Nand Gopal Gupta Nandi

Nand Gopal Gupta Nandi

Share

औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन मंत्री उत्तर प्रदेश, सरकार

मंत्री औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई, निवेश प्रोत्साहन उत्तर प्रदेश सरकार। विधायक, प्रयागराज शहर दक्षिणी

Photos from Nand Gopal Gupta Nandi's post 05/06/2026

एक पेड़ मां के नाम, हरित भविष्य का निर्माण!

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज अपने गृह जनपद प्रयागराज के नैनी स्थित ग्राम धनुआ की स्मृति वाटिका में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के प्रेरणादायी 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

पौधरोपण मात्र पर्यावरण संरक्षण का माध्यम भर नहीं है बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प भी है।

आइए, हम सभी प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष वर्मा जी, नगर आयुक्त प्रयागराज श्री साईं तेजा जी, डीएफओ श्री अरविंद यादव जी, एसडीएम श्री तपन मिश्रा जी
वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ेड़_माँ_के_नाम

05/06/2026

आज गृह जनपद प्रयागराज सदियापुर के निवासी श्री योगेन्द्र कुशवाहा जी मण्डल उपाध्यक्ष मीरापुर मंडल के बड़े पिता जी के पुत्र स्वयं अवधेश कुशवाहा जी के निधनोप्रांत उनके आवास पर परिजनों संग मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की

Photos from Nand Gopal Gupta Nandi's post 05/06/2026

कल दिनांक 04.06.2026 को अपने प्रभारी जनपद मिर्जापुर के अष्टभुजा गेस्ट हाउस में 'जिला प्रशासनिक समन्वय समिति' की बैठक की अध्यक्षता की।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के नव-निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 5 जून से 21 जून तक 'सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान' थीम पर आयोजित होने वाले विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

हम सभी एकजुट होकर सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इससे संबंधित विभिन्न समाचार-पत्रों में प्रकाशित खबरें।

05/06/2026

आज गृह जनपद प्रयागराज में स्मृति वाटिका ग्राम धनुआ में वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ

05/06/2026

'पद्म भूषण' से अलंकृत पूर्व लोकसभा महासचिव एवं प्रख्यात संविधान विशेषज्ञ डॉ. सुभाष सी. कश्यप जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

उनका जाना बौद्धिक, विधायी एवं संसदीय जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

संसदीय परंपराओं एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

इस कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों व शुभचिंतकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!🙏🏻

05/06/2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक, परम पूज्य माधव सदाशिवराव गोलवलकर 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।🙏

राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण में पूजनीय गुरुजी का संपूर्ण जीवन समर्पित रहा। मां भारती की सेवा में अर्पित उनका त्यागमय जीवन और राष्ट्र प्रथम के विचार आज भी हमें निःस्वार्थ भाव से देश सेवा की प्रेरणा देते हैं।

#गोलवलकर_गुरुजी

05/06/2026

पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ!

पर्यावरण का संतुलन ही मानव सभ्यता के सुरक्षित भविष्य का आधार है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आइए, हम सब मिलकर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु संकल्प लें ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण सुनिश्चित हो सके।
पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़ें। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और स्वच्छता का संकल्प लेकर एक स्वस्थ और सुनहरे कल का निर्माण करें।


#विश्व_पर्यावरण_दिवस

05/06/2026

उत्तर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं विकास के सूत्रधार प्रदेश के यशस्वी एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री परम आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनेकानेक शुभकामनाएँ।💐

आपके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज सुशासन, सुरक्षा और विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है और देश के 'ग्रोथ इंजन' के रूप में उभरकर सामने आया है।

प्रभु श्री राम आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें। आपके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर गतिमान रहे, यही मंगलकामना है।

MYogiAdityanath

05/06/2026

जन-कल्याण जिनका ध्येय है, सेवा, समर्पण, सुशासन एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण जिनकी पहचान है।
'नए उत्तर प्रदेश' के शिल्पकार, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनेकानेक शुभकामनाएं।💐

MYogiAdityanath

Photos from Nand Gopal Gupta Nandi's post 04/06/2026

नमो गोभ्यः श्रीमतीभ्यः सौरभेयीभ्य एव च।
नमो ब्रह्मसुताभ्यश्च पवित्राभ्यो नमो नमः॥

आज गृह जनपद प्रयागराज के नैनी स्थित अपनी गौशाला में धर्मपत्नी श्रीमती Abhilasha Gupta Nandi जी के साथ गौमाता की सेवा का पावन सौभाग्य मिला।

सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति में गौमाता श्रद्धा, करुणा और लोक-कल्याण का प्रतीक हैं।

वे केवल पूजनीय ही नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना की आधारशिला हैं।

गौसेवा के इस पवित्र क्षण से मन को असीम आत्मिक शांति, संतोष और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त हुई।

प्रार्थना है कि गौमाता का मंगलमय आशीर्वाद और असीम कृपा समस्त जनमानस पर सदैव बनी रहे।

जय गौमाता!🙏

#गौसेवा_परम_सेवा

Want your business to be the top-listed Government Service in Lucknow?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Lucknow