15/11/2025
कल KAMS Convent Sec. School, Kadipur, Delhi के वार्षिक स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात थी।
बच्चों का उत्साह, उनकी खेलभावना, अनुशासन और ऊर्जा देखकर मन वास्तव में प्रफुल्लित हो गया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा बच्चों को दिए जा रहे प्रोत्साहन और मार्गदर्शन की सराहना करता हूँ।
इस शानदार आयोजन के लिए विद्यालय को हार्दिक शुभकामनाएँ और बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों आशीर्वाद।
स्पोर्ट्स हमें टीमवर्क, धैर्य, मेहनत और आत्मविश्वास सिखाते हैं—और आज बच्चों ने यह साबित भी किया।
KAMS Convent Sec. School के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और आयोजकों को धन्यवाद। यह दिन हमेशा यादगार रहेगा।
