07/06/2026
के लेटेस्ट संस्करण में जानें, कैसे नया भारत पश्चिम एशिया में उपजी समस्याओं को 140 करोड़ देशवासियों की जनभागीदारी से लड़ रहा है से लेकर इन परिस्थितियों के बावजूद भी देश नित प्रगति कि राह पर अग्रसर है।
अभी पढ़ेंः https://static.mygov.in/static/s3fs-public/ebook/Viksit-Bharat-Powered-By-Jan-Bhagidari-Hindi/index.html
07/06/2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के हवालबाग में राज्य स्तरीय “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।
07/06/2026
देवभूमि उत्तराखण्ड: विकास भी विरासत भी।
06/06/2026
हमारी सरकार प्रत्येक जनपद का संतुलित एवं समग्र विकास सुनिश्चित करते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल क्षेत्र में नयार नदी पर सतपुली झील का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जो क्षेत्र में पर्यटन, रोजगार सृजन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
06/06/2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने करोड़ों की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास।
05/06/2026
मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद नैनीताल के भीमताल में झील सौंदर्यीकरण अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग कर भीमताल झील परिक्षेत्र में पौधरोपण किया।
इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ गहरा जुड़ाव रहा है। हमारे लोक पर्व, परम्पराएं और जनजीवन सदैव पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों को सुदृढ़ करते रहे हैं। यह दिवस प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और संरक्षण की भावना को प्रदर्शित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें एकजुट होकर प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। उन्होंने कहा कि नैनीताल जिला झीलों के नाम पर विश्वविख्यात है, यहॉं देश विदेश से वर्ष भर पर्यटक आते हैं। झीलों का संरक्षण व सवर्धन सरकार की प्राथमिकता में है। इसी उद्देश्य से भीमताल झील किनारे फूलों के पौध रोपित करने के साथ ही इसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने आह्वान करते हुए कहा कि इस मानसून में प्रत्येक नागरिक अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ ही पौधों एवं जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के लिए आगे आएं। उन्होंने इस अभियान में सभी से सक्रिय भागीदारी की भी अपील की है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी माता श्रीमती बिसना देवी के नाम से एक बोगनबेलिया का पौधा रोपित किया ।
05/06/2026
सतत विकास की नई परिभाषा: विकास भी, पर्यावरण भी।
नदियों के पुनर्जीवन, आर्द्रभूमि संरक्षण, बढ़ते वन क्षेत्र, स्वच्छ ऊर्जा और जैसी पहलों के माध्यम से भारत पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए एक हरित भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है।
इस विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए जानें, कैसे भारत प्रकृति के संरक्षण और विकास के संतुलन के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रहा है...