हमारा प्रयागराज

हमारा प्रयागराज

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from हमारा प्रयागराज, Prayagraj, Allahabad.

22/01/2022

Prayagraj Corona Update : संगमनगरी में पिछले 24 घंटों में मिले 386 नए संक्रमित, 342 स्वस्थ्य हुए, एक की मौत

21/09/2021

News Update : 22 सितंबर को बंद रहेंगे नगर क्षेत्र के सभी माध्यमिक विद्यालय और कोचिंग संस्थान, जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया आदेश

महन्त नरेन्द्र गिरि महराज के आकस्मिक निधन होने के उपरान्त दिनांक 22.09.2021 को उनके भू-समाधि में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत जनपद के नगर क्षेत्र में स्थित कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शिक्षा बोर्डों के विद्यालय एवं समस्त कोचिंग संस्थान छात्र-छात्राओं की सुविधा को देखते हुए दिनांक 22.09.2021 को बन्द रहेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक आर. एन. विश्वकर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अवकाश के कारण नगरीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में दिनांक 22.09.2021 को उध्यापन/ शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से किया जायेगा। माध्यमिक विद्यालयों में संचालित परिषदीय /डी०एल०ई०एड० की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यकमानुसार संचालित होंगी।

| |

07/09/2021

Prayagraj Corona Update : जिले में पिछले 24 घंटों में पाए गए 02 संक्रमित, एक भी मौत नही

Photos from PrayagrajBeats's post 03/09/2021
31/08/2021

News Update : यूपी में कल डेढ़ साल बाद खुलेंगे स्कूल, गुब्बारों से सजेंगे, तिलक लगाकर किया जाएगा बच्चों का स्वागत

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के घटते ही शिक्षण कार्य दुबारा से शुरू होगा। कई महीनों से बंद पड़े संस्थानों को जरूरी दिशानिर्देशों के साथ खोला जा रहा है। ऐसे में बुधवार यानी 1 सितम्बर से बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा 1 से 5 तक के छोटे बच्चों के स्कूल भी खुल जाएंगे। ऐसे में आगामी तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से बच्चों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक की ओर से राज्य के सभी बीएसए को खास निर्देश जारी किए गए हैं।

यूपी में कोरोनाकाल के दौरान बीते साल मार्च महीने में बंद हुए कक्षा 1 से पांचवी तक के स्कूल लंबे इंतजार के बाद 1 सितम्बर से खुल जाएंगे। डेढ़ साल बाद स्कूलों में दाखिल होने वाले बच्चों के स्वागत सत्कार के लिए विभाग और राज्य सरकार की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। बच्चों के आकर्षण के लिए स्कूलों को फूलों और गुब्बारों के साथ सजाया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर व चॉकलेट खिला कर कक्षाएं प्रारम्भ की जाएंगी।

बेसिक शिक्षा महानिदेशक की ओर से बच्चों के स्कूल खुलने से पहले खास दिशानिर्देश दिए गए हैं। जांरी निर्देशों के मुताबिक, बच्चों को ऑफलाइन कक्षाओं में शामिल होने से पहले उनके अभिभावकों की अनुमति लेनी होगी। दो पालियों में चलने वाली कक्षाओं में बच्चों को दो मास्क लेकर आने होंगे। इसके साथ ही बच्चों की थर्मल स्कैनिंग के बाद ही उनको स्कूल में प्रवेश दिया जाएगा।

| |

20/08/2021

Prayagraj Corona Update : जिले में पिछले 24 घंटों में पाया गया केवल 01 संक्रमित, शून्य की मौत

01/08/2021

Prayagraj Corona Update : संगमनगरी में पिछले 24 घंटों में नही मिला एक भी केस, पांच हुए स्वस्थ

Want your business to be the top-listed Government Service in Allahabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Prayagraj
Allahabad
211003