05/11/2025
National women's achievement award 2026
PSMABVS is a Social, Economics, Health, Educational, relief & rural/urban community development org.
05/11/2025
National women's achievement award 2026
05/11/2025
Happy Guru Nanak Jayanti
05/11/2025
आप सभी को कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
03/11/2025
*"पुनम संत महिला एवं विकास समिति "*
द्वारा चलाई जा रही योजना "मिशन दुर्गा" के अंतर्गत महिला चौपाल का आयोजन ,
दिनांक: 30 अक्टूबर 2025,
समय : सायंकाल 5: बजे
पता : शॉप नंबर 2, संस्कृति बिल्डिंग नंबर 1, शांति विहार मीरा रोड
में आयोजित किया गया ।जिसमे 40 महिलाओं और बेटियो को उपहार स्वरूप "कप सेट " का वितरण किया गया।
03/11/2025
आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को विदिशा में पूनम संत महिला विकास समिति की तरफ से मिशन दुर्गा के तहत एक महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को उनके हित में जागरूक करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई और उन्हें संस्था के उद्देश्यों और गतिविधियों से अवगत कराया गया।
02/11/2025
प्रयागराज में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ पूनम संत महिला एवम् विकास समिति की राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीया पूनम संत जी का जन्मदिवस मनाया गया।
इस अवसर को सभी सदस्यों ने “प्रेरणा दिवस” के रूप में मनाया। पूनम संत जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सभी ने उनके दिखाए मार्ग — मातृत्व, सेवा और महिला सशक्तिकरण — को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसे संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीया पूनम संत जी, न्यायमूर्ति विजयलक्ष्मी जी, किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि जी, आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य त्रिकाल भवंत सरस्वती जी महाराज, प्रयागराज महापौर श्री गणेश केसरवानी जी, पूर्व सांसद श्री शैलेंद्र कुमार जी, विधायक श्री वाचस्पति जी, पूर्व विधायक श्री सत्यवीर मुन्ना जी, विख्यात मूर्छ नर्तक श्री दुकान जी, राष्ट्रीय संयोजिका इसाबेल ब्रेंडिश जी, राष्ट्रीय महासचिव कामिनी जैन जी, एवं राष्ट्रीय सचिव अभिषेक संत जी ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें रौशन पांडे जी द्वारा मनमोहक गीत प्रस्तुत किए गए तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रभारी अंजना बैनर्जी जी एवं सखियों द्वारा गणेश वंदना, नव दुर्गा नृत्य, और लावणी नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गईं। इन प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।
02/11/2025
दिनांक 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को पूनम संत महिला एवं विकास समिति, हिमाचल प्रदेश प्रांत द्वारा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय पूनम जी संत का जन्मदिन समारोह बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम वार्ड नंबर 5, शीतल जी के घर, डंगोह खुर्द, तहसील घनारी, जिला ऊना में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ, जो एकता, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक रहा। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और शांति की भावना से भर दिया। इस अवसर पर समिति की विभिन्न शाखाओं से आई सखियाँ एवं सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
इसके पश्चात संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, समाज सेवा, और शिक्षा के क्षेत्र में समिति के योगदान पर प्रकाश डाला। संस्था की अब तक की उपलब्धियाँ और भविष्य की योजनाएँ भी सभी के समक्ष प्रस्तुत की गईं।
कार्यक्रम का सबसे मनमोहक क्षण वह था जब राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम जी संत का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। केक कटिंग समारोह के दौरान सभी सदस्याओं ने तालियों की गड़गड़ाहट और शुभकामनाओं से वातावरण को आनंदमय बना दिया। इस अवसर पर सभी सखियों ने पूनम जी संत के प्रति अपने स्नेह और सम्मान को व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश प्रस्तुत किए।
02/11/2025
पूनम संत महिला एवम् विकास समिति, मध्य प्रदेश प्रांत द्वारा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीया पूनम संत जी का जन्मदिवस अत्यंत हर्षोल्लास, प्रेम और भावनात्मक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने पूनम संत जी के प्रति अपनी श्रद्धा, सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
इस अवसर पर सभी ने कहा कि पूनम संत जी मातृत्व का आदर्श स्वरूप हैं — उनकी करुणा, सरलता और त्याग भावना सभी के लिए प्रेरणादायी है। वे नारी सशक्तिकरण की सच्ची मिसाल हैं, जिन्होंने अपने कार्यों और विचारों से असंख्य महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मान का मार्ग दिखाया है। उनके मार्गदर्शन में संस्था ने समाज में महिला जागरूकता और विकास के अनेक सफल प्रयास किए हैं।
कार्यक्रम में केक कटिंग समारोह के पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिनमें संस्था से जुड़ी सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वातावरण प्रेम, उत्साह और सम्मान से भर गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि पूनम संत जी का जीवन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो मातृत्व और नारी शक्ति का सशक्त स्वरूप प्रस्तुत करती हैं।
02/11/2025
पूनम संत महिला एवम् विकास समिति द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत जी का जन्मदिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।
पूनम संत महिला एवम् विकास समिति पंजाब प्रांत द्वारा आदरणीय पूनम संत जी का जन्मदिवस हर्षौल्लास, प्रेम और भावनात्मक गरिमा के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई जिस के पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने पूनम संत जी प्रति अपनी श्रद्धा सम्मान तथा स्नेह व्यक्त किया इस अवसर पर सभी ने कहा कि पूनम जी मातृत्व का आदर्श स्वरूप हैं।उन की करुणा सरलता और त्याग भावना सभी के लिए प्रेरणादाई है ये नारी सशक्ति की सही मिसाल है जिन्होंने अपने कार्य ओर विचारों से महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मान का मार्ग दिखाया।उन के मार्ग दर्शन से संस्था ने समाज में महिला जागरूकता ओर विकासक अनेक सफल प्रयास किए।
कार्यक्रम में केक कोटिंग के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिस में उपस्थित सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया वातावरण प्रेम और उत्साह से भर गया ।सभी n एक स्वर मैं कहा पूनम जी का जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है जो कि मातृत्व और नारी शक्ति का सशक्त स्वरूप है
इस अवसर पर सभी ने पूनम जी की दीर्घ आयु और ऊर्जावान जीवन की मंगल कामना की।
29/10/2025
पूनम संत महिला एवं विकास समिति की संगरक्षिका आदरणीय न्यायमूर्ति श्रीमती विजयलक्ष्मी जी को आज उनके जन्मदिवस के शुभंकर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।संस्था आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती है ।
Happy Diwali To All Of You 😇
21/10/2025
Happy Diwali 🪔🎇