10/09/2024
*हरनी महादेव भीलवाड़ा मे अग्रवाल धर्मशाला में
अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एव शोध संस्थान के बैनर तले भीलवाड़ा जिले का स्नेह मिलन, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन01/09/2024को संपन्न हुआ।*
समारोह में उछब लाल ,रामेश्वर लाल, उदयलाल सोनी (प्रिंसिपल) कोटड़ी, बंसी लाल गंगापुर ,राजा राम चितौड़ , शांतिलाल बानसेन चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष,राजेश सोलीवाल बहादुर कांधला, कैलाश डसानिया ,अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के जिला अध्यक्ष विनोद सोनी ,जिला अध्यक्ष अशोक सोनी, प्रकाश सोनी अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन महासचिव कृष्णगोपाल सोनी अजमेर, प्रदेश अध्यक्ष तुलसी राम सोनी जोधपुर ,प्रदेश उपाध्यक्ष मनोहरलाल सोनी नाथद्वारा प्रदेश महासचिव दिनेश सोनी तूणगर, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष गायत्री देवी बेगू, गायत्री देवी बिजोलिया, भीलवाड़ा महिला अध्यक्ष ममता सोनी मांडलगढ़, वअन्य सेकडो समाज के बंधु व महिलाएं मौजूद रहे। नन्ही नन्ही बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत गाकर अभिवादन किया।प्रदेश अध्यक्ष तुलसीराम जी सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में प्री वेडिंग बंद होनी चाहिए।समाज को संगठित होना चाहिए। गुटबाजी खत्म होनी चाहिए। सामाजिक एवं पारिवारिक विवाद समाज स्तर पर समाज की जाजम पर सुलझाने चाहिए।उच्छब लाल जी सोनी कोटडी ने भीलवाड़ा जिले में किसी भी तहसील में नया समाज भवन बनने पर 51000₹ सहयोग राशि देने की घोषणा करी। विनोद सोनी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर भीलवाड़ा ने भीलवाड़ा क्षेत्र में एक फोन पर चिकित्सा प्रमार्स वह सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहने ,प्रकाश जी सोनी भीलवाड़ा में टेक्सटाइल क्षेत्र में समाज के 100 व्यक्तियों को रोजगार दिलाने , राजारामजी चित्तौड़ में नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम से समाज के सैकड़ो लोगों को चिकित्सा एवं रोजगार उपलब्ध करानेव गंगापुर अध्यक्ष बंसीलाल जी ने समाज के गरीब परिवार के बच्चो के विवाह हेतु अपने रिसोर्ट में निशुल्क आयोजन के लिए सहयोग की बात कही। मंच संचालन गोपाल जी सोनी बिजौलिया ने किया वह अंत में भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष अशोक सोनी ने आभार व्यक्त कर समारोह के समापन की घोषणा की और सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर अपने-अपने निवास स्थान के लिए प्रस्थान किया।

17/04/2024