Abhi Srivastava

Abhi Srivastava

Share

प्रकृति से उत्तम कोई कलाकार नही

15/10/2024

#ऑनलाइन चित्रगुप्त कला प्रतियोगिता 2024

चित्रगुप्त कला प्रतियोगिता-2024
कायस्थों की आवाज, कायस्थ परिवार का विश्वास द्वारा आयोजित


#विषय- प्रभु चित्रगुप्त जी का चतुर्भुज स्वरूप कलम, दवात, पुस्तिका एवं आशीर्वाद मुद्रा में चित्रण एवं विविध रंगों से ईश्वरी अलंकरण किया गया हो या ब्रह्मांड न्यायाधीश, चौरासी लाख योनियों के स्वामी, पाप-पुण्य के लेखा-जोखा रखने वाले एवं परात्पर परब्रह्म का दिव्य स्वरूप समाज में प्रदर्शित कर सकते हैं। यदि साथ में माता इरावती एवं दक्षिणा हों तो अति उत्तम रहेगा।
#रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
https://forms.gle/Vs8i8u2QuPniiJ9c8

#रजिस्ट्रेशन_की_प्रक्रिया -
•चित्रकला प्रतियोगिता में केवल व्यक्तिगत प्रविष्टी (Individual entry) ही मान्य होंगी |

•सभी प्रतिभागियों को चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए VOICE OF KP-TRUST द्वारा जारी फार्म को भर कर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा| बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी प्रविष्टि (Entries) स्वीकार्य नहीं की जायेगी|

•इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से परास्नातक (PG) तक के छात्र - छात्राएं प्रतिभाग कर सकते है | या फिर अन्य कोई भी व्यक्ति,
किसी भी उम्र का प्रतिभाग कर सकता है |

•इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी पासपोर्ट साइज़ की फोटो अपलोड करना अनिवार्य है|

•रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अधिकतम 10 MB की फोटो अपलोड की जा सकती है, फोटो अपलोड करने से पहले अपने डिवाइस में उसे रीनेम करके अपने नाम से सेव कर लेना है और उसके बाद अपलोड करना है |

•फॉर्म में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़े और हर बिंदु को स्पष्ट तौर पर भरे |

•प्रतिभागी द्वारा एक बार में एक प्रतियोगिता के लिए केवल एक ही प्रविष्टि (Entries) भेजी जा सकती है|

•प्रतियोगिता में प्रतिभाग आप किसी भी जिले या राज्य से कर सकते है

#विजेता_प्रविष्टि_के_चयन_का_आधार:

•प्रविष्टि विषय से जुडी होनी चाहिए, विषय के अतिरिक्त प्रविष्टियों को स्वीकार्य नहीं किया जायेगा|

•प्रविष्टि को भावपक्ष और कलापक्ष दोनों के आधार पर अवलोकन किया जायेगा |

•प्रतियोगिता में सभी प्रकार की कला पद्धति को स्वीकार किया जायेगा| किन्तु आपके दी गयी कला पद्धति अवलोकन करने वालो को स्पष्ट समझ में आने चाहिए |

•ध्यान रहे पोस्टर अवलोकन के समय अवलोकनकर्ता / जज द्वारा आपकी कला और रंगो के साथ साथ मुख्य रूप से विषय और आपके द्वारा सुझाये गए तरीके संदेश पर अधिक ध्यान दिया जायेगा|

•आपके द्वारा भेजी गयी कला आपकी मूल प्रति की स्कैन होनी चहिये, किसी भी तरह के कॉपीराईट का उल्लंघन होने पर आपकी प्रविष्टि (Entries) को रद्द माना जायेगा|

•आप जो भी अपनी कला के माध्यम से बताना चाहते है वो स्पष्ट तौर पर अवलोकन करने वाले को समझ में आना चाहिए |

#प्रविष्टि_कैसे_भेजे:
प्रतिभागी प्रविष्टि (Entries) की प्रति हमें स्पष्ट रूप से फोन कैमरा या फिर स्कैनर के माध्यम से स्कैन कर के
[email protected] या 9450871997 पर WHATSAPP के माध्यम से भेज सकते है| प्रविष्टी भेजते समय उसके साथ अपना नाम, विद्यालय का नाम, जिला साफ़ साफ़, स्पष्ट रूप से लिख कर भेजे|

