वीआईपी सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री ‘सन ऑफ मल्लाह’ श्री Mukesh Sahani जी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसएसपी से मुलाकात करने जा रहे थे।
लेकिन रास्ते में ही पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोक दिया गया और गाजीपुर स्थित अतिथिगृह ले जाया गया। कई प्रयासों के बावजूद उन्हें एसएसपी से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। अंततः प्रशासन ने उन्हें वाराणसी भेज दिया।
वीआईपी पार्टी लगातार कमलेश बिंद एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करती रहेगी।
Bablu Kumar Choudhary
ViP Party Jindabad
मोदी जी ने देश के युवाओं को रोजगार, किसानों को राहत और जनता को बेहतर भविष्य का सपना दिखाया था, लेकिन आज महंगाई चरम पर है, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और हर परीक्षा में पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है इसलिए मैं उनके कार्यकाल को शून्य मानता हूं।
08/06/2026
कर्नाटक राज्य में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का आज आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया। यह केवल पार्टी के संगठनात्मक विस्तार का अवसर नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, हक, अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की लड़ाई को नई दिशा और नई मजबूती देने की ऐतिहासिक शुरुआत है।
इस अवसर पर श्री बी.के. मोहन कुमार जी को कर्नाटक राज्य के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया तथा राज्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी कर्नाटक के गांव-गांव, शहर-शहर और समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करेगी तथा आमजन की आवाज़ को मजबूती से उठाएगी।
विकासशील इंसान पार्टी हमेशा से वंचित, उपेक्षित, पिछड़े और शोषित समाज के अधिकार, सम्मान एवं भागीदारी के लिए संघर्ष करती रही है। पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय, अवसर और सम्मान सुनिश्चित करना है। कर्नाटक में पार्टी का यह विस्तार इसी संकल्प को और अधिक शक्ति प्रदान करेगा।
आने वाले दिनों में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प यात्रा के माध्यम से कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा। इस दौरान समाज के भाई-बहनों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को सुना जाएगा तथा उनके अधिकारों और सम्मान की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।
कर्नाटक में वीआईपी पार्टी का यह शुभारंभ नई उम्मीदों, नई संभावनाओं और जनहित आधारित राजनीति के एक नए अध्याय का आगाज़ है। जनता के सहयोग, विश्वास और समर्थन के साथ पार्टी सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और सर्वांगीण विकास के अपने संकल्प को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
इस ऐतिहासिक अवसर पर के. आलवा जी, पद्मश्री माता बी. मंजम्मा जोगती जी, सुधा श्री जी सहित अनेक गुरुजन, स्वामी एवं संतगण उपस्थित रहे। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संतोष सहनी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव चौधरी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बढ़नाथ सहनी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बी.के. सिंह जी, श्री मनीष आनंद जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री देव ज्योति जी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री बालगोविंद बिंद जी, राष्ट्रीय सचिव श्री वरुण विजय जी, श्री नीलाभ कुमार जी, श्री कुणाल कुमार जी, श्री लालबाबू सहनी जी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
हक, अधिकार, सम्मान और भागीदारी की इस लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाने का हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
कर्नाटक की धरती पर गूंजेगी वीआईपी पार्टी की हुंकार!
साथियों, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का अब कर्नाटक में ऐतिहासिक आगाज़ होने जा रहा है। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी एकजुटता और हक की लड़ाई का शंखनाद है।
आप सभी की उपस्थिति हमारी असली ताकत है। भारी संख्या में पहुंचकर इस शुरुआत को ऐतिहासिक बनाएं।
तारीख: रविवार, 7 जून 2026
समय: दोपहर 01:00 बजे
स्थान: सिद्धार्थ हॉल, द ललित अशोक होटल, कुमारा कृपा हाई ग्राउंड्स, बेंगलुरु।
ಕರ್ನಾಟಕದ ನೆಲದಲ್ಲಿ ಮೊಳಗಲಿದೆ ವಿಐಪಿ ಪಕ್ಷದ ಘೋಷಣೆ!
ಸಹೋದರರೇ ಮತ್ತು ಸಹೋದರಿಯರೇ,
ವಿಕಾಸಶೀಲ ಇನ್ಸಾನ್ ಪಕ್ಷ (VIP) ಇದೀಗ ಕರ್ನಾಟಕದಲ್ಲಿ ತನ್ನ ಐತಿಹಾಸಿಕ ಪಯಣವನ್ನು ಆರಂಭಿಸಲು ಸಜ್ಜಾಗಿದೆ. ಇದು ಕೇವಲ ಒಂದು ಕಾರ್ಯಕ್ರಮವಲ್ಲ, ನಮ್ಮ ಏಕತೆ, ಹಕ್ಕು, ಗೌರವ ಮತ್ತು ಸಾಮಾಜಿಕ ನ್ಯಾಯಕ್ಕಾಗಿ ನಡೆಯುತ್ತಿರುವ ಹೋರಾಟದ ಘೋಷಣೆಯಾಗಿದೆ.
ನಿಮ್ಮೆಲ್ಲರ ಉಪಸ್ಥಿತಿಯೇ ನಮ್ಮ ನಿಜವಾದ ಶಕ್ತಿ. ಹೆಚ್ಚಿನ ಸಂಖ್ಯೆಯಲ್ಲಿ ಭಾಗವಹಿಸಿ, ಈ ಆರಂಭವನ್ನು ಐತಿಹಾಸಿಕ ಯಶಸ್ಸಾಗಿಸೋಣ.
📅 ದಿನಾಂಕ: ಭಾನುವಾರ, 7 ಜೂನ್ 2026
⏰ ಸಮಯ: ಮಧ್ಯಾಹ್ನ 01:00 ಗಂಟೆಗೆ
📍 ಸ್ಥಳ: ಸಿದ್ಧಾರ್ಥ ಹಾಲ್, ದ ಲಲಿತ್ ಅಶೋಕ್ ಹೋಟೆಲ್, ಕುಮಾರ ಕೃಪಾ ಹೈ ಗ್ರೌಂಡ್ಸ್, ಬೆಂಗಳೂರು
ಬನ್ನಿ, ಹಕ್ಕು, ಗೌರವ ಮತ್ತು ಸಾಮಾಜಿಕ ನ್ಯಾಯದ ಈ ಹೋರಾಟವನ್ನು ಇನ್ನಷ್ಟು ಬಲಪಡಿಸೋಣ.
ವಿಕಾಸಶೀಲ ಇನ್ಸಾನ್ ಪಕ್ಷ (VIP) – ಜನರ ಧ್ವನಿ, ಜನರ ಹಕ್ಕು.
06/06/2026
जो आदमी पैसे लेकर समर्थन देता है, उसे एमएलसी कैसे बनाया जा सकता है? जो व्यक्ति दूसरों के साथ धोखा करता है, उसके साथ भी एक न एक दिन धोखा होना तय है। धोखा देने वाले को जब धोखे का सामना करना पड़ता है, तो उसे गलत नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यह उसके कर्मों का ही परिणाम होता है।
मेरा सपना है।
अगर हमारे लोगों को एक राज्य में आरक्षण है और दूसरे राज्य में नहीं है तो इसका जिम्मेदार कौन है?
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Muzaffarpur
