08/06/2026
#एकमुश्त_समाधान_योजना 2026 के अंतर्गत आवेदन भरते समय Registration Money, Allocation, Possession एवं अन्य शुल्कों को सही श्रेणी में दर्ज करें।
सही विवरण दर्ज करने से आवेदन की गणना एवं प्रक्रिया सुचारु रूप से पूर्ण होती है।
07/06/2026
समाधान की ओर बढ़ते कदम, भरोसे के साथ जुड़ते आवंटी।
#मेरठ में आयोजित विशेष सम्पत्ति मेले में #एकमुश्त_समाधान_योजना 2026 सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ प्रदान करते हुए आवंटियों के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
07/06/2026
#एकमुश्त_समाधान_योजना 2026 के अंतर्गत #मेरठ में आयोजित विशेष संपत्ति मेले में आवंटियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
05/06/2026
प्रदेश में ऊंची इमारतों के मानचित्र अनुमोदन की प्रक्रिया को और अधिक जवाबदेह बनाया गया है।
नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ अधिकारियों की समिति निर्माण संबंधी मानकों की समीक्षा कर अनुमत निर्माण सीमा तय करेगी।
05/06/2026
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, प्रकृति संरक्षण, हरित विकास एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लें।
04/06/2026
जनपद #गाजियाबाद की मण्डोला विहार योजना के सेक्टर-21 में #एमएसएमई योजना अंतर्गत 300 एवं 450 वर्गमीटर के भूखण्डों हेतु पात्रता चयन लॉटरी ड्रॉ 12 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
ड्रॉ का परिणाम www.upavp.in के Public Notice अनुभाग में उपलब्ध होगा।