Deputy Development Commissioner, Vaishali

Deputy Development Commissioner, Vaishali

Share

District Rural Development Agency (Hajipur), Vaishali

Photos from Deputy Development Commissioner, Vaishali's post 29/11/2024

उप विकास आयुक्त वैशाली के कार्यालय में जनता दरबार लगा। महोदय द्वारा आम जनता की समस्याओं/ शिकायतों को सुना गया और उनके निपटारण का आश्वासन दिया गया है।

Photos from Deputy Development Commissioner, Vaishali's post 26/11/2024

उप विकास आयुक्त वैशाली द्वारा मनरेगा के डीपीओ, कार्यपालक अभियंता, पीओ, जेई, पीटीए इत्यादि के साथ सरकार के खेलने मैदान की योजना पर बैठक किया गया। सभी उपस्थित कर्मियों को खेल के मैदान का मानक समझने तथा मानक के अनुसार कार्य व्यवस्थित करने तथा इस विशेष कार्य को शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया।

Photos from Deputy Development Commissioner, Vaishali's post 26/11/2024

राज्य में पैक्स का चुनाव चल रहा है। वैशाली जिला में पांच चरण में चुनाव होंगे। आज पहला दिन सभी मतदान केंद्रो पर बहुत ही शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न हुआ है। उप विकास आयुक्त वैशाली द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया गया एवं चुनाव कार्य में संलग्न पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गयी। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदाताओं की सुविधा का ध्यान रखा जाए। महिला एवं बुजुर्ग मतदाताओं को प्राथमिकता दी जाए। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य संबंधित दवाएं, सुरक्षा, स्वच्छता, दिव्यांग व्यक्ति, महिलाएं एवं बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पर्याप्त सुविधाएं इत्यादि का ध्यान रखा गया है। लोकतंत्र की जननी वैशाली जिला में लोगों की सकारात्मक जन भागीदारी और जागरूकता के कारण निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव होता रहा है।

Photos from Deputy Development Commissioner, Vaishali's post 26/11/2024

आज संविधान दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त वैशाली द्वारा अमृत सरोवर मझौली के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों व विद्यालय के छात्र छात्राओं को सरोवर के तट पर संविधान के संबंध में जानकारी देते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया।

Photos from Deputy Development Commissioner, Vaishali's post 26/11/2024

दिनांक 25 नवंबर 2024 को उप विकास आयुक्त वैशाली द्वारा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के चल रहे सभी योजनाओं की समीक्षा की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को योजना प्रगति से संबंधित आवश्यक निदेश दिए गए।

Photos from Deputy Development Commissioner, Vaishali's post 19/11/2024

विश्व शौचालय दिवस (19 नवंबर) के अवसर पर उप विकास आयुक्त वैशाली के द्वारा जिला स्तरीय व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में "हमारा शौचालय – हमारा सम्मान" अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 19 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 तक चलाया जाएगा। उप विकास आयुक्त वैशाली के द्वारा सभी अधिकारियों को IHHL & CSC के रख रखाव, सौंदर्यीकरण एवं आवश्यक मरम्मती का कार्य करवाने तथा खुले में शौच के नुकसान के बारे में जन जागरूकता हेतु गांव गांव तक व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कचड़ा प्रबंधन को सशक्त करने की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया।

Photos from Deputy Development Commissioner, Vaishali's post 18/11/2024

दिनांक 16 नवंबर को उप विकास आयुक्त वैशाली के द्वारा जिला परिषद के विकास कार्यों को समीक्षा की गयी एवं संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निदेश दिए गये।

18/11/2024

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के सुविधाओं एवं सुरक्षा का निरीक्षण उप विकास आयुक्त वैशाली द्वारा किया गया।

Photos from Deputy Development Commissioner, Vaishali's post 09/11/2024

उप विकास आयुक्त वैशाली की अध्यक्षता में पैक्स चुनाव 2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गयी। चुनाव से संबंधित सभी बिन्दुओं पर विचार विमर्श करके सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निदेश दिया गया।

Photos from Deputy Development Commissioner, Vaishali's post 26/10/2024

उप विकास आयुक्त वैशाली द्वारा VC के माध्यम से DTO, ADSS, PHD EXECUTIVE ENGINEER, DPM HEALTH, All BDOs, All BPROs, GAPs & BC के साथ PMAY-G,LSBA & Panchayat Scheme की समीक्षा बैठक की गई एवं आवश्यक निदेश दिए गए।

Photos from Deputy Development Commissioner, Vaishali's post 25/10/2024

उप विकास आयुक्त वैशाली द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, मनरेगा, आवास एवं LSBA टीम के साथ प्रत्यक्ष व वीसी के माध्यम से RTPS, बायोमीट्रिक, अनुरक्षक भुगतान, PSB व संबंधित डाक सेवा, आवास योजना, पंचायत सरकार भवन, 15वी वित्त आयोग एवं 6वी राज्य वित्त आयोग की समीक्षा की गयी। उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा सभी के कार्यों की समीक्षापरांत निर्देश दिया कि कार्यों को ससमय तथा जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया जाय। लाभुकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी का उत्तरदायित्व है। कार्यों में लापरवाही होने पर कारवाई की जाएगी।

Photos from Deputy Development Commissioner, Vaishali's post 24/10/2024

उप विकास आयुक्त वैशाली द्वारा मनरेगा के DPO, अभियंता, PO एवं DAM के साथ मनरेगा से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी एवं कार्यों को सुचारूपूर्वक करने का निर्देश दिया गया। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नही की जाएगी।

Want your business to be the top-listed Government Service in Hajipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Hajipur
844101

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm