Gopal Narayan Singh

Gopal Narayan Singh

Share

page of Gopal Narayan Singh - Former Member of Parliament, Rajya Sabha & Former State President – Bharatiya Janata Party Bihar, India.

11/06/2026

भारत माता के वीर सपूत, स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद राम प्रसाद बिस्मिल जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

उनका त्याग, साहस, राष्ट्रप्रेम और बलिदान युगों-युगों तक देशवासियों को राष्ट्रसेवा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा।

09/06/2026

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। गरीबों, वंचितों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्य देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर कर रहे हैं।

कामना है कि आपके नेतृत्व में भारत इसी प्रकार प्रगति, समृद्धि और गौरव के नए शिखरों को स्पर्श करता रहे तथा सेवा और सुशासन की यह यात्रा करोड़ों देशवासियों को नई प्रेरणा देती रहे।

08/06/2026

बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु नामांकन करने वाले एनडीए के सभी सम्मानित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं विजयश्री की अग्रिम शुभकामनाएं।

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने समर्पण, अनुभव एवं जनसेवा के भाव से जनता का विश्वास अर्जित करते हुए संगठन की विचारधारा को और अधिक सशक्त करेंगे।

आपकी शानदार विजय एवं सफल जनप्रतिनिधित्व के लिए अनंत मंगलकामनाएं।

08/06/2026

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव तथा कर्नाटक विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान किए जाने पर सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन की विचारधारा, जनसेवा के संकल्प और राष्ट्रहित के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए जनता का विश्वास एवं समर्थन प्राप्त करेंगे।

आप सभी की शानदार विजय एवं सफल जनप्रतिनिधित्व के लिए मंगलकामनाएँ।

Photos from Gopal Narayan Singh's post 07/06/2026

भारतीय जनता पार्टी, बिहार के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Sanjay Saraogi जी के निर्देशन में संभाग प्रभारियों की घोषणा किए जाने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

पूर्ण विश्वास है कि आप सभी संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्पों को और अधिक सशक्त बनाते हुए अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

आप सभी के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएँ।

Photos from Gopal Narayan Singh's post 07/06/2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची , झारखंड

Photos from Gopal Narayan Singh's post 07/06/2026

झारखंड प्रवास के दौरान चतरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री जनार्दन पासवान जी एवं मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री निर्मल महतो जी से शिष्टाचार भेंट की।

Photos from Gopal Narayan Singh's post 06/06/2026

आज भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड के प्रदेश कार्यालय में भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री Nitin Nabin जी की अध्यक्षता में आयोजित माननीय सांसदों एवं विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।

इस अवसर पर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष श्री Babulal Marandi जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री Aditya Sahu जी एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री कर्मवीर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के विषयों तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

Photos from Gopal Narayan Singh's post 05/06/2026

झारखंड प्रवास के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा कर संगठन, युवा शक्ति की भूमिका एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा प्रेरणादायी है।

Want your business to be the top-listed Government Service in New?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

New

Telephone

Address


New