25/05/2026
* रविदास सूरा सो भला जो लड़े धर्म के हेत *
* अंग-अंग कट भूयं गिरे कभु ना छाड़े खेत!! *
* संत शिरोमणि गुरू रविदास जी के सच्चे अनुयाई और बहुजन मिशन मूवमेंट के सजग प्रहरी महान संत अमर शहीद संत रामानंद जी महाराज जी की शहादत दिवस पर कोटि-कोटि नमन। *
* हमारे समाज के महान संत अमर शहीद रामानंद जी महाराज जी के उपर चलाई हुई गोलियों की आवाज आज भी हमारे सीने में आग की तरह धहकती हैं उनके शहिदी दिवस पर समाज के लोगों द्वारा उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर बेगमपुरा राज की स्थापना करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। *
*_ जय गुरुदेव धन गुरुदेव _*
🙏🙏💐💐
18/05/2026
आज शाहाबाद मारकंडा में आयोजित तीसरे विशाल सत्संग महोत्सव में पहुंचे डेरा सच्चखड बल्ला साहिब के प्रमुख पदमश्री महाराज निरंजन दास जी का गुरु रविदास विश्व महावीर के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सूरज भान कटारिया ने स्वागत किया। जय गुरुदेव। धन गुरुदेव।।
17/05/2026
रविदासी समाज की एकता अखंडता के लिए करे तन मन धन से कार्य: सूरज भान कटारिया
श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ सामाजिक संगठन की बैठक आयोजित
कुरुक्षेत्र: आज संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की एक महत्वपूर्ण बैठक सर्किट हाउस कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई। बैठक में मुख्यअतिथि महापीठ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के पूर्व सदस्य सुरजभान कटारिया और महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्षता एडवोकेट हितेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आठवले के प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली, नगर परिषद थानेसर के अध्यक्ष प्रतिनिधि मलकीत ढांड भी विशेष रूप से शामिल हुए। सूरज भान कटारिया ने बैठक में सभी से रविदासी समाज की एकता अखंडता एवं सनातनता को मजबूत करने के लिए तन मन धन से कार्य करने करने का आहवान किया। कटारिया ने समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने सदियों पहले “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देकर समाज को समानता, भाईचारे और मानवता की राह दिखाई थी। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं। आज की बैठक में गुरु रविदास समाज कल्याण सभा एवं धर्मशाला कुरुक्षेत्र के लगभग 2 वर्षों से चुनाव नहीं होने का मामला, राष्ट्रीय राजमार्ग उमरी में बनने वाले गुरु रविदास धाम का कार्य शीघ्र आरंभ करने बारे चिंता जताई गई। इस दौरान हितेंद्र चौधरी और मलकीत ढांडॉ ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संघर्षों और उनके द्वारा दिए गए संविधान, शिक्षा और अधिकारों के संदेश को भी याद किया गया। रवि सोनू कुंडली ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और युवाओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बैठक में महापीठ के प्रदेश महामंत्री कृष्ण भुक्कल ने कहा कि समाज में युवाओं को शिक्षा, नशामुक्ति, सामाजिक एकता और संविधान के प्रति जागरूक करने के लिए आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।बैठक में सभी सदस्यों ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज और बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलकर समाज में भाईचारा और समानता मजबूत करने का संकल्प शपथ लिया। बैठक में बलबीर मुंडे, रणबीर नंबरदार खेरी, दलबीर रंगा सरपंच, राजेंद्र पाटिल एडवोकेट कैथल, महावीर कटारिया पानीपत, सुशील धानिया सोनीपत, बलबीर बीबीयान करनाल, जयभगवान नागल एडवोकेट कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष सहित जगमाल सिंह चंदेल, राजेंद्र सरपंच गराडसी, रामकुमार राहुल, महिपाल फूले अमीन, जिला महामंत्री रामकुमार सरोहा, सोमनाथ कटारिया मेहरा, अमित पंवार धन्तोडी, बलजोर सिंह सरपंच, गुलाब इसराना, ईशम सिंह अंजनथली, तथा सुनील संग्रोली आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
14/04/2026
भारत रत्न बाबा साहब डॉ बी आर अंबेडकर अमर रहे।
आज दिनांक 14 अप्रैल जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।
जय भीम जय भारत जय संविधान।
05/04/2026
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सच्चे अनुयाई और अब तक अनुसूचित समाज में रविदासी वर्ग के सर्वोच्च पद पर पहुंचे देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जन्म जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं।।।
29/03/2026
नई दिल्ली, राष्ट्रीय समाचार
28/03/2026
श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ का प्रस्ताव....
