22/05/2026
ODOC - One District, One Cuisine
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from ODOC - One District, One Cuisine, Public & Government Service, Lucknow.
‘एक जनपद, एक व्यंजन’ (ODOC) उत्तर प्रदेश सरकार की पहल है, जो हर जनपद के पारंपरिक स्वादों को पहचान, संरक्षण और बाज़ार से जोड़ती है।
रसोइयों, हलवाइयों, उद्यमियों व खाद्य प्रेमियों के लिए एक साझा मंच।
👉 जुड़ें और अपने जनपद के स्वाद को पहचान दिलाएं।
22/05/2026
21/05/2026
गोरखपुर का विश्व प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा…
पूर्वांचल की मिट्टी से जुड़ा ऐसा स्वाद, जिसकी सोंधी खुशबू हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है।
गेहूं के आटे में सत्तू, सरसों तेल, नींबू और पारंपरिक मसालों की भरावन से तैयार लिट्टी को कंडे और धीमी आंच पर भूना जाता है, जिससे इसमें अनोखा और देसी स्वाद आता है।
इसके साथ बैंगन, टमाटर और आलू से बना चोखा, कच्चे सरसों तेल और मसालों के तड़के के साथ इस व्यंजन को और भी खास बना देता है।
गोरखपुर का यह पारंपरिक व्यंजन सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि अपनी पौष्टिकता और ग्रामीण संस्कृति की पहचान के लिए भी जाना जाता है।
‘एक जनपद–एक व्यंजन’ (ODOC) के तहत इसे नई पहचान दिलाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय स्वाद और संस्कृति को व्यापक मंच मिल सके।
अगर कभी गोरखपुर जाएँ, तो यहाँ के प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा का स्वाद ज़रूर लें ।
20/05/2026
उत्तर प्रदेश की ‘एक जनपद, एक व्यंजन (ODOC)’ पहल को बढ़ावा देने हेतु लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा गोमती नगर रेलवे स्टेशन के निकट ODOC पार्क विकसित किया जाएगा।
दिल्ली हाट की अवधारणा पर विकसित होने वाले इस पार्क में 40+ फूड कियोस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों को एक मंच मिलेगा। यह पहल स्थानीय उद्यमिता, रोजगार सृजन एवं प्रदेश की समृद्ध पाक-सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करेगी।
Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath Lucknow Development Authority
18/05/2026
अंबेडकर नगर की प्रसिद्ध बालूशाही
खस्ता परतें, हल्की कुरकुराहट और चाशनी से भरी मिठास के लिए प्रसिद्ध अंबेडकर नगर की बालूशाही वर्षों से लोगों के स्वाद का खास हिस्सा रही है। पारंपरिक विधि से तैयार की जाने वाली यह मिठाई बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम व रसीली होती है, जो इसे एक अलग पहचान देती है।
मैदा, देसी घी और दही से तैयार किए गए आटे को अच्छी तरह गूंथा जाता है, फिर इसे आकर देकर धीमी आँच पर सुनहरा होने तक तला जाता है। इसके बाद बालूशाही को चाशनी में डुबाया जाता है, जिससे इसमें मिठास और नरमपन का संतुलित स्वाद आता है।
शादी-ब्याह, त्योहारों और खास अवसरों पर बड़े चाव से परोसी जाने वाली यह मिठाई जनपद की पारंपरिक मिठाई संस्कृति को विशेष पहचान दिलाती है।
‘एक जनपद–एक व्यंजन’ (ODOC) पहल के माध्यम से अंबेडकर नगर की इस पारंपरिक बालूशाही को व्यापक पहचान दिलाने और स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath Rakesh Sachan
उत्तर प्रदेश सरकार की ‘एक जनपद–एक व्यंजन’ (ODOC) पहल के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों के पारंपरिक व्यंजनों को मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान किए जाने के साथ ही राज्य की समृद्ध खान-पान परंपरा को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इस पहल के माध्यम से विभिन्न जनपदों के विशिष्ट व्यंजनों को नई पहचान प्रदान करते हुए स्थानीय कारीगरों, हलवाइयों, किसानों एवं सूक्ष्म उद्यमियों के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।
गुणवत्ता संवर्धन, आधुनिक पैकेजिंग, प्रभावी ब्रांडिंग एवं उन्नत विपणन व्यवस्थाओं के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।
“लोकल से ग्लोबल” की अवधारणा को साकार करती यह पहल उत्तर प्रदेश की पारंपरिक खाद्य विरासत को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक प्रभावी प्रयास सिद्ध होगी।
MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP Rakesh Sachan
15/05/2026
कासगंज का प्रसिद्ध मूंग का दलमा
स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम।
मूंग दाल, ताज़ी मौसमी सब्जियों और देसी तड़के से तैयार किया जाने वाला यह पारंपरिक व्यंजन कासगंज की स्थानीय खानपान संस्कृति की खास पहचान माना जाता है। इसकी सादगी, पौष्टिकता और हल्का स्वाद इसे हर उम्र के लोगों की पसंद बनाता है।
