Hajipur Go Green Movement

Hajipur Go Green Movement

Share

Page is created with an aim to make people aware about cleanness, highlight issues related to it and

18/12/2022

ताला चाबी छाप को समर्थन दे और हाजीपुर को स्वच्छ बनाएं।

हम उस माटी के वृक्ष नहीं, जिसको नदियों ने सींचा है
बंजर माटी में पलकर हमने मृत्यु से जीवन खींचा है।
हम पत्थर पे लिखी इबारत है, शीशे से कब तक तोड़ोगे
मिटने वाले हम नाम नहीं, तुम हमको कब तक रोकोगे।।

नगर के देवतुल्य मतदातागण,

हमारे नगर को विकास के पथ पर ले जाने के लिए, नगर को स्वच्छ,स्वस्थ, सशक्त, सुरक्षित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आपका सहयोग चाहिए। अपने पिछले मिले मौके पर मैंने जो कार्य किए उसे आगे बढ़ाना है और विकास की अनेकानेक योजनाओं को कार्यान्वित करने के लिए आपसे निवेदन करते है एक मौका हमें दे।

आप सभी से मैं चुनाव पूर्व मिल सकूँ, विकास की भावी योजनाओं को आपसे साझा कर सकूं इसके लिए हम सभी जी तोड़ कोशिश कर रहे है।

नगर को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए आप सभी लोग 18 दिसंबर को मुख्य पार्षद पद के लिए "ताला चाबी" छाप पर बटन दबाएं और परिवर्तन की मुहिम में अपना योगदान दे।

Photos from Niket Kumar Sinha's post 13/07/2022

इस सराहनीय कार्य के लिए आपको धन्यवाद Niket Kumar Sinha जी।

05/07/2022

एक सामान्य नागरिक के रूप में हम अपना छोटा लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

जहाँ तक संभव हो, प्लास्टिक की थैली का उपयोग ना करें। बहुत सारे वैकल्पिक उपाय हैं जिसको हम प्रयोग में ला कर प्लास्टिक की थैली पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं।

Photos from District Administration, Vaishali's post 05/06/2022
Photos from Niket Kumar Sinha's post 05/06/2022
28/05/2022

स्वच्छता का हम सब के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान हैं। स्वच्छता की जरूरत को हम सब को समझने की आवश्यकता हैं।

हमारे बड़े बुज़ुर्ग हमें बता गए की स्वच्छता में भगवान बसते हैं लेकिन कहीं ना कहीं हम अपने घर को साफ रख कर निश्चिंत हो जाते हैं, हम यह भूल जाते हैं की पास पड़ोस गन्दा हैं तो हम साफ कैसे हो सकते हैं। इसलिए आप सबसे निवेदन हैं कि प्रतिदिन अपने घर का कूड़ा कचड़ा इधर उधर फेंकने के बजाय नगर परिषद के सफाई कर्मचारी को दे जो प्रतिदिन कूड़ा कचड़ा लेने आते हैं।

नगर प्रशासन से यह अनुरोध भी हैं की लोगों को सड़को पर थूकने की आदत को हतोत्साहित करना चाहिए, इसके लिए चेतावनी और फिर अर्थदंड लेना चाहिए। जब तक ऐसा नियम ना हो, क्या हम खुद से सार्वजानिक जगहों पर थूकने की आदत छोड़ नहीं सकते क्या?

Photos from Niket Kumar Sinha's post 27/05/2022

यह तस्वीर बहुत ही सुखद एहसास और उम्मीद देने वाली हैं। हमारे बीच एक ऐसे जनप्रतिनिधि मौजूद हैं जो साफ सफाई को अपनी प्राथमिकता में रखते हैं।

साफ सफाई हम सबके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण हैं और आने वाले पीढ़ी के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी हम उन्हें रहने लायक धरती दे सकें।

इस प्रयास के लिए Niket Kumar Sinha जी आपको बहुत बहुत धन्यवाद 🙏🙏

26/05/2022

मतदान अवश्य करें। यदि आपका नाम मतदाता सूची में नहीं हैं तो प्रक्रिया का पालन कर नाम जल्द से जल्द शामिल कराएं।

मतदान करना है सर्वोपरि।।

25/05/2022
Want your business to be the top-listed Government Service in Hajipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Hajipur
844101