11/03/2026
*प्रेस नोट कोतवाली कुण्डा*
वारंटियों के विरूद्ध कार्यवाही
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार जनपद उधमसिंगनगर में वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधिक्षक महोदय काशीपुर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय काशीपुर महोदय के निर्देशन में श्रीमान प्रभारी निरीक्षक मोहदय के कुशल नेतृत्व में माननीय न्यायालय से जारी गैर जनमाती वारण्ट की तामील करते हुए दिनांक 11/03/2026 को कोतवाली कुण्डा पुलिस टीम द्वारा 05 वारण्टियो को गिरफ्तार कर मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारण्टीः-
01- नूरहसन पुत्र मेहंदी हसन निवासी बेलजूडी थाना कुण्डा उम्र 37 वर्ष सम्बन्धित वाद स0-80/21 मु०अ०स०-08/20 धारा 4/25 आयुध अधिनियम।
02-सरवर अली पुत्र अकबर अली निवासी किलावती थाना कुण्डा उम्र 35 वर्ष सम्बन्धित वाद स०-88/2023 मु०अ०स०-09/21 धारा 323/504/506 भादवि०
03-वसीम पुत्र अब्दुल लतिफ निवासी सरकारी स्कूल के पास ग्राम सरवरखेडा थाना कुण्डा उम्र 38 वर्ष फौ०वाद स०-532/22 मु०अ०स०-37/22 धारा 380/411/457/34 भा०द०वि०
04-सुनिल कुमार पुत्र सोहनबीर निवासी करनपुर थाना कुण्डा उम्र 55 वर्ष सम्धित फौ० वाद स०-
377/19 धारा 138 एन आई एक्ट
05- संजीत उर्फसंजीव पुत्र ऋषिपाल निवासी करनपुर थाना कुण्डा उम्र 30 वर्ष सम्बन्धित स0-49/21
मु अ०ल स०-213/18 धारा 323/504/427 भा०द०वि०।
पुलिस टीमः-
1-उ0नि० हरविन्दर कुमार कोतवाली कुण्डा ।
2-उ0नि0 प्रदीप कोहली चौकी प्रभारी शिवराज पुर पट्टी कोतवाली कुण्डा।
3-1030 कन्दनभौर्याल
4-808 राजकुमार
5-189 चन्द्रशेखर भट्ट
02/03/2026
*प्रेस नोट कोतवाली कुण्डा, जनपद उधम सिंह नगर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुण्डा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है
आज दिनांक 01.03.2025 को उ0नि0 प्रदीप कुमार मय पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जसपुर कट के पास गौरा फार्म जाने वाले मार्ग पर चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल संख्या UK18R8299 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें रबर की काले रंग की ट्यूब के अंदर लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।मौके से 01 *अभियुक्त गुरजीत सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी डाम भोगपुर, कोतवाली जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 21 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुण्डा पर धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस द्वारा जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी*
*पुलिस टीम*
उ0नि0 प्रदीप कुमार
का0 808 राजकुमार
का0 522 कृपाल सिंह
का0 762 जितेन्द्र कुमार कोतवाली कुंडा
01/03/2026
कोतवाली कुण्डा
*40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर महोदय द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व विक्री करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर ,क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुंडा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ/ अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र गोरख सिंह निवासी नीलकंठ कॉलोनी सर्वरखेड़ा थाना कुंडा उम्र 51 वर्ष थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर को दिनांक 01/03/2026 को को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना कुंडा में गिरफ्तार अभियुक्त मनोज उपरोक्त के विरुद्ध 60(1) आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है
गिरफ्तारी टीमः-(1)-उ0नि0 गणेश दत्त भट्ट
2_कांस्टेबल 328 सूरज बोरा 3_कांस्टेबल 143 प्रणय राठी~
01/03/2026
एसएसपी अजय गणपति महोदय द्वारा होली पर्व को लेकर की गई समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग, सुरक्षा के दृष्टिगत दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
28/02/2026
📲खोए हुए मोबाईल बरामद कर कुण्डा पुलिस द्वारा लोगो के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान🚨🚔