देसी घी, जीरा और हींग का तड़का इसकी खुशबू और स्वाद को और भी खास बना देता है। चावल के साथ परोसा जाने वाला मूंग का दलमा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है।
‘एक जनपद–एक व्यंजन’ (ODOC) के तहत कासगंज के इस पारंपरिक व्यंजन को “लोकल से ग्लोबल” तक नई पहचान दिलाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय स्वाद और संस्कृति को व्यापक मंच मिल सके।
Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath Rakesh Sachan
14/05/2026
सिद्धार्थनगर की प्रसिद्ध ‘राम कटोरी’ मिठाई अपनी अनोखी कटोरीनुमा बनावट, हल्की मिठास और खास स्वाद के लिए जानी जाती है। ऊपर से खस्ता और अंदर से नरम यह पारंपरिक मिठाई खोया, मैदा, चीनी और देसी घी से तैयार की जाती है, जिसे नारियल के लच्छों और मेवों से सजाया जाता है।
पारंपरिक तरीके से बनाई जाने वाली इस मिठाई में पहले मैदे का सख्त आटा तैयार कर उसे कटोरी का आकार दिया जाता है। फिर इसे धीमी आंच पर सुनहरा और खस्ता होने तक तला जाता है। इसके बाद हल्की चाशनी में डुबोकर अंदर भुना हुआ खोया भरा जाता है, जो इसके स्वाद को और खास बना देता है।
अपनी खास बनावट और पारंपरिक स्वाद के कारण ‘राम कटोरी’ आज सिद्धार्थनगर की एक अलग पहचान बन चुकी है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी इसके स्वाद को बेहद पसंद करते हैं।
‘एक जनपद–एक व्यंजन’ (ODOC) के तहत सिद्धार्थनगर की इस पारंपरिक ‘राम कटोरी’ मिठाई को “लोकल से ग्लोबल” तक नई पहचान दिलाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय स्वाद और कारीगरों को व्यापक बाजार मिल सके।
MYogiAdityanath Government of UP Chief Minister Office Uttar Pradesh Rakesh Sachan
13/05/2026
बलिया का पारंपरिक सत्तू अपने खास स्वाद, पौष्टिकता और देसी पहचान के लिए लगातार लोकप्रिय होता जा रहा है।
अब बलिया के सत्तू से बने उत्पाद देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ वैश्विक बाजारों तक भी अपनी पहुंच बना रहे हैं। पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान दिलाने और इनके बाजार को और अधिक विस्तार देने हेतु ODOC कार्यक्रम के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
स्थानीय स्वाद को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बलिया का सत्तू एक मजबूत उदाहरण बनकर उभर रहा है।
MYogiAdityanath | Government of UP | Chief Minister Office Uttar Pradesh
13/05/2026
झांसी का दाल-बाफला अपने पारंपरिक स्वाद और देसी घी की खुशबू के लिए विशेष पहचान रखता है।
देसी घी में डूबे नरम बाफले और मसालेदार दाल का यह पारंपरिक व्यंजन अपने अनोखे स्वाद और खास बनाने की विधि के कारण लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। बाफलों को पहले उबाला जाता है, फिर धीमी आँच पर सेंककर देसी घी में डुबोया जाता है, जिससे उनका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। मसालेदार दाल के साथ परोसे जाने पर इसका जायका और अधिक स्वादिष्ट बन जाता है।
झांसी में यह व्यंजन केवल भोजन नहीं, बल्कि परंपरा, आतिथ्य और स्थानीय स्वाद की पहचान माना जाता है।
एक जनपद एक व्यंजन (ODOC) पहल के अंतर्गत झांसी के इस पारंपरिक स्वाद को नई पहचान और व्यापक पहुंच दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय व्यंजन और क्षेत्रीय खानपान संस्कृति देशभर में अपनी अलग पहचान बना सके।
Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath Government of UP Rakesh Sachan
11/05/2026
गोंडा के इटियाथोक के प्रसिद्ध दही बड़े अपने लाजवाब स्वाद, ताज़ी दही और खास मसालों के लिए दूर-दूर तक मशहूर हैं।
उड़द दाल से तैयार किए जाने वाले ये नरम और स्वादिष्ट दही बड़े पारंपरिक तरीके से बनाए जाते हैं। इनकी खासियत केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि इन्हें परोसने में इस्तेमाल होने वाली गाढ़ी और स्वादिष्ट दही भी है। यहां दही को विशेष तरीके से मिट्टी के बर्तनों में जमाया जाता है, जिससे इसमें प्राकृतिक ठंडक, गाढ़ापन और देसी स्वाद बना रहता है।
पारंपरिक मसालों और मिट्टी के बर्तनों में जमी दही का अनोखा मेल इन दही बड़ों को एक अलग पहचान देता है। यही वजह है कि लोग दूर-दूर से इस खास स्वाद का आनंद लेने पहुंचते हैं।
एक जनपद एक व्यंजन (ODOC) पहल के अंतर्गत ऐसे पारंपरिक स्थानीय व्यंजनों को बेहतर पहचान, ब्रांडिंग और व्यापक बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है, ताकि स्थानीय स्वाद देशभर में अपनी अलग पहचान बना सके।
Chief Minister Office Uttar Pradesh Government of UP MYogiAdityanath Rakesh Sachan
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Lucknow
