03/06/2026
बच्चों की शिक्षा एवं सेवा के नाम पर संचालित संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग सतर्क है।
आयोग द्वारा प्रेमनगर, देहरादून स्थित एक संस्थान का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्राप्त दस्तावेजों एवं अभिलेखों से प्रथम दृष्टया धर्मांतरण एवं अन्य संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले। सभी साक्ष्य अग्रिम जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु पुलिस प्रशासन को सौंप दिए गए हैं।
बच्चों की मासूमियत, शिक्षा एवं उनकी परिस्थितियों का दुरुपयोग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
01/06/2026
केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री
डॉ. Mansukh Mandaviya जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आप युवाओं को खेलों से जोड़ने, देश में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने तथा श्रमिकों के कल्याण और उनके अधिकारों के संरक्षण हेतु उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। आपका समर्पण एवं दूरदर्शी नेतृत्व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करती हूँ।
01/06/2026
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस
बच्चे हमारे वर्तमान की शक्ति और भविष्य की नींव हैं। उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उत्तराखंड में बाल अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि प्रत्येक बच्चा भय, शोषण और भेदभाव से मुक्त होकर अपने सपनों को साकार कर सके।
आइए, हम सभी मिलकर ऐसा समाज बनाने का संकल्प लें जहाँ हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, समान अवसर और स्नेहपूर्ण वातावरण प्राप्त हो।
27/05/2026
आदरणीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री Nitin Gadkari जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी कार्यों से देश निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करती हूं।
25/05/2026
समस्त प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ गंगा का दिव्य आशीर्वाद सदैव आप और आपके परिवार पर बना रहे तथा आपके जीवन को खुशियों, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण करे, यही कामना है।
जय माँ गंगे!
23/05/2026
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री कुलदीप कुमार जी एवं प्रतिनिधिमंडल का उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग में स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों राज्यों के आयोगों के मध्य अनुसूचित जाति समाज से जुड़े विभिन्न विषयों — विशेषकर शिकायतों के त्वरित निस्तारण, जागरूकता अभियान, पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने तथा सामाजिक समरसता को सशक्त करने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में यह साझा भावना उभरकर सामने आई कि पर्वतीय राज्यों की सामाजिक एवं भौगोलिक परिस्थितियाँ समान होने के कारण अनुभवों एवं कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान समाजहित में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित होकर विचार साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ। समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, सुरक्षा एवं अधिकारों की पहुँच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
23/05/2026
समर्पित नेतृत्व, उत्कृष्ट संगठन क्षमता एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल Bharatiya Janata Party (BJP) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र व समाज की सेवा हेतु असीम ऊर्जा प्रदान करें।
आपका जीवन सदैव यश, वैभव और सफलता से आलोकित रहे।
20/05/2026
Heartiest birthday wishes to Mrs. Rekha Verma Ji , Hon’ble National Vice President of the Bharatiya Janata Party and Co-Incharge of Uttarakhand.
May you be blessed with good health, happiness, and continued success in serving the nation and society.
20/05/2026
देश की सुरक्षा एवं संप्रभुता के विरुद्ध कार्य करने वाले किसी भी षड्यंत्र को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा पाकिस्तान से जुड़े आतंकी जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक विषय है। जांच में यह सामने आना कि संवेदनशील स्थलों की तस्वीरें, वीडियो, GPS लोकेशन तथा लाइव फीड पाकिस्तान आधारित आतंकियों तक पहुंचाई जा रही थी, देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।
विशेष रूप से नाबालिग बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। जब कोई संगठन बच्चों का इस प्रकार इस्तेमाल करता है, तो वह केवल उनका बचपन ही नहीं छीनता, बल्कि समाज के विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी कमजोर करता है। यदि मासूम बच्चों को गलत गतिविधियों में शामिल किया जाएगा, तो समाज में हर बच्चे को संदेह की दृष्टि से देखा जाने लगेगा, जो एक अभिभावक, शिक्षक और पूरे समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक स्थिति होगी।
आज आवश्यकता इस बात की है कि बच्चों और युवाओं को राष्ट्रहित, नैतिक मूल्यों, जागरूकता तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति शिक्षित किया जाए, ताकि वे किसी भी भ्रामक, प्रलोभनपूर्ण या राष्ट्रविरोधी गतिविधि का हिस्सा न बनें। साथ ही, ऐसी एजेंसियों और संगठनों के विरुद्ध कठोर से कठोर कानून बनाए जाने चाहिए, ताकि कोई भी बच्चों का इस प्रकार दुरुपयोग करने की सोचने तक का साहस न कर सके।
मैं राष्ट्रीय जांच एजेंसी एवं सभी सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता, सतर्कता और साहसिक कार्रवाई की सराहना करती हूँ, जिन्होंने समय रहते इस जासूसी नेटवर्क का खुलासा कर राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण कार्य किया।
राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोपरि है।
जय हिन्द।
19/05/2026
उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, प्रखर राष्ट्रभक्त एवं आदर्श जनसेवक श्रद्धेय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
उन्होंने भारतीय सेना से लेकर सार्वजनिक जीवन तक राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन और जनहित के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता एवं कार्यकुशल नेतृत्व ने उन्हें जनमानस के हृदय में विशेष स्थान दिलाया।
उनका निधन उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं असंख्य शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।