विगत कुछ समय से कुण्डा क्षेत्रान्तर्गत मोबाईल गुमशुगदी से सम्बन्धित बहुत सारी शिकायते प्राप्त होने पर उनके द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्रो को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुण्डा के निर्देशन में *CEIR PORTAL* *(संचार साथी)* में अपलोड करने के उपरान्त उन्हे बरामद करने के प्रयास किये गये। इस क्रम में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा दिये गये आदेश निर्देशो के क्रम में *पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुण्डा के नेतृत्व में सीईआईआर पोर्टल पर कार्य कर रही टीम के माध्यम से 40 मोबाइल फोन जिनकी क़ीमत 7.50 लाख के बरामद कर मोबाईल यूजरो को सुपुर्द कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखरने का कार्य किया गया।
📲⚫*मोबाईल यूजरो के लिए निर्देश* - प्रभारी निरीक्षक कुण्डा द्वारा मोबाईल यूजरो को जागरुक करने हेतु संदेश दिया गया है कि
📲◆किसी भी अंजान चलते फिरते व्यक्ति से मोबाईल ना खरीदे।
📲◆सेकण्ड हैण्ड मोबाईल खरीदने के दौरान उसका बिल जरुर लें।
📲◆मोबाईल की दुकानो पर काम करने वाले भाईयो से भी अनुरोध है कि कोई भी व्यक्ति यदि आपकी दुकान पर मोबाईल बेचता है तो उससे बिना बिल लिये मोबाईल ना खरीदे। तथा इस प्रकार के व्यक्तियो की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध करायें। ताकि इन व्यक्तियो को ट्रेस किया जा सके।
📲◆मोबाईल खरीदने बेचने के सम्बन्ध में यदि किसी दुकान के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होती है तो उसके विरुद्ध भी भविष्य में वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। 👏कुण्डा पुलिस का यह सराहनीय कार्य जनता के विश्वास को और मजबूत करता है👏
27/02/2026
* कोतवाली कुण्डा*
पुलिस चौकी सूर्या कोतवाली कुण्डा पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान *शराब पीकर वाहन चलाने पर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया वाहन को सीज़ किया गया* तथा 02 व्यक्तियों को नशे शराब में होने पर 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी ।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में शराब पीकर वाहन चलाये जाने वालों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय एवं प्रभारी निरीक्षक महोदय के निर्देशन में दिनांक 27/02/2026 को अभियान चलाते हुए गश्त/ चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर 01व्यक्ति विशाल शर्मा पुत्र पंकज शर्मा निवासी मुरलीवाला शिवमंदिर के पास थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर उ0प्र0 को गिरफ्तार कर वाहन सीज की कार्यवाही की गयी। तथा 02 व्यक्तियो को शराब पीकर हुड़दग मचाये जाने पर 81 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 गणेश दत्त भट्ट
2-अपर उ0नि0 रवीश राम
3-कानि0 670 राजीव कुमार
3- कानि0 328 सूरज बोरा
24/02/2026
🚨 एसएसपी ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध कड़ा रुख — लंबे समय से फरार 08 वारंटी गिरफ्तार 🚨
➡️ जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गैर जमानती वारंटियों की शत-प्रतिशत तामीली हेतु सघन अभियान चलाया जा रहा है ।
➡️ कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा 04 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
➡️ कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस द्वारा 02 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
➡️ कोतवाली कुंडा पुलिस द्वारा 02 वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
➡️ गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
➡️ जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस का अपराधियों के विरुद्ध अभियान रहेगा जारी ।
21/02/2026
*🔴प्रेस नोट कोतवाली कुंडा🔴
*20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व 01 अभियुक्त गिरफ्तार*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिह नगर महोदय द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व विक्री करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर ,क्षेत्राधिकारी काशीपुर महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुंडा के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ/ अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए *अभियुक्त गिरधारी लाल पुत्र श्री स्वर्गीय प्रसादी लाल निवासी श्याम नगर थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर* को दिनांक 21/02/2026 की सायं *20 लीटर अवैध कच्ची शराब* सहित गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर थाना कुंडा में गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध 60(1) आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तारी टीमः- (1)-उ0नि0 गणेश दत्त भट्ट (2)- कांस्टेबल 670 राजीव कुमार (3) - का 1175 सुरेन्द्र रावत