भाजपा अध्यक्ष से आग्रह राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व सुरेश राठौड़ को छोड़कर हो रविदासी समाज की नियुक्तियां.
नई दिल्ली (एजेंसी)
भाजपा के राष्ट्रीय नवनियुक्त अध्यक्ष श्री नितिन नबीन को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ देश दुनिया के सबसे बड़े संगठन ने प्रस्ताव भेजकर आग्रह किया है की संगठन के कोर ग्रुप में निर्णय लिया गया है कि पूर्व सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम व हरिद्वार के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को छोड़कर ही पार्टी, सरकार में और संगठनात्मक रूप से रविदासी समाज की नियुक्तियां किया जाना ही पार्टी, सरकार और संगठनात्मक रूप से जनहित में है। महापीठ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सूरजभान कटारिया ने कहा है की पूर्व के समय में उत्तराखंड राज्य विशेषकर और देश दुनिया की मीडिया में दोनों जोकि पूर्व में महापीठ के पदाधिकारी रहे हैं, की संदिग्ध भूमिका को लेकर पूरे रविदासी समाज को अपमानित होना पड़ा है यह बेहद गंभीर दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम है। इस मामले में साथ ही उत्तराखंड सरकार के आग्रह में सीबीआई एवं अन्य जांच एजेंसियों के समक्ष उपरोक्त दोनों को लेकर कई मामले विचाराधीन हैं। आज इसके पश्चात पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कटारिया ने कहा है की पंजाब के विश्व प्रसिद्ध डेरा सच्चखंड बल्लां वाले संत निरंजन दास महाराज को भारत सरकार पद्मश्री सम्मान सम्मान से दुनिया के रविदासी समाज में भाजपा एवं भारत सरकार के प्रति सम्मान बढ़ा है इसलिए यह वर्ग साथ साथ है और रविदासी समाज में अन्य अनेकों मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ नेतागणों एवं कार्यकर्ताओ की भारी संख्या हैं और नए कार्यकर्ताओं में मौजूदा समय में पार्टी सरकार और संगठनात्मक रविदासी समाज की नियुक्तियां किया जाना ही पार्टी सरकार और संगठनात्मक रूप से जनहित में रहेगा। इसी संबंध में महापीठ की कोर कमेटी जिसमें संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ अनीता आर्य शामिल हैं के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को पत्र भेज कर एवं मुलाकात हेतु समय में समस्त जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है। सूरज भान कटारिया ने कहा है कि इस पर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ की अप्रैल के सप्ताह में सर्व सामाजिक बैठक भी बुलाई गई है।
23/03/2026
गुरु रविदास महापीठ ने किया अनुरोध,भाजपा अध्यक्ष नीतिन नबीन की टीम में रविदासीयो को मिले स्थान।
दिल्ली:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन को पत्र लिखकर श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ दिल्ली सामाजिक संगठन ने पत्र लिखकर भाजपा की नई राष्ट्रीय कमेटी में रविदासी समाज के प्रमुख लोगों को ज़िम्मेदारी देने का आग्रह किया गया है। महापीठ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सूरजभान कटारिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन को लिखे पत्र में कहा है कि अनुसूचित जाति वर्ग में भारी संख्या बल के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में रविदासी समाज की अहम भूमिका सदैव से ही रही है रविदासी समाज समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय/राज्य पार्टी संगठनों एवं सरकारों में हम कार्य करके कई कीर्तिमान बनाए हैं उन्होंने कहा है कि इतिहास गवाह है कि समाज के लोगों को जो जिम्मेदारी समय-समय पर दी गई उसे परिपूर्ण किया गया है। संगठन महामंत्री सूरज भान कटारिया ने देश भर के प्रमुख कार्यकर्ताओं जिनमें कई पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व सांसद - विधायक और राज्यों के पूर्व मंत्री भी शामिल हैं की लिखित नामों सहित सूची भी भेजी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतिन नबीन की नई टीम का गठन प्रकिया चल रही है भाजपा के संविधान अनुसार जल्दी ही पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव और मोर्चा प्रकोष्ठों मे संयोजकों के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की नियुक्ति होनी है जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक राजनीतिक चिंतन में कार्यरत श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ संगठन ने राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्य नारायण जटिया और कार्यवाहक अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. अनीता आर्य के नेतृत्व में समाज के लोगो को पार्टी संगठन में समायोजित करने के लिए पत्र लिखकर आग्रह किया है।
06/03/2026
जय गुरुदेव धन गुरुदेव
नई दिल्ली समाचार