DCO Uttarakhand
Directorate Of Census Operations, Uttarakhand
Government of India, Ministry Of Home Affairs
20/05/2026
उत्तराखण्ड के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर दूरस्थ गाँवों तक, जनगणना 2027 अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य निरंतर जारी है। कठिन रास्तों और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद प्रगणक हर घर तक पहुँच सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि कोई भी परिवार छूट न जाए।
सभी नागरिकों से अपील है कि प्रगणकों का सहयोग करें और सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। Census India 2027Press Information Bureau - PIB, Government of India
14/05/2026
दिनांक 14/05/2026 को श्री मृत्युंजय कुमार नारायण, भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त महोदय द्वारा देहरादून का भ्रमण किया गया। इस दौरान महोदय द्वारा जनगणना 2027 के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई तथा देहराखास क्षेत्र में फील्ड स्तर पर संचालित जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से संवाद स्थापित कर डिजिटल माध्यम से संचालित जनगणना प्रक्रिया, स्वगणना सुविधा तथा आंकड़ों की गोपनीयता संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तराखण्ड से श्रीमती इवा आशीष श्रीवास्तव, निदेशक, श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Census India 2027Press Information Bureau - PIB, Government of India@
12/05/2026
जनगणना 2027 के HLO कार्य को सुचारु, सटीक एवं निर्बाध बनाने हेतु QRT ORGI टीम हर तकनीकी चुनौती के समाधान हेतु तत्पर।
सही डेटा • तेज समाधान • सफल जनगणना
Census India 2027Press Information Bureau - PIB, Government of India
07/05/2026
उत्तराखण्ड राज्य में जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रगणकों द्वारा पूर्ण समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ घर-घर जाकर संपादित किया जा रहा है।
आपकी सही जानकारी और सक्रिय सहभागिता ही सशक्त योजनाओं एवं बेहतर राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। जनगणना में सहयोग करें — देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। Census India 2027Press Information Bureau - PIB, Government of India
05/05/2026
जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण में “सामान्य परिवार” वही माना जाएगा, जहाँ व्यक्ति एक साथ रहते हों और एक ही रसोई से भोजन करते हों। कृपया सही जानकारी देकर इस प्रक्रिया को सफल बनाएं। Census India 2027Press Information Bureau - PIB, Government of India
04/05/2026
उत्तराखण्ड राज्य में जनगणना 2027 के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना—का कार्य सतत रूप से प्रगति पर है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर दूरस्थ बस्तियों तक, प्रगणक घर-घर पहुँचकर प्रत्येक भवन का कवरेज सुनिश्चित कर रहे हैं। Census India 2027Press Information Bureau - PIB, Government of India
03/05/2026
जनगणना के दौरान गणनाकर्ता को कोई दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं है। आपकी दी गयी जानकारी के आधार पर ही विवरण दर्ज किये जाएंगे।
Ministry of Home Affairs, Government of India
02/05/2026
जनगणना 2027 के प्रथम चरण—मकान सूचीकरण के अंतर्गत प्रत्येक भवन, चाहे वह पक्का, कच्चा या अस्थायी हो, का सही-सही विवरण दर्ज किया जा रहा है। कृपया प्रगणक का सहयोग करें और सटीक जानकारी प्रदान करें। Census India 2027Press Information Bureau - PIB, Government of India
30/04/2026
जनगणना 2027 के अंतर्गत उत्तराखण्ड में मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण से जुड़ी हर जानकारी के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 उपलब्ध है। सही जानकारी दें, शंकाओं का समाधान पाएं और जनभागीदारी से इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाएं। Census India 2027Press Information Bureau - PIB, Government of India
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Address
LD Tower 3, Near Mata Wala Bagh, Saharanpur Road
Dehra Dun
248001
Opening Hours
| Monday | 9:30am - 6pm |
| Tuesday | 9:30am - 6pm |
| Wednesday | 9:30am - 6pm |
| Thursday | 9:30am - 6pm |
| Friday | 9:30am - 6pm |
