Aarushi Nishank

Aarushi Nishank

Share

Actor, Producer, Social Activist, Cultural Leader, Co-Founder Sparsh Ganga. Doctorate Holder, PhD

21/06/2026

पिता केवल जन्म देने वाले नहीं होते, वे जीवन की दिशा दिखाने वाले प्रथम गुरु भी होते हैं।

मेरे लिए मेरे पिताजी केवल मेरे पिता नहीं, बल्कि मेरे गुरु, मेरे मार्गदर्शक, मेरे प्रेरणास्रोत और मेरे सबसे बड़े संरक्षक हैं। उनके जीवन के संस्कार, संघर्ष, अनुशासन और राष्ट्र व समाज के प्रति समर्पण ने मुझे हर कदम पर प्रेरित किया है।

जब भी जीवन में किसी निर्णय के मोड़ पर खड़ी होती हूँ, उनके अनुभव, उनके शब्द और उनके आदर्श मुझे सही राह दिखाते हैं। उन्होंने मुझे सिखाया कि सफलता केवल उपलब्धियों से नहीं, बल्कि अपने मूल्यों और संस्कारों के साथ आगे बढ़ने से प्राप्त होती है।

आज फादर्स डे के अवसर पर मैं अपने पूज्य पिताजी Dr.Ramesh Pokhriyal Nishank जी के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ। आपका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें।

हैप्पी फादर्स डे!

21/06/2026
Photos from Aarushi Nishank's post 19/06/2026

देहरादून के पीवीआर मॉल में गढ़वाली फीचर फिल्म ‘भग्यान’ के प्रीमियर शो का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय रहा कि हमारी समृद्ध गढ़वाली भाषा, संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ के जीवन को इतने सुंदर और प्रभावशाली ढंग से बड़े पर्दे पर प्रस्तुत किया गया है।

मैं फिल्म के निर्माता श्री संजय चमोली जी को विशेष रूप से बधाई देना चाहूँगी, जिन्होंने गढ़वाली सिनेमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने और फिल्म माध्यम के जरिए हमारी संस्कृति को पुनर्जीवित एवं संरक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। साथ ही निर्देशक श्री अशोक चौहान जी अभिनेता संजय सिलोड़ी, अभिनेत्री साक्षी काला,अभिनेत्री पूनम सकलानी और हास्य कलाकार राजेश जोशी ने इस उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने का सराहनीय प्रयास किया है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि ‘भग्यान’ दर्शकों का भरपूर प्रेम प्राप्त करेगी और गढ़वाली भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं फिल्म की शानदार सफलता के लिए मंगलकामनाएँ।

इस अवसर पर डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी जी,पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल जी, रामलाल कोठारी जी रणजीत गुसाईं जी और मीडिया प्रभारी रविंद्र बेलवाल जी भी मौजूद रहे|

Photos from Aarushi Nishank's post 18/06/2026

Sparsh Ganga अभियान के अंतर्गत सिमलास ग्रांट, डोईवाला में आयोजित “महिला सशक्तीकरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं को सम्मान स्वरूप साड़ियाँ वितरित की गईं तथा महिला सशक्तीकरण के महत्व पर अपने विचार साझा करते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता, शिक्षा एवं समाज में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ वृक्षारोपण अभियान में भी सहभागिता की और अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल का संदेश दिया।

महिलाओं के सम्मान, समाज के उत्थान और पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी का सामूहिक प्रयास ही एक बेहतर भविष्य का निर्माण करेगा।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री श्री करण बोरा जी, श्री जितेंद्र कुमार जी, श्री प्रदीप कन्याल जी, श्री ललित पंत जी, श्रीमती पूजा अग्रवाल जी, श्रीमती आरती गोयल जी, श्रीमती शोभा रावत जी, श्री दीवान सिंह कन्याल जी, श्री हरीश कन्याल जी, श्री विक्रम थापा जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Photos from Aarushi Nishank's post 16/06/2026

कल देहरादून में आयोजित दैनिक जागरण के प्रतिष्ठित “संवादी” कार्यक्रम में सहभागिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

उत्तराखंड केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक जीवंत संस्कृति, आस्था, परंपरा और प्रकृति का अद्भुत संगम है। हमारी लोक संस्कृति, रीति-रिवाज, पर्व-त्योहार और जीवन मूल्य हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखते हैं। चर्चा के दौरान मैंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि हमारी संस्कृति और संस्कार हमारी पहचान हैं, और इन्हें संरक्षित एवं आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस मंच पर अपने विचार रखते हुए अपने राज्य के प्रति प्रेम, गर्व और जुड़ाव को व्यक्त करने का अवसर मिला। विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्मानित वक्ताओं और उपस्थित जनों के विचारों को सुनना भी अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

