02/06/2026
नगर निगम प्रयागराज नागरिकों से अपील करता है कि सार्वजनिक स्थलों पर थूकने एवं गंदगी फैलाने से बचें। स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करें तथा कूड़ा निर्धारित कूड़ेदानों में ही डालें।
आइए, सामूहिक सहभागिता एवं जिम्मेदार नागरिकता का परिचय देते हुए प्रयागराज को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर बनाने में अपना योगदान दें।
02/06/2026
नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्राप्त नागरिक शिकायतों एवं समस्याओं का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए उनके त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जनसुनवाई व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को सुगम, उत्तरदायी एवं संवेदनशील प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम प्रयागराज निरंतर प्रतिबद्ध है।
02/06/2026
नगर निगम प्रयागराज द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर नाली सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जलभराव की समस्या में कमी लाई जा रही है तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
नालों की नियमित एवं प्रभावी सफाई
जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना
संचारी रोगों की रोकथाम में सहयोग
स्वच्छ प्रयागराज, स्वस्थ प्रयागराज।
#
01/06/2026
नगर निगम प्रयागराज समस्त नागरिकों से अपील करता है कि Citizen Feedback के माध्यम से अपनी मूल्यवान राय अवश्य साझा करें। आपकी प्रतिक्रिया स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
आइए, मिलकर प्रयागराज को स्वच्छ, सुंदर एवं नंबर-1 शहर बनाने में अपना योगदान दें।
01/06/2026
नगर निगम प्रयागराज नागरिकों से अपील करता है कि पुराने एवं अनुपयोगी सामान का पुनः उपयोग कर स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण अनुकूल शहर के निर्माण में सहभागी बनें।
“छोड़ी नहीं, निखारी है” की भावना के साथ पुनर्चक्रण एवं पुनः उपयोग को अपनाएं, कचरे को कम करें तथा स्वच्छ, हरित एवं विकसित प्रयागराज के निर्माण में अपना योगदान दें।
# WasteManagement CitizenParticipation
01/06/2026
नगर निगम प्रयागराज द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निरंतर नाला सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जलभराव की समस्या में कमी लाई जा रही है तथा नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
नालों की नियमित एवं प्रभावी सफाई
जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना
संचारी रोगों की रोकथाम में सहयोग
स्वच्छ प्रयागराज, स्वस्थ प्रयागराज।
01/06/2026
नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सफाई मित्रों द्वारा विभिन्न प्रमुख स्थलों पर नियमित साफ-सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके।
नागरिकों से अपील है कि QR कोड स्कैन कर अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया अवश्य दर्ज करें एवं स्वच्छ प्रयागराज के निर्माण में सहभागी बनें।
31/05/2026
नगर निगम प्रयागराज द्वारा GVP मुक्त प्रयागराज अभियान के तहत पश्चिम नगर, अल्लापुर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित कर चिन्हित स्थल से कूड़ा एवं अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निस्तारण कराया गया।
स्वच्छ एवं सुंदर प्रयागराज के निर्माण हेतु नगर निगम सतत रूप से प्रतिबद्ध है। नागरिकों से अपील है कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं तथा स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।
JSwachhBharatMission
31/05/2026
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर निगम प्रयागराज द्वारा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु व्यापक स्तर पर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
विभिन्न वार्डों में एंटी-लार्वा एवं मलेरिया निरोधी दवाओं का नियमित छिड़काव, स्वच्छता निरीक्षण एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम सुनिश्चित की जा रही है।
आइए, स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाकर एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं स्वच्छ प्रयागराज के निर्माण में सहभागी बनें।
31/05/2026
नगर निगम प्रयागराज नागरिकों से अनुरोध करता है कि अपने आवासीय क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था के संबंध में QR कोड स्कैन कर अथवा निर्धारित पोर्टल पर अपनी प्रतिक्रिया अवश्य दर्ज करें। आपका बहुमूल्य फीडबैक शहर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में सहायक होगा।
स्वच्छ प्रयागराज , हमारा संकल्प, हमारी जिम्मेदारी।