11/05/2022
श्री सूर्य प्रकाश अग्रहरि जी ने कल प्रयागराज में रक्तदान किया। यह सूर्य प्रकाश अग्रहरि जी का दूसरा रक्तदान था। इसके पहले सूर्य प्रकाश जी ने 02 जुलाई को प्रयागराज में ही अपना पहला रक्तदान किया था।
सूर्य प्रकाश जी ब्लड रिवोल्यूशन के प्रारंभ से ही सदस्य एवं कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहे हैं। आप ने अब तक प्रयागराज एवं लखनऊ में कई जरूरतमंद लोगों को रक्त दिलवा कर उनकी सहायता की है।
आप सभी भी सूर्य प्रकाश जी जैसे रक्तवीरों से प्रेरणा लें एवं रक्तदान करें।
04/05/2022
कमल किशोर जी ने कल 03 मई को प्रयागराज में रामानुज सिंह केस में रक्तदान किया। यह कमल किशोर जी का दूसरा रक्तदान था। इसके पहले कमल किशोर जी ने 01 सितंबर को प्रयागराज में ही रक्तदान किया था।
हम सभी कमल किशोर जी के आभारी हैं तथा आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
आप सभी भी कमल किशोर जी जैसे रक्तवीरों से प्रेरणा लें एवं रक्तदान करें।
02/05/2022
रवि जी ने 30 अप्रैल को आयुषी देवी केस में रक्तदान किया। यह रवि जी का प्रथम रक्तदान था। रवि जी लखनऊ के ही निवासी हैं तथा वर्तमान समय में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। हम रवि जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं 🙏।
आप सभी भी रवि जी जैसे रक्तवीरों से प्रेरणा लें एवं रक्तदान करें।
28/04/2022
रमेश चंद्र जी ने 17 अप्रैल को प्रयागराज में रक्तदान किया। रमेश चंद्र जी ने रक्तदान करने के लिए इसके पहले 6 बार प्रयास किया परंतु असफल रहे। अंततः आपने 17 अप्रैल को प्रयागराज में रक्तदान किया।
आप सभी भी रमेश जी जैसे रक्तवीरों से प्रेरणा लें एवं रक्तदान करें।
27/04/2022
कल केजीएमयू, लखनऊ में साक्षी सिंह (दिव्या) जी ने नन्हें बालक अरमान अंसारी के लिय रक्तदान किया। यह साक्षी सिंह (दिव्या) जी का दूसरा रक्तदान था।
साक्षी सिंह (दिव्या) जी FEB Foundation की सदस्य हैं और शिक्षक के रूप में ' मेरी पाठशाला ' में गत 5 महीनों से सेवाएं दे रही हैं।
आप सभी भी दिव्या जी जैसे रक्तवीरों से प्रेरणा लें एवं रक्तदान करें।
11/04/2022
श्री मनीष पांडेय जी
वाराणसी
❤️
11/04/2022
श्री आशुतोष चौधरी जी।
वाराणसी।
❤️
19/02/2022
श्री अखण्ड प्रताप सिंह जी ने आज लखनऊ में रक्तदान किया। यह श्री अखण्ड जी का पहला रक्तदान है। श्री अखण्ड जी की आयु अभी महज़ 18 वर्ष ही है पर आप न सिर्फ़ समाज के प्रति अपने दातिव्यों से अवगत हैं बल्की उनका निर्वाहन भी कर रहे हैं। श्री अखण्ड जी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।
आप सभी भी श्री अखण्ड जी से प्रेरणा लें एवं रक्तदान करें।
19/02/2022
श्री मधुरेंद्र सिंह जी ने आज लखनऊ में रक्तदान किया। यह श्री मधुरेंद्र जी का चौथा रक्तदान था (ब्लड रिवोल्यूशन के संपर्क से)। आप कई वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं)। श्री मधुरेंद्र जी ने अब तक रक्तदान कर कई लोगों को जीवनदान दिया है, जिसकी प्रसन्नता आप स्वयं देख सकते हैं।
आप सभी भी श्री मधुरेंद्र जी जैसे रक्तवीरों से प्रेरणा लें एवं रक्तदान करें।
18/02/2022
आज श्री कृष्ण कुमार मिश्रा जी ने लखनऊ में रक्तदान किया। आप सभी भी श्री कृष्ण कुमार जी जैसे रक्तवीरों से प्रेरणा लें एवं रक्तदान करें।
16/02/2022
कल 15 फरवरी 2022 की पाठशाला की कुछ तस्वीरें।
कल 15 फरवरी को प्रशासन के आदेशानुसार पाठशाला पुनः शुरु हुई । बढ़ती ठंड एवं कोरोना के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए पाठशाला के छात्रों को कुछ दिन के लिय गृहकार्य देकर अवकाश दिया गया था। अब पठन - पाठन का कार्य पुनः शुरु होने पर गृहकार्य का मूल्यांकन किया जायेगा।
शिक्षक - गौरवेंद्र जी, अंशू जी, अभय जी एवं मन्तशा जी।
13/02/2022
कल 12 फरवरी को श्री आशीष चौबे जी ने आरएमएल, दिल्ली में श्री करण यादव जी के लिए रक्तदान किया। यह श्री आशीष जी का तीसरा रक्तदान था। इसके पूर्व श्री आशीष जी ने गत वर्ष 23 जून को रक्तदान किया था।
आप सभी भी श्री आशीष जी जैसे रक्तवीरों से प्रेरणा लें एवं रक्तदान करें।