Jalkal Vibhag Nagar Nigam Ayodhya

Jalkal Vibhag Nagar Nigam Ayodhya

Share

Jalkal Vibhag, Nagar Nigam Ayodhya

Photos from Jalkal Vibhag Nagar Nigam Ayodhya 's post 29/05/2026

महाप्रबंधक (जल) श्री सौरभ श्रीवास्तव जी द्वारा आज वशिष्ठ कुंड वार्ड में माननीय पार्षद जी के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों को निर्बाध एवं सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही पांडा टोला क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान हेतु 5 HP सबमर्सिबल बोरिंग कार्य प्रारंभ कराया जा रहा है। विभाग द्वारा लगातार क्षेत्रवार निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही करते हुए नगरवासियों को स्वच्छ एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

29/05/2026

नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार जल गुणवत्ता की सतत निगरानी हेतु जलकल अयोध्या द्वारा आज डा. राममनोहर लोहिया वार्ड के विभिन्न स्थलों पर स्थापित वाटर स्टैंड पोस्टों पर अवशेष क्लोरीन (Residual Chlorine) की जांच की गई।

इस दौरान पेयजल की गुणवत्ता का परीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। नगर निगम अयोध्या जनस्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।



Government of UP A K Sharma Ministry of Housing and Urban Affairs Girish Pati Tripathi Swachh Bharat Mission - Urban Urban Development Department, Uttar Pradesh Atal Mission for Rejuvenation and Urban Transformation UP Uttar Pradesh COVID Care Jalkal Vibhag Nagar Nigam Ayodhya

Photos from Ayodhya Nagar Nigam's post 24/05/2026
Photos from Jalkal Vibhag Nagar Nigam Ayodhya 's post 20/05/2026

आज दिनांक 20.05.2026 को जलकल विभाग अयोध्या के महाप्रबंधक (जल) सौरभ श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में जोन-1 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगरवासियों को स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। विशेष रूप से वाटर कूलर एवं वाटर कियोस्क की नियमित साफ-सफाई, पाइपलाइन एवं हैंडपंप मरम्मत कार्य, नलकूपों के सुचारु संचालन तथा अन्य पेयजल संबंधी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

महाप्रबंधक (जल) द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि नागरिकों को गर्मी के मौसम में किसी भी प्रकार की पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ करें।

बैठक में सहायक अभियंता, क्षेत्रीय सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी को क्षेत्र में नियमित निरीक्षण कर समस्याओं के त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

“स्वच्छ जल – स्वस्थ कल, जनसेवा ही हमारा संकल्प।”

Photos from Jalkal Vibhag Nagar Nigam Ayodhya 's post 15/05/2026

आज दिनांक 15.05.2026 को महाप्रबंधक(जल) श्री सौरभ श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में जोन-3 की बैठक समीक्षा की बैठक में पेयजल संबंधित बिंदुओं पे समीक्षा की गई जिसमें वाटरकूलर, वाटर कियोस्क की साफ-सफाई,पाइपलाइन/हैंडपंप मरम्मत, नलकूप तथा अन्य कार्यों से संबंधित चर्चा की गई। बैठक में सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता, क्षेत्रीय सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
“स्वच्छ जल – स्वस्थ कल, जनसेवा ही हमारा संकल्प।”

Photos from Jalkal Vibhag Nagar Nigam Ayodhya 's post 08/05/2026

आज दिनांक 08.05.2026 को महाप्रबंधक(जल) श्री सौरभ श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में जोन-3 की बैठक समीक्षा की बैठक में पेयजल संबंधित बिंदुओं पे समीक्षा की गई जिसमें वाटरकूलर, वाटर कियोस्क की साफ-सफाई,पाइपलाइन/हैंडपंप मरम्मत, नलकूप तथा अन्य कार्यों से संबंधित चर्चा की गई। बैठक में सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता, क्षेत्रीय सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
“स्वच्छ जल – स्वस्थ कल, जनसेवा ही हमारा संकल्प।”

Photos from Jalkal Vibhag Nagar Nigam Ayodhya 's post 07/05/2026

महाप्रबंधक (जल) श्री सौरभ श्रीवास्तव जी द्वारा दिनांक: 07/05/26 को जोन-2 पाइपलाइन, वाटरकूल एवं हैडपंप मरम्मत तथा अन्य कार्यों से संबंधित बैठक समीक्षा की गई जिसमें सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिया गया की नागरिकों को शुद्ध जल की प्राप्ति कराए।
बैठक में सहायक अभियंता, क्षेत्रीय सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Photos from Jalkal Vibhag Nagar Nigam Ayodhya 's post 06/05/2026

महाप्रबंधक (जल) श्री सौरभ श्रीवास्तव जी द्वारा दिनांक 06/05/2026 को जोन-1 अंतर्गत पाइपलाइन, वाटरकूलर एवं हैंडपंप मरम्मत सहित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक अभियंता, सुपरवाइजरों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नागरिकों को निरंतर स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
इस अवसर पर सहायक अभियंता , क्षेत्रीय सुपरवाइजर तथा कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

Photos from Jalkal Vibhag Nagar Nigam Ayodhya 's post 23/04/2026

महाप्रबंधक (जल) श्री सौरभ श्रीवास्तव जी द्वारा दिनांक 23/04/2026 को जोन-2 अंतर्गत पाइपलाइन, वाटरकूलर एवं हैंडपंप मरम्मत सहित विभिन्न कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवर अभियंता, सुपरवाइजरों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नागरिकों को निरंतर स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता , अवर अभियंता एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर तथा कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

Photos from Jalkal Vibhag Nagar Nigam Ayodhya 's post 22/04/2026

महाप्रबंधक (जल) श्री सौरभ श्रीवास्तव जी द्वारा दिनांक: 22/04/26 को जोन-1 पाइपलाइन, वाटरकूल एवं हैडपंप मरम्मत तथा अन्य कार्यों से संबंधित बैठक समीक्षा की गई जिसमें अधिशासी अभियंता ,सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मचारियों को निर्देश दिया गया की नागरिकों को शुद्ध जल की प्राप्ति कराए।
बैठक में अधिशासी अभियंता, क्षेत्रीय सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Ayodhya?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Ayodhya
224001