07/04/2026
टीम के सदस्य वीरेंद्र जी (फौजी) की भाभी जी अस्वस्थ हैं जिसके कारण उनको को ब्लड की आवश्यकता थी। जैसे ही द यूनिटी फाउंडेशन के group पर ये मैसेज आया तत्काल ही श्री मंजीत पाठक और श्री ज्ञान सिंह ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंच कर blood डोनेट किया। द यूनिटी फाउंडेशन की तरफ से दोनों लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।। यही है संगठित और द यूनिटी फाउंडेशन से जुड़ने का का महत्व।।
31/03/2026
कन्यादान अनुदान योजना के तहत द यूनिटी फाउंडेशन प्रयागराज द्वारा इस्माइलपुर कोटवा में ₹5100, एक कुकर और एक मिक्सर ग्राइंडर देकर बहन/बेटी को वैवाहिक जीवन की अग्रिम बधाई दी गई।। इस अवसर पर द फाउंडेशन की तरफ से अमर सिंह पटेल जी, प्रमोद पटेल जी (डॉ साहब), सुभाष जी, संतोष पटेल जी (SIP EXPERT), विनय पटेल जी (SSB) उदय भाई जी (एयरफोर्स), वीरेंद्र जी (आर्मी मैन), राज बहादुर जी, कुलदीप कुमार जी (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार) आदि लोग उपस्थित रहे।
09/03/2026
द यूनिटी फाउंडेशन प्रयागराज के कन्यादान अनुदान योजना में शामिल होने के लिए। मैसेज करें। 🙏🙏🙏🙏
08/03/2026
महान समाज सुधारकों में बाबा साहेब का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।
06/03/2026
इन्होंने जब देश गुलाम था तब अंग्रेजों को साथ मिलकर कुरीतियां मिटाने का काम किया।
28/02/2026
स्वर्गीय श्री छोटे लाल पटेल जी की पुत्री अंजू पटेल का विवाह 25 फरवरी 2026 को हो रहा था।। द यूनिटी फाउंडेशन प्रयागराज के सदस्यों को इसके बारे में जैसे ही पता चला कि उनके पिता जी नहीं है और शादी का सारा भार उनकी माता श्री के कंधों पर ही है तब द यूनिटी के सदस्य लोग ग्राम मुरादपुर कौशांबी उत्तर प्रदेश पहुंच कर कन्यादान के रूप में 5100 रु. एक जूसर मिक्सर ग्राइंडर और एक बजाज प्रेशर कुकर अंजू की माता जी को दिया। द यूनिटी फाउंडेशन का यही आशीर्वाद है की अंजू बहन जीवन में सदा खुश रहे। इस मौके पर द यूनिटी फाउंडेशन की तरफ से मार्गदर्शक श्री शंभू नाथ पटेल जी, श्री अमर सिंह पटेल जी, विनय पटेल, संतोष पटेल, संजय पटेल और विनोद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। 🙏🙏🙏 एक छोटा कदम समाज सेवा की ओर।
03/01/2026
आलोक कुमार Steno, District and Sessions Court , झांसी। हंसमुख स्वभाव के आलोक भाई द यूनिटी फाउंडेशन के सभी कार्यों में बाढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं । अपने व्यस्तम समय में से भी समय निकालते हैं फाउंडेशन के लिए।। .
31/12/2025
द यूनिटी फाउंडेशन प्रयागराज द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। इस कार्य में दिखावा नहीं सोते हुए लोगों को जिनके पास पर्याप्त साधन नहीं थे ठंड से बचने के लिए उन लोगों को सोते समय ही कंबल उनके ऊपर डाल दिया गया। और जो लोग जग गए उनका आशीष भी प्राप्त हुआ।। 🙏🙏🙏
23/12/2025
माता जी सालोरी प्रयागराज की रहने वाली हैं इनका नाम लक्ष्मीना देवी पत्नी श्री रतनलाल है। दिनांक 30.11.2025 से लापता है। मानसिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ है। यदि किसी भी व्यक्ति को दिखाई दे तो नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
मो. 9452509182, 8931006732।