#नियम एवं #शर्तें -
इस प्रतियोगिता में आप किसी भी तरह के पेपर / चार्ट / आर्ट शीट या किसी भी तरह के रंग का प्रयोग कर सकते है|

प्रविष्टियो (Entries) को दिनांक 03 नवम्बर , 2024 की शाम 5 बजे तक ही स्वीकार किया जायेगा |

आपके द्वारा भेजी गयी प्रविष्टि (Entries) पर स्पष्ट साफ शब्दों (कैपिटल लेटर) में अपना नाम अंकित होना चाहिए|

एक व्यक्ति द्वारा एक ही प्रविष्टि (Entries) को प्रतियोगिता में शामिल किया जायेगा, दो प्रविष्टि (Entries) आने पर एक
बेहतर का चयन किया जायेगा|

अवलोकन के उपरांत 3 विशेष प्रविष्टियों (Entries) को पुरुस्कार के लिए चयनित किया जायेगा|

#प्रथम स्थान के विजेता को ₹2100/-
#दूसरे स्थान पर चयनित विजेता को ₹1100/- और
#तीसरे स्थान के विजेता को ₹501/-

पुरस्कार वितरण नगद राशि ONLINE के माध्यम से किया जायेगा| जिसके लिए विजेता के पास उसका बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है|

सभी चयनित विजेताओं को ईमेल, फ़ोन और पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा|

#ध्यान_रखने_योग्य_बाते -
•आपके द्वारा बनायीं गयी प्रविष्टि (Entries) में एक इंच का स्थान छोड़कर (शीट के ऊपर वाले भाग में) वहां चित्रगुप्त कला प्रतियोगिता लिखा होना चाहिए|

•प्राप्त सभी प्रविष्टियो (Entries) का अवलोकन 3 स्तर पर आंतरिक व अंतिम स्तर पर बाहरी विषय विशेषज्ञो द्वारा किया जायेगा |

•प्रतियोगिता में आने वाली सभी प्रविष्टियो (Entries) को सोशल मीडिया के माध्यम से पदर्शित किया जायेगा |

•विजेताओ की घोषणा के सम्बन्ध में आपको मेल व फोन/व्हाट्सप्प के माध्यम से सूचित किया जायेगा|

•प्रतियोगिता के माध्यम से आने वाली सभी प्रविष्टियो (Entries) का प्रयोग करना संस्था के हित एवं पक्ष में होगा|

•संस्था कभी भी किसी भी प्रविष्टि (Entries) को अपने हित
के लिए प्रयोग कर सकती है|

•किसी भी प्रकार की जानकारी या सुझाव या असुविधा के लिए आप हमें मेल या whatsapp [email protected] /9450871997 (11 से 5 बजे तक) कर सकते है|

•प्रतियोगिता से सम्बन्धित नियम या शर्तों में किसी भी प्रकार के बदलाव, साथ ही तिथि या समय सीमा में बदलाव आदि के लिए न्यास के पास अधिकार सुरक्षित होगे, न्यास का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा इसे किसी भी प्रकार से वाद-विवाद की स्थिति में चुनौती नहीं दिया जा सकता है।

18/06/2024

बधाई #बकरीद त्यौहार की और चित्र #गऊमाता की 😠

आखिर क्या सिद्ध करना चाहते हैं Kumbham Anil Kumar Reddy

04/06/2024

कुछ राजनीतिक दलों ने जबरन सांसद प्रत्याशी को जनता के ऊपर थोपा उसका परिणाम निकलने वाला है फिर से देश मे माहौल बदलने वाला है

सरकार चाहे जिसकी........... दंश तो जनता को ही झेलना है।

25/05/2024

सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि मतदान अवश्य करें।

लोकतंत्र के महापर्व में आपकी सहभागिता 'नए भारत' में विरासत के सम्मान के साथ ही देश की विकास यात्रा को और समृद्ध बनाएगी।

इसलिए, 'आत्मनिर्भर-विकसित भारत' के निर्माण हेतु पहले मतदान, फिर जलपान!

Want your business to be the top-listed Government Service in Allahabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


Allahabad
211011