय, इंदिरा भवन में जनसामान्य की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
ुनवाई
आज दिनांक 18 मई को, प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं सचिव द्वारा कार्यालय, इंदिरा भवन में जनसामान्य की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
ुनवाई
15/05/2026
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया को अधिक आधुनिक, पारदर्शी एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज ई-नीलामी मॉड्यूल का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डलायुक्त प्रयागराज मण्डल एवं अध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्रीमती सौम्या अग्रवाल जी ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्री ऋषि राज, सचिव प्रयागराज विकास प्राधिकरण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अब नागरिक घर बैठे पीडीए की आधिकारिक वेबसाइट pdaprayagraj.org के माध्यम से संपत्तियों की ऑनलाइन नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकेंगे। इस डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। पोर्टल पर प्रत्येक संपत्ति का विवरण, मानचित्र, कारपेट एरिया एवं बेस प्राइस स्पष्ट रूप से उपलब्ध रहेगा। साथ ही, बोलीदाता रीयल-टाइम में लाइव बोलियों को देख सकेंगे, जिससे निष्पक्ष एवं प्रतिस्पर्धात्मक प्रक्रिया को बढ़ावा मिलेगा।
धरोहर राशि एवं अन्य भुगतान भी सुरक्षित डिजिटल माध्यम से किए जाएंगे, जिससे नागरिकों को अधिक सुविधा एवं सरलता प्राप्त होगी।
14/05/2026
प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा नैनी आवास योजना में आयोजित “एकमुश्त समाधान योजना (OTS)-2026” कैंप के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आप भी इस योजना का लाभ लें एवं निर्धारित अवधि में आवेदन कर सुविधा प्राप्त करें।
ई-रिक्शा, जीप, डोर-टू-डोर संपर्क एवं पंपलेट वितरण के माध्यम से नागरिकों को योजना की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों से समय रहते OTS-2026 का लाभ प्राप्त करने की अपील की गई।
14/05/2026
कार्यालयों की स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं कार्यकुशलता सुनिश्चित करने हेतु आज उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्राधिकरण कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर पाई गई गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी अनुभागों में पत्रावलियों एवं अभिलेखों को व्यवस्थित रूप से संधारित करने तथा कार्यालय व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण नागरिकों को बेहतर एवं सुचारु सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Indira Bhawan, Civil Lines, Prayagraj
Allahabad
211001
Opening Hours
| Monday | 9am - 5pm |
| Tuesday | 9am - 5pm |
| Wednesday | 9am - 5pm |
| Thursday | 9am - 5pm |
| Friday | 9am - 5pm |
| Saturday | 9am - 5pm |
