NYK Vaishali

NYK Vaishali

Share

Government of India

Photos from NYK Vaishali's post 23/03/2026

शहीद दिवस के अवसर पर “मेरा युवा भारत, वैशाली” के माध्यम से हिलालपुर, बिहार में पदयात्रा का आयोजन किया गया।🇮🇳
इस पदयात्रा के जरिए हमने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं में राष्ट्रभक्ति, एकता और जागरूकता का संदेश फैलाया।

Photos from NYK Vaishali's post 08/03/2026

International Women's Day (8 March) - ASMITA LEAGUE at Small science centre hockey ground , goraul

Photos from NYK Vaishali's post 01/03/2026

*दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का सफल आयोजन*

वैशाली,बिहार दिनांक 27 एवं 28 फरवरी 2026
मेरा युवा भारत, वैशाली युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन राजापाकर प्रखंड के करणपूरा मैदान, रानी पोखर में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में पुरुषों के लिए वॉलीबॉल महिलाओं के लिए कबड्डी, रिले दौड़ (पुरुष एवं महिला) तथा बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला) के मुकाबले आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेंद्र राम माननीय विधायक राजापाकर), विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमार सौरभ (जिला परिषद), राजापाकर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (B.D.O), श्वेता सिंह (उप निदेशक, मेरा युवा भारत), राजा कुमार सिंह (चयन समिति सदस्य) तथा रवीन्द्र भगत (सरपंच) उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम
वॉलीबॉल: विजेता – पातेपुर टीम, उपविजेता – भगवानपुर टीम
कबड्डी: विजेता – बिदुपुर, उपविजेता – भगवानपुर
रिले दौड़ (पुरुष):
प्रथम – राजापाकर (आदर्श कुमार, परमजीत कुमार, निखिल कुमार, कुनाल कुमार)
द्वितीय – प्रतापटांड यूथ क्लब (विकास कुमार, आयुष कुमार, प्रिंस कुमार, आदर्श कुमार)
तृतीय – जी.ए. हाई स्कूल (शुभम कुमार, निरज कुमार, सुमित कुमार, बिट्टू कुमार)
रिले दौड़ (महिला):
प्रथम – पातेपुर (प्रीति कुमारी, बेबी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अनुष्का कुमारी)
द्वितीय – भगवानपुर (सोनम कुमारी, रूबी कुमारी, मनीषा कुमारी, रूमा कुमारी)
तृतीय – वैशाली (चाँदनी कुमारी, नेहा कुमारी, अनिशा कुमारी, तन्तु कुमारी)

पुरुष बैडमिंटन:
विजेता – वियोग कुमार (जंदाहा)
उपविजेता – विभेश कुमार (वैशाली)

महिला बैडमिंटन:
विजेता – दीपा कुमारी (भगवानपुर)
उपविजेता – आकांक्षा कुमारी (पातेपुर)
सभी विजेताओं को माननीय विधायक श्री महेंद्र राम जी द्वारा ट्रॉफी एवं मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया तथा mybharat.gov.in पोर्टल पर रजिस्टर्ड जिले के वैसे सक्रिय युवा मंडल के अध्यक्ष/सचिव को खेल के प्रति जागरूकता लाने हेतु स्पोर्ट्स किट प्रदान किया गया| स्पोर्ट्स किट में फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, स्किपिंग रोप, नेट, एयर पंप फ्रिजबी ,खेलो भारत नीति तथा किट बैग युवाओं को अपने-

Photos from NYK Vaishali's post 28/02/2026

दिनांक-27/02/2026 को राजापाकड़ रानीपोखर के करनपुरा मैदान में मेरा युवा भारत, वैशाली (युवा कार्यक्रम विभाग युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार )के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |जिसमें कबड्डी,रिले रेस,वॉलीबॉल और बैडमिंटन के सभी विजेता,उपविजेता को जिला युवा अधिकारी श्रुति स्वेता सिंह जी द्वारा सभी खिलाड़ियों को ट्राफी एवं मेडल से पुरस्कृत किया गया |

Photos from Mansukh Mandaviya's post 26/02/2026
24/02/2026

'श्रमेव जयते' के मंत्र को साकार करता ESIC!

हमारे श्रमयोगियों के सशक्त भविष्य और अटूट सामाजिक सुरक्षा के आधार स्तंभ, ESIC के 75वें स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

23/02/2026

AI for People, Technology for Social Good!

Pleased to write alongside Director-General of ILO Mr. Gilbert F. Houngbo on harnessing AI as a force for social justice, inclusive growth, and worker empowerment.

Under the leadership of PM Shri Narendra Modi ji, India is building inclusive DPI and strengthening global collaboration to ensure that technological progress translates into equitable opportunities for all.

As AI reshapes labour markets, our collective focus must remain on human-centric innovation, ensuring no one is left behind.

Do read the article: https://www.thehindu.com/opinion/op-ed/ai-for-people-applying-technology-for-social-good/article70648746.ece

18/02/2026

📢 अंतिम अवसर
My Bharat Budget Quest 2026 की तारीख बढ़ाकर 22 फरवरी कर दी गई है।
समय रहते भाग लें और अपनी जानकारी को परखें।

Photos from NYK Vaishali's post 17/02/2026

मेरा युवा भारत, वैशाली के जिला युवा अधिकारी के आदेश पर सभी NYV , जिले के सभी छात्र - छात्राओं को बजट क्वेस्ट 2026 में पार्टिसिपेट करने में मदद कर रहे है | इसी क्रम में आज भगवानपुर के NYV द्वारा CV Raman University के छात्र - छात्राओं से बजट क्वेस्ट 2026 मे पार्टिसिपेट कराया गया |
बजट क्वेस्ट 2026 में भाग लेने का अंतिम तिथि 17/02/2026 है इसलिए दिए गए QR code को स्कैन कीजिए और इस बजट क्वेस्ट में भाग लीजिए |

Photos from NYK Vaishali's post 04/02/2026

मेरा युवा भारत, वैशाली के द्वारा संबंध युवा मंडल को विगत वर्ष का खेल सामग्री दिए जाने हेतु आवेदन आमंत्रित हैं। आवेदक(अध्यक्ष / सचिव ) युवा मंडल को संलग्न किये गये अनुलग्नक A में फॉर्म भरते हुए निम्नलिखित दस्तावेज कार्यालय को

उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है। सभी कागजात को सम्बंधित प्रखंड के मेरा युवा भारत युवा स्वयंसेवक से सत्यापित कराना आवश्यक है।

1. mybharat.gov.in पर सभी 20 सदस्यों का रजिस्ट्रेशन एवं अध्यक्ष/सचिव के द्वारा युवा मंडल का रजिस्ट्रेशन ।

2. युवा मंडल के गठन के रजिस्टर की छायाप्रति ।

3. युवा मंडल द्वारा स्वयं आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों का प्रतिवेदन/फोटोग्राफ्स ।

4. युवा मंडल के अध्यक्ष एवं सचिव की स्वहस्ताक्षरित आधार कार्ड की छायाप्रति अध्यक्ष / सचिव का लैटर पैड एवं मोहर।

5. युवा मंडल के सदस्यों की सूचि mybharat रजिस्ट्रेशन id के साथ । (अनुलग्नक B)

Note:- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 09/02/2026 है |
स्थान:- मेरा युवा भारत, वैशाली कार्यालय हाजीपुर
मकान संख्या-137 , गाली न.-04,राजपूत कॉलोनी, पासवान चौक, हाजीपुर वैशाली ।

Want your business to be the top-listed Government Service in Hajipur?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Road No 4 Rajput Nagar Colony Hajipur 844101
Hajipur
844102

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm