20/05/2026
एक सार्थक मुलाकात... जब सेवा और सरोकार एक साथ मिलते हैं!
आज जदयू के प्रदेश महासचिव और 'ऑक्सीजन मैन' के नाम से सुप्रसिद्ध श्री कमल कुमार नुपानी जी से मिलने का अवसर मिला!
कोरोना के उस भीषण और भयावह दौर में जब हर तरफ हाहाकार मचा था, नुपानी जी ने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों के घर-घर तक ऑक्सीजन पहुंचाकर मानवता की एक नई मिसाल पेश की थी! उनके इस सेवा भाव ने अनगिनत परिवारों को नया जीवन दिया.....
आज उनसे मिलकर समाज सेवा, जन सरोकार और आगामी रचनात्मक कार्यों को लेकर बेहद सकारात्मक माहौल में लंबी चर्चा और ढेरों वार्तालाप हुए! उनकी सादगी और समाज के प्रति समर्पण की भावना वाकई प्रेरणादायक है... महादेव
"सेवा हीं संजीवनी"
19/05/2026
आज पटना स्थित सरकारी आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं बिहार विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ. संजय मयूख जी से एक आत्मीय मुलाकात हुई...
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उनके साथ विभिन्न सामाजिक विषयों पर अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायी चर्चा हुई!
जनसेवा और समाज कल्याण के प्रति उनका विज़न सचमुच प्रेरणादायी है.
उनके स्नेह और मार्गदर्शन के लिए सहृदय आभार..... महादेव
"सेवा हीं संजीवनी"
18/05/2026
सम्मान केवल एक माला या बुके नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का नया संकल्प होता है... नया संकल्प, नया उत्साह!
पटना में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान बिहार सरकार के पूर्व पर्यटन मंत्री सह राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री समीर कुमार महासेठ जी के कर-कमलों द्वारा माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ!
इस स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए मैं माननीय अध्यक्ष जी का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ. समाज सेवा के इस मार्ग पर आपका मार्गदर्शन मुझे सदैव जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा..... महादेव
"सेवा हीं संजीवनी"
17/05/2026
एक आत्मीय और शिष्टाचार मुलाकात...
आज पटना में बिहार विधान परिषद के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह जी के आवास पर उनसे भेंट की!
समाज के विकास और भागलपुर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर उनसे प्रेरणादायी संवाद हुआ. उनका सरल स्वभाव और मार्गदर्शन हमेशा समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है! हृदय से आभार..... महादेव
"सेवा हीं संजीवनी"
16/05/2026
दूरियां सिर्फ रास्तों की होती हैं, दिलों की नहीं...
निजी कार्य की वजह से इस बार वट सावित्री के पावन मौके पर पटना में रहना हुआ, लेकिन तकनीक ने इस दूरी को महसूस ही नहीं होने दिया!
वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल माध्यम से न सिर्फ श्रीमती जी के पूजा-पाठ में शामिल हुआ, बल्कि परंपरा के अनुसार उनके द्वारा झेले गए पंखे की डिजिटल हवा का भी पूरा आनंद लिया.....
श्रीमती जी के इस असीम प्रेम, समर्पण और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए उनका सहृदय धन्यवाद!
आप सभी आत्मीय जनों को वट सावित्री पूजन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं. भगवान विष्णु और माता सावित्री आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य बनाए रखें...
"सेवा हीं संजीवनी"
10/05/2026
आज छपरा भ्रमण के दौरान कला जगत की अद्भुत प्रतिभाओं से मिलने का अत्यंत सुखद अवसर प्राप्त हुआ...
प्रतिभावान गायक, सुरीली गायिका, ओजस्वी गीतकार और कुशल संगीतकार के साथ बिताए गए पल अविस्मरणीय रहे!
इन युवा कलाकारों का जज्बा और संगीत के प्रति समर्पण वाकई काबिले तारीफ है. इनसे मिलकर न केवल खुशी हुई, बल्कि बिहार की समृद्ध कला परंपरा पर गर्व भी महसूस हुआ!
एक निर्देशक के रूप में, मैं हमेशा से नए टैलेंट को आगे बढ़ते देखने का पक्षधर रहा हूँ. इन कलाकारों के साथ बातचीत करके विश्वास और दृढ़ हुआ कि बिहार की प्रतिभाएँ पूरी दुनिया में अपना परचम लहराएंगी!
उज्ज्वल भविष्य के लिए आप सभी को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएँ..... महादेव
"सेवा हीं संजीवनी"
09/05/2026
रिश्तों की मिठास समय की मोहताज नहीं होती...
कल सिवान के जीरादेई में अपने प्रिय मित्र रमेश जी की छोटी बहन नेहा के विवाह समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिला!
वक्त पंख लगाकर उड़ जाता है, पर रिश्ते वहीं रहते हैं! लगभग 14-15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद उनके परिजनों से मिलना हुआ. ताज्जुब है कि इतने वर्षों बाद भी वही पुराना स्नेह और वही 'अपनेपन की खुशबू' महसूस हुई! ऐसा लगा ही नहीं कि हम इतने सालों बाद मिल रहे हैं.....
नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन की अनंत शुभकामनाएँ! महादेव की कृपा बनी रहे...
"सेवा हीं संजीवनी"
06/05/2026
जीवन का एक और वर्ष पूरा हुआ, और कल का दिन मेरे लिए अत्यंत विशेष रहा...
5 मई को अपने जन्मदिन पर मुझे अपने शिष्यों, शुभचिंतकों, और भागलपुर शहर के सम्मानित वरिष्ठ समाजसेवियों व चिकित्सकों का सानिध्य प्राप्त हुआ! आप सभी के साथ सादगी से केक काटकर इस दिन को मनाया।
आपके इस अपार प्यार, सम्मान और आशीर्वाद के लिए मैं आजीवन ऋणी रहूँगा। आप सभी का साथ और स्नेह ही मेरी असली ताकत है. अपना आशीर्वाद सदैव इसी तरह बनाए रखें... महादेव
"सेवा ही संजीवनी"
#जन्मदिनमुबारक #आभार #स्नेह
27/04/2026
कल का दिन खुशियों और आशीर्वाद के नाम रहा...
हमारी प्यारी बिटिया वृतिका सुमन 'डफली' के जन्मदिवस के सुखद अवसर पर केक काटकर और अपनों के बीच खुशियाँ साझा कीं!
इस विशेष पल में परिजनों और शुभचिंतकों की मौजूदगी ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी.....
आप सभी के स्नेहपूर्ण संदेशों, शुभकामनाओं और बिटिया को दिए गए असीम आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आप सबका आभार व्यक्त करता हूँ. ईश्वर से यही प्रार्थना है कि बिटिया का जीवन सदैव प्रकाशमय और सफलता से परिपूर्ण रहे...महादेव
"सेवा हीं संजीवनी"