19/05/2026
NOIDA CITIZEN FORUM ने उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं NOIDA के MLA श्री पंकज सिंह से जनहित में की मांग:
- नौएडा विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी जनता फ्लैट्स और EWS फ्लैट्स जोकि टूट कर जर्जर हो गए हैं , इनके घटिया निर्माण और इनमें हुए महाघोटाले की CBI जांच कराई जाए
- नौएडा विधानसभा क्षेत्र की समस्त RWAs/ AOAs को दिए जाएं संवैधानिक अधिकार ताकि अधिकारी इनकी बातों को सही से सुने तमाशा ना बनाएं
- नौएडा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को उनकी प्रॉपर्टी पर "मालिकाना हक" दिया जाए जैसा कि दिल्ली, गाजियाबाद सहित NCR के अन्य निवासियों को प्राप्त है। नौएडा में अभी लोग जिन घरों में रह रहे हैं उनपर और उनकी दुकान, फैक्ट्री सब पर मालिकाना हक नौएडा प्राधिकरण का है।
- नौएडा के किसानों/ ग्रामवासियों की पुश्तैनी खेती की जमीनें जोकि फ्रीहोल्ड थीं और उसके मालिक किसान ही हुआ करते थे, उनसे उनकी वो जमीनें लेकर नौएडा प्राधिकरण ने छोटे छोटे रिहायशी प्लॉट जो ग्रामीणों को दिए हैं वो सारे लीज होल्ड पर हैं यानी इन प्लॉटों का मालिक भी नौएडा प्राधिकरण ही है ना कि किसान या ग्रामवासी, NCF ने मांग की है कि किसानों से जब फ्रीहोल्ड जमीनें ली गई हैं तो बदले में उन्हें फ्रीहोल्ड प्लॉट्स ही लौटाए जाएं।
- नौएडा प्राधिकरण के भ्रष्ट और कामचोर अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधायक नौएडा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से लिखित शिकायत करें और किए गए घोटालों की CBI जांच की भी शिफारिश की जाए।
नोएडा में महाघोटाला? शेर-ए-अवध बृजभूषण शरण सिंह की बेटी ने की CBI जांच की मांग | Shalini Singh
नोएडा में कथित महाघोटाले को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है।NCF President Shalini Singh ने गंभीर आरोप लगाते हुए CBI जांच की मांग की है। इ.....
13/05/2026
नौएडा प्राधिकरण के सीईओ श्री कृष्णा करुणेश, IAS से जनहित के विषयों पर मुलाकात कर आवश्यक पत्र सौंपें