इतने सुंदर और विचारोत्तेजक आयोजन के लिए दैनिक जागरण की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद एवं विशेष आभार।

जय उत्तराखंड! 🙏

Photos from Aarushi Nishank's post 14/06/2026

उत्तराखंड के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी से स्नेहपूर्ण भेंट कर विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा का अवसर प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर उत्तराखंड के विभिन्न विकासात्मक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, उत्तराखंड को फिल्म निर्माण एवं शूटिंग के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। स्पर्श गंगा अभियान के अंतर्गत संचालित PlasticSePunya पहल, चारधाम यात्रा मार्गों को प्लास्टिक मुक्त बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री जी से मिलना सदैव प्रेरणादायक और आनंददायक अनुभव रहता है। उनका ऊर्जावान नेतृत्व, कार्य के प्रति समर्पण तथा उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी दूरदर्शी सोच वास्तव में प्रशंसनीय है। राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए उनके निरंतर प्रयास और जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक गतिशील एवं लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित करती है।



Photos from Aarushi Nishank's post 12/06/2026

आज नई दिल्ली में भारत सरकार के माननीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री Arjun Ram Meghwal जी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

मेघवाल जी से मिलना सदैव प्रेरणादायक और आनंददायक अनुभव रहता है। उनका सकारात्मक दृष्टिकोण, सरल व्यक्तित्व एवं ऊर्जावान कार्यशैली हमेशा मुझे प्रेरित करती है।

इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। साथ ही, Sparsh Ganga अभियान एवं PlasticSePunya पहल के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और स्वच्छता के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी उनसे साझा की।

Photos from Aarushi Nishank's post 11/06/2026

आज दिल्ली में भारत सरकार के माननीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री Gajendra Singh Shekhawat भाईसाहब से उनके आवास पर आत्मीय भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर भारतीय संस्कृति, हमारी गौरवशाली विरासत एवं गंगा संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही भारत सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक धरोहर एवं पर्यटन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं नीतियों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। Sparsh Ganga अभियान तथा PlasticSePunya पहल के अंतर्गत चल रहे जनजागरण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों पर भी सार्थक चर्चा हुई।

शेखावत जी से हर मुलाकात सदैव एक पारिवारिक एवं आत्मीय अनुभव का एहसास कराती है। उनका विनम्र, सरल एवं धरातल से जुड़ा व्यक्तित्व सदैव मुझे प्रेरित करता है। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और भारतीय संस्कृति के प्रति उनका समर्पण वास्तव में अनुकरणीय है।

10/06/2026

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

4,399 दिनों की आपकी सतत जनसेवा, दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्र प्रथम की भावना तथा विकसित भारत के संकल्प ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। आपके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

आपकी कर्मनिष्ठा, दूरदर्शिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है।

ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के निरंतर अवसरों की कामना करती हूँ।

Photos from Aarushi Nishank's post 09/06/2026

आज दिल्ली प्रवास के दौरान भारत सरकार के माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री Bhupender Yadav BJP जी से भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर Sparsh Ganga अभियान के अंतर्गत संचालित PlasticSePunya पहल जो माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के Swachh Bharat Mission, India के दूरदर्शी संकल्प से प्रेरित है उस पर गहन चर्चा हुई. चारधाम यात्रा मार्ग पर प्लास्टिक के संग्रहण एवं प्रबंधन हेतु स्पर्श गंगा टीम द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की उन्होंने सरहाना की। जनभागीदारी पर आधारित इस अभियान की प्रगति से उन्हें अवगत कराने तथा पर्यावरण जागरूकता एवं उत्तरदायी प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाने के संभावित उपायों पर विचार-विमर्श करना अत्यंत उत्साहवर्धक रहा।

पर्यावरणीय विषयों पर उनकी गहन समझ, दूरदर्शी नेतृत्व तथा विनम्र व्यक्तित्व ने अत्यंत सकारात्मक और प्रेरणादायक प्रभाव छोड़ा। सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण की दिशा में उनके समर्पण को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरणीय अभियानों में जनसहभागिता को बढ़ावा देने के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

Want your business to be the top-listed Government Service in Dehra Dun?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Dehra Dun