10/06/2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री अरुण कुमार पांडे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री सम्बित मिश्रा, मुख्य वन संरक्षक रायपुर वृत्त मणिवासगन एस तथा रायपुर वन मंडल के डीएफओ श्री लोकनाथ पटेल ने मुलाकात की।
राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही वृक्षों की कटाई की अनुमति दी जाए।
राज्यपाल ने अधिकारियों से शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और लगाए गए पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ाने के लिए समन्वित प्रयास करने को कहा है।
10/06/2026
नेत्रदान एक महान मानवीय कार्य है, जो किसी दृष्टिबाधित व्यक्ति को नई रोशनी और बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान करता है।
आइए, विश्व नेत्रदान दिवस के अवसर पर नेत्रदान के महत्व को समझें, समाज में जागरूकता फैलाएँ और अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।
09/06/2026
लोकभवन में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा जी ने सौजन्य भेंट की।
Vijay Sharma
09/06/2026
छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के पुरोधा खुमान साव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
09/06/2026
जनजातीय गौरव महान क्रांतिकारी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा
की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
08/06/2026
आज लोकभवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने सौजन्य भेंट की।
08/06/2026
आज लोकभवन में द आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी सिक्किम के कुलपति डॉ. जगन्नाथ पटनायक ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्रो. एसडी पांडे भी उपस्थित थे।
08/06/2026
आज लोकभवन में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।