16/11/2017
यमुनापार भारतगंज नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओ का सम्मलेन हुआ! सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र जी (जिलामंत्री यमुनापार )ने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव जीतने का मंत्र दिया और उनमें एक नई ऊर्जा संचार किया !
इस अवसर पर उप जिलाध्यक्ष जयशंकर जी,विस्तारक महेश जी के साथ भाजपा प्रत्याशी विजय सेठ भी उपस्थित रहे ! #निकायचुनाव #काशीक्षेत्र
08/11/2017
कांग्रेस को 2014 में मोदी जी ने सत्ता से बेदखल करके दर्द दिया लेकिन मोदी जी की नोटबंदी ने तो 70 सालो में कांग्रेस द्वारा लूटा गया धन भी सरकार के खजाने में जमा कर कोंग्रेसियो को "न घर का छोड़ा न घाट का" !
07/11/2017
यमुनापार मेजा विधानसभा नगर निकाय भारतगंज और सिरसा के भाजपा प्रत्याशियो ने आज जनसंपर्क किया साथ ही लोगो से भाजपा को वोट देकर मोदी जी के साथ राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने की अपील की ! #निकायचुनाव #काशीक्षेत्र
06/11/2017
नगर पंचायत भारतगंज यमुनापार की समस्या को दूर करने तथा नगर के हित मे काम करने का प्रण लेकर भाजपा प्रत्याशी विजय सेठ जी ने अपने प्रशंसको के साथ नामांकन करवाया जिसमे भाजपा के जिला समन्वयक जयशंकर पांडेय जी,जिला प्रभारी मांडवी शरण द्विवेदी,तथा समस्त सम्मानित मण्डल कार्यकर्ता तथा आई.टी. कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #निकायचुनाव #काशीक्षेत्र
05/11/2017
नगर पंचायत भारतगंज में भाजपा आई.टी.विभाग की बैठक की गई जिसमें नगर निकाय चुनाव के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा हुई !साथ ही आई.टी.विभाग की नगर निकाय चुनाव में सकारात्मक भूमिका को भी समझाया गया !
इस अवसर पर आई.टी.संयोजक यमुनापार विशाल जी,सहसंयोजक संदीप जी,आई.टी.निकाय प्रभारी सूरज जी ,और सुभाष जी के साथ अन्य आई.टी.कार्यकर्ता उपस्थित रहे ! #निकायचुनाव #काशीक्षेत्र
30/10/2017
आज नगर पंचायत भारतगंज यमुनापार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ!सम्मेलन में नगर निकाय चुनाव में सफलता प्राप्त करने और संगठन को नगर में शीर्ष स्थान पर ले जाने हेतु कार्यकर्ताओं का मंथन हुवा।
उक्त सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री श्री अशोक चौधरी जी तथा जिला विस्तारक श्री महेश तिवारी जी, जिला मंत्री श्री माण्डवी शरण द्विवेदी जी , मण्डल अध्यक्ष जीत नरायण श्रीवास्तव जी, मण्डल महामंत्री व नगर समन्वयक अवधेश केशरी जी आदि लोग सम्मिलित हुए!
#निकायचुनाव #काशीक्षेत्र
26/10/2017
आज नगर पंचायत भारतगंज में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तथा उ.प्र.राज्य महिला आयोग का संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन हुआ !उक्त कार्यक्रम का संचालन वार्ड नम्बर 10 की सभासद प्रत्याशी तबस्सुम बानो जी द्वारा किया गया!कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य व भारतीय जनता पार्टी की नेत्री अनीता सिंह जी द्वारा नगर की महिलाओं के दुःख व उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को प्रार्थना-पत्र के रूप में लिया व शीघ्र ही उनके निस्तारण का विश्वास दिलाया वहीं दूसरी ओर बहुत सी मुस्लिम महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता की शपथ दिलाई गई इस अवसर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष(यमुनापार) आकांक्षा सोनकर जी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष(भदोही) रेनू पांडेय जी,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष(मिर्जापुर)प्रेमशीला सिंह जी,मिर्जापुर जिला संयोजक संजय सिंह जी,यमुनापार प्रभारी अनिल जी उपस्थित रहे ! #नगर निकाय , #काशीक्षेत्र
24/10/2017
आज नगर पंचायत भारतगंज में नगर निकाय चुनाव कीे तैयारी तथा परिचर्चा पर मुख्य अतिथि काशी व गोरखपुर क्षेत्र के विस्तारक श्री नागेश्वर पांडेय जी ने पार्टी विचारों तथा सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया !इस बैठक में जिला विस्तारक महेश जी ,माण्डा मण्डल अध्यक्ष जीतनारायण जी ,भारतगंज निकाय चुनाव प्रभारी अवधेश जी उपस्थित रहे !
19/10/2017
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः!
आप सभी को प्रकाश का पर्व दीपावली की बहुत बहुत शुभकामना !
18/10/2017
आज भारतगंज नगर पंचायत में विकास ज्योति पर्व का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में रंगोली बनाकर तथा दीप जलाकर व दीप वाले गुब्बारे आसमान में छोड़े गए..जिसके द्वारा शांति सुख समृद्धि का संदेश चहुँओर प्रकाशित किया गया
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी श्री अनिल सिंह जी, जिला महामंत्री श्री ज्ञान नारायण कन्नौजीया जी के साथ भारतगंज निकाय चुनाव प्रभारी अवधेश जी आदि सम्मिलित हुए!
11/10/2017
आज नगर पंचयात भारतगंज में नगर निकाय चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमे प्रदेश निकाय चुनाव सह-संयोजक श्री मुरारी लाल अग्रवाल जी,अध्यक्ष शिवदत्त पटेल जी,निकाय चुनाव प्रभारी यमुनापार मनोज जायसवाल जी,जिला प्रभारी अनिल सिंह जी,भारतगंज निकाय चुनाव समन्वयक अवधेश केशरी जी उपस्थित रहे !
11/10/2017
आज सिरसा नगर पंचायत में नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई ! इस अवसर पर यमुनापार जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल,प्रभारी अनिल जी,उपाध्यक्ष जय शंकर पांडेय जी के साथ मेजा विधायिका नीलम करवरिया जी उपस्थित रही !