बजरंग सेना

बजरंग सेना

Share

धर्मों रक्षति रक्षितः🙏🏻🚩💪🏻

09/04/2024

#चैत्र_शुक्ल_प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष हमारा नववर्ष❤️🚩
#सनातनहमारीपहचान ❤️💪🏻🚩
आप सभी सनातनप्रेमियों को #विक्रम_संवत 2081 की अनंत हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई।
जय जय श्रीराम.....🙏🏻🚩💐💐💐
#सनातन #जयश्रीरराम

17/01/2024

जीवन अमूल्य है, हम यह न भूलें कि जिस तरह हमें अपनी जान प्यारी है, उसी तरह सभी जीवों को भी अपनी जान उतनी ही प्यारी है। लेकिन वो अपनी जान बचाने में असमर्थ हैं।

और मनुष्य अपने प्राण बचाने हेतु हर सम्भव प्रयास कर सकता है। बोलकर, रिझाकर, डराकर, रिश्वत देकर आदि आदि ।

पशु न तो बोल सकते हैं, न ही अपनी व्यथा बता सकते हैं।

तो क्या बस इसी कारण उनसे जीने का अधिकार छीन लिया जाए?

शुद्ध आहार, शाकाहार..
मानव आहार, शाकाहार.. ❤️❤️
आज ही मांस खाना छोडें 🙏

23/05/2023

सनातन धर्म में हनुमान चालीसा का बड़ा ही महत्‍व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि अगर कोई भक्त हनुमान चालीसा को रात के समय पढ़े, तो हनुमान जी स्वयं आकर उसकी रक्षा करते हैं। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि ग्रह भी शांत रहता है। हम सभी को बचपन से ही यह सिखाया गया है कि अगर मन अशांत है या किसी प्रकार भय है तो हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
हनुमान चालीसा:
श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि।।
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुद्धि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।।
चौपाई :
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर।
जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।
रामदूत अतुलित बल धामा।
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा।।
महाबीर बिक्रम बजरंगी।
कुमति निवार सुमति के संगी।।
कंचन बरन बिराज सुबेसा।
कानन कुंडल कुंचित केसा।।
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै।
कांधे मूंज जनेऊ साजै।
संकर सुवन केसरीनंदन।
तेज प्रताप महा जग बन्दन।।
विद्यावान गुनी अति चातुर।
राम काज करिबे को आतुर।।
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया।
राम लखन सीता मन बसिया।।
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा।
बिकट रूप धरि लंक जरावा।।
भीम रूप धरि असुर संहारे।
रामचंद्र के काज संवारे।।
लाय सजीवन लखन जियाये।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये।।
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई।।
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं।
अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा।
नारद सारद सहित अहीसा।।
जम कुबेर दिगपाल जहां ते।
कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा।
राम मिलाय राज पद दीन्हा।।
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना।
लंकेस्वर भए सब जग जाना।।
जुग सहस्र जोजन पर भानू।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू।।
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं।
जलधि लांघि गये अचरज नाहीं।।
दुर्गम काज जगत के जेते।
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
राम दुआरे तुम रखवारे।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे।।
सब सुख लहै तुम्हारी सरना।
तुम रक्षक काहू को डर ना।।
आपन तेज सम्हारो आपै।
तीनों लोक हांक तें कांपै।।
भूत पिसाच निकट नहिं आवै।
महाबीर जब नाम सुनावै।।
नासै रोग हरै सब पीरा।
जपत निरंतर हनुमत बीरा।।
संकट तें हनुमान छुड़ावै।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै।।
सब पर राम तपस्वी राजा।
तिन के काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावै।
सोइ अमित जीवन फल पावै।।
चारों जुग परताप तुम्हारा।
है परसिद्ध जगत उजियारा।।
साधु-संत के तुम रखवारे।
असुर निकंदन राम दुलारे।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता।
अस बर दीन जानकी माता।।
राम रसायन तुम्हरे पासा।
सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुम्हरे भजन राम को पावै।
जनम-जनम के दुख बिसरावै।।
अन्तकाल रघुबर पुर जाई।
जहां जन्म हरि-भक्त कहाई।।
और देवता चित्त न धरई।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई।।
संकट कटै मिटै सब पीरा।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा।।
जै जै जै हनुमान गोसाईं।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं।।
जो सत बार पाठ कर कोई।
छूटहि बंदि महा सुख होई।।
जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा।
होय सिद्धि साखी गौरीसा।।
तुलसीदास सदा हरि चेरा।
कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।।
दोहा :
पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप।।

29/03/2023

आप सभी सनातनप्रेमीयों को #श्रीरामनवमी की अनंत हार्दिक शुभकामनायें।
बजरंग सेना

22/03/2023

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर, विक्रम संवत-2080 की आप सभी सनातनप्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि यह नव वर्ष आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता से अभिसिंचित करे।

21/03/2023

#सनातन_ही_हमारी_पहचान🙏🏻💪🏻🚩

Want your business to be the top-listed Government Service in Hajipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Website

Address


बजरंग भवन (अलावलपुर)
Hajipur
844125