04/06/2026
गिरगोटा निवासी आदरणीय श्री शिव प्रसाद शुक्ला जी के यहां आयोजित पावन वाल्मीकि रामायण पाठ में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम की दिव्य कथा एवं भक्ति का रसपान कर मन अत्यंत आनंदित एवं भाव-विभोर हुआ।
भगवान श्रीराम की कृपा एवं आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और संस्कारों का प्रसार होता रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियां आएं।
जय श्री राम! 🚩🙏 ेजा_विधानसभा Raju Shukla
04/06/2026
भरुही निवासी आदरणीय श्री कृष्ण देव शुक्ला जी के यहां आयोजित दिव्य शतचंडी यज्ञ एवं महामृत्युंजय यज्ञ में सम्मिलित होकर यज्ञ भगवान को प्रणाम करने तथा मां भगवती के पावन दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अपने अभिभावक स्वरूप वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में श्रद्धा, संस्कार, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मां भगवती एवं भगवान भोलेनाथ की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। 🙏🚩॥ जय माता दी ॥ 🚩🙏 ेजा_विधानसभा #मेजा_विधानसभा_प्रयागराज
04/06/2026
कोना भटौती निवासी आदरणीय दुर्गा प्रसाद पाठक जी की चाची स्वर्गीय श्रीमती राजकली देवी जी के एकादशाह कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति। 🙏🌹
03/06/2026
अपने निवास सोना भवन कुंवर पट्टी ( मेजा ) में श्री कान्हा जी ट्रस्ट के युवाओ से मुलाक़ात की एवं सामाजिक चर्चा की
02/06/2026
औता निवासी आदरणीय आरती पप्पू गौतम जी (ब्लॉक प्रमुख) के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनों से आत्मीय भेंट एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कथा के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह, भक्ति और समर्पण भाव अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और आपसी एकता को बल मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य कथा मन को शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता प्रदान करती है।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे तथा समाज में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। जय श्रीकृष्ण! 🙏🚩 ेजा_विधानसभा
02/06/2026
टिकापुर निवासी आदरणीय श्री सत्यदेव पांडे जी के यहाँ आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा एवं आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। जय श्री राधे कृष्ण। ेजा_विधानसभा