Namami Gange Meerut

Namami Gange Meerut

Share

Ministry of Jal Shakti,Government of India

Photos from Namami Gange Meerut's post 27/02/2026

जिला गंगा समिति मेरठ की फरवरी माह की समीक्षा बैठक का आयोजन डॉ वी के सिंह,आईएएस जिलाधिकारी/अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कक्ष में किया गया। बैठक में नदियों के संरक्षण पर चर्चा करते हुए काली नदी(पूर्व)के पुनरुद्धार की कार्ययोजना के निर्माण के संबंध में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए तथा आगामी पौधारोपण अभियान में नदियों/तालाबों के किनारे वृहद स्तर पर पौधारोपण करने के भी निर्देश जारी किए । डीएम महोदय द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी हेतु जनजागरूकता अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती नूपुर गोयल,आईएएस मुख्य विकास अधिकारी मेरठ, सुश्री वंदना फोगाट-आईएफएस डीएफओ मेरठ, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, श्री तुषार गुप्ता ,जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे मेरठ , अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग आदि अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Photos from Namami Gange Meerut's post 04/02/2026

~~गंगा में कोई नाला न गिरे इसके लिए जिला गंगा समिति मेरठ प्रतिबद्ध~~~

गंगा नदी के अंदर किसी भी प्रकार के नाले न गिरे इसके लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के साथ जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा भी पूरे प्रयास किये जा रहे है। डॉ वी के सिंह जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला गंगा समिति मेरठ के निर्देशानुसार एक संयुक्त दल द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट पर जाकर हस्तिनापुर से परीक्षितगढ़ तक सर्वेक्षण तथा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में देखा गया कि कोई नाला नदी में मिल तो नहीं रहा,और पाया गया कि कोई भी नाला गंगा नदी में नहीं गिर रहा है जिसमें सीवेज या उद्योग का अपशिष्ट जा रहा हो। हस्तिनापुर के फतेहपुर प्रेम के पास खेड़ा से परीक्षितगढ़ के खरकाली गंगा ग्राम तक सर्वेक्षण किया गया। डीपीओ जिला गंगा समिति मेरठ द्वारा स्थानीय ग्रामवासियों /कृषकों से भी बात की गई जिसमें उनके द्वारा भी किसी भी प्रकार के नाले का गंगा नदी में न गिरने की पुष्टि की गई । जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे मेरठ द्वारा कहा गया कि जनपद की नदियों के संरक्षण के लिए पूरे प्रयास किये जा रहे है चाहे काली नदी पर एसटीपी निर्माण हो या फिर हिंडन के पुनरुद्धार के लिए सरधना नाले पर कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड परियोजना का निर्माण।
संयुक्त दल में श्री तुषार गुप्ता जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे मेरठ, श्री प्रमोद कुमार अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग ड्रेनेज खंड, श्री वीरेंद्र सिंह जिला पंचायतीराज अधिकारी, श्री रोहित यादव अवर अभियंता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रहे। साथ में श्री रामनरेश एडीओ पंचायत परीक्षितगढ़, श्री धीर सिंह एडीओ पंचायत हस्तिनापुर, श्री बृजकिशोर सिंचाई विभाग आदि उपस्थित रहे।

.up .mishra.73932

Want your business to be the top-listed Government Service in Meerut City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address

Civil Lines, Meerut
Meerut City
250002