22/05/2026
माननीय कैबिनेट मंत्री श्री Bhupendra Singh (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग - MSME) ने आज उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय, जनपद कानपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
इस अवसर पर माननीय सदस्य विधान परिषद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष सिंह जी तथा जिलाध्यक्ष श्री शिवराम सिंह जी भी उपस्थित रहे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार MSME क्षेत्र को सशक्त बनाने, उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध एवं संकल्पित है।
Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP
21/05/2026
नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री Bhupendra Singh जी ने बुधवार को सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग विभाग (MSME) का कार्यभार संभाल लिया। उनके साथ विभाग के नए राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन और मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का MSME क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार एवं स्वरोजगार का मजबूत आधार बन रहा है।
मंत्री जी इस मौके पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल बना है। प्रदेश में 96 लाख छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। इनसे करीब तीन करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। प्रदेश के कुल निर्यात में एमएसएमई क्षेत्र का योगदान लगभग 46 प्रतिशत है, जो इसकी आर्थिक महत्ता को दर्शाता है।
Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP
19/05/2026
आज हमारी MSME यूनिट्स तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। हमने उन्हें टेक्नोलॉजी, पैकेजिंग और मार्केटिंग से जोड़ने का कार्य किया है।
यूपी का 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' MSME के माध्यम से भारत का एक मजबूत ब्रांड बन चुका है। करोड़ों लोग इसके माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।
—मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी
19/05/2026
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी भी यही कहते हैं कि 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' आत्मनिर्भरता के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यदि गांव आत्मनिर्भर नहीं होगा, नगर आत्मनिर्भर नहीं होगा और जनपद आत्मनिर्भर नहीं होगा, तो आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना भी साकार नहीं हो सकती। आत्मनिर्भरता का लक्ष्य जमीनी स्तर से ही प्रारंभ होगा और इसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
ODOP का मॉडल भी यूपी ने ही दिया है, और अब हम ODOC की दिशा में भी आगे बढ़ चुके हैं।
—मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी
16/05/2026
अपने सपनों को दें नई उड़ान, बनें आत्मनिर्भर और शुरू करें अपना व्यवसाय!
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत युवाओं को व्यवसाय स्थापित करने हेतु ₹5 लाख तक का ऋण, वह भी ब्याज मुक्त एवं बिना गारंटी प्रदान किया जा रहा है।
आज ही अपने सपनों को उद्यमिता की पहचान दें और सफलता की ओर पहला कदम बढ़ाएं।
🌐अभी आवेदन करें: msme.up.gov.in
अधिक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए संपर्क करें:
📞 9129-987-111 ✉️ [email protected]