Ayush Department Uttar Pradesh

Ayush Department Uttar Pradesh

Share

The Ayush Department in Uttar Pradesh focuses on integrating traditional health systems into mainstream healthcare.

12/06/2026

हर उम्र, हर पीढ़ी, हर कदम - योग की ओर।
आज ही से अपने परिवार की दिनचर्या में योग को शामिल कर एक स्वस्थ जीवन की शुरुआत करें!

12/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की ओर बढ़ते कदम।
9 दिन शेष।

आगामी 21 जून को 'विश्व योग दिवस' के अवसर पर, मैं आप सभी प्रदेश वासियों से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस भव्य आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
- माo आयुष, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु'

11/06/2026

मा0 आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' जी ने Common Yoga Protocol (CYP) के तहत योगभ्यास कर प्रदेशवासियों को इस वर्ष के योग दिवस की थीम का संदेश दिया है।
योग ही बढ़ती उम्र में ऊर्जावान रहने का सबसे सरल उपाय है, योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

11/06/2026

उत्तर प्रदेश में आयुष चिकित्सा प्रणाली को बेहतर करने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के संकल्प के साथ, माननीय मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने गोंडा, मिर्जापुर, मेरठ, आगरा और बस्ती में 5 नए आयुष मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल' की घोषणा की है।
इन आधुनिक संस्थानों में आयुर्वेद, योग, यूनानी और होम्योपैथी की बेहतरीन शिक्षा के साथ-साथ रिसर्च और इनोवेशन सेंटर भी विकसित किए जाएंगे।मुख्यमंत्री जी के इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए, माननीय आयुष मंत्री Dr. Daya Shankar Mishra 'Dayalu' जी के कुशल निर्देशन में आयुष विभाग पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।

11/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की ओर बढ़ते कदम।
10 दिन शेष।

योग मन और शरीर को स्वस्थ रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन है| उत्तर प्रदेश के हर गाँव और हर शहर मे 21 जून को योग का महाउत्सव मनाया जाएगा |
- माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

10/06/2026

अगर आप योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते हैं, तो बढ़ती उम्र आपके स्वास्थ्य को बूढ़ा नहीं कर सकती।
क्योंकि योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं है, योग आपके शरीर और मन के बीच सामंजस्य बनाता है।

10/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की ओर बढ़ते कदम।
11 दिन शेष।

योग भारत की ऋषि परंपरा का ऐसा मंत्र है जो हमें स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ मन भी प्रदान करता है।
- माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

09/06/2026

हर आयु के लिये - योग
बचपन की चंचलता से लेकर वृद्धावस्था के ठहराव तक, योग हमारे शरीर और मन के बीच सामंजस्य बनाता है।
योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है।

09/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की ओर बढ़ते कदम।
12 दिन शेष।

योग केवल व्यायाम नहीं है। यह अपने भीतर, दुनिया और प्रकृति के साथ एकत्व का अनुभव करने का माध्यम है।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी।

09/06/2026

योग हमारी प्राचीन परंपरा का वह अमूल्य उपहार है, जो मन और शरीर को जोड़ता है।

माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायक संदेश के साथ, आइए 21 जून को 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हिस्सा बनें। साथ ही, इस वर्ष की थीम "Yoga for Healthy Ageing"के साथ एक स्वस्थ, सक्रिय और निरोगी जीवन का संकल्प लें।

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Office Of Director General, Ayush Department, Jawahar Bhawan 4th Floor, Ashok Marg, Hazratganj
Lucknow
226001