01/06/2026
सनातन सेवा सत्संग समिति के सम्मान, मिलन समारोह गोष्ठी में डॉक्टर L.S. OJHA मुख्य अतिथि के रूप में, महामंडलेश्वर रमन पुरी जी विशिष्ट अतिथि एवं न्यायमूर्ति भगवान सिंह जी अध्यक्षता करते,
जिसके संस्थापक अध्यक्ष आचार्य सुधीर मिश्रा जी एवं अन्य सदस्यगण..की गरिमामयी उपस्थिति रही
01/06/2026
भाजपा सरकार की आधुनिक सोच और डिजिटल विजन से हाईवे यात्रा और सुगम हो रही है।
AI आधारित टोल कलेक्शन, निर्बाध आवागमन और ईंधन बचत के साथ भारत आधुनिक भविष्य की ओर बढ़ रहा है।
01/06/2026
अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर आइए, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधिकारों की रक्षा का संकल्प लें।
बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं। उनका सुरक्षित, स्वस्थ एवं संस्कारित विकास ही एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत की आधारशिला है।
31/05/2026
न्याय, धर्म और सेवा की प्रतिमूर्ति, हिन्दू संस्कृति की रक्षक तथा महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने अपने अद्वितीय प्रशासन, दूरदर्शिता और धार्मिक कार्यों से एक समृद्ध, न्यायप्रिय और सशक्त समाज की नींव रखी।
31/05/2026
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी 31 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे आकाशवाणी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के माध्यम से देशवासियों से संवाद करेंगे।
आप भी अपने विचार, सुझाव एवं प्रेरणादायक अनुभव साझा कर इस जनसंवाद का हिस्सा बनें।
30/05/2026
सभी पत्रकार बंधुओं को ‘हिन्दी पत्रकारिता दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
29/05/2026
भाजपा सरकार के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
ULPGM-V3 जैसे सफल परीक्षण केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि उस नए भारत की पहचान हैं।
29/05/2026
सरलता सहजता के प्रतिबिंब...
फूलचंद दुबे जी के वार्षिक श्राद्ध में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शत शत नमन एवं विन्रम श्रद्धांजलि💐
28/05/2026
सामाजिक समरसता के पुरोधा और राम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक, परम पूज्य महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
उन्होंने धर्म को केवल आस्था तक सीमित नहीं रखा बल्कि उसे समाज सेवा, राष्ट्र जागरण और अंतिम व्यक्ति के उत्थान से जोड़ा। उनका तप, त्याग और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है।
आपके सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्प को हम अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
28/05/2026
अखंड राष्ट्रभक्ति, अद्वितीय साहस और मातृभूमि के लिए समर्पित जीवन के प्रेरणास्रोत महान क्रांतिकारी वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
उनका त्याग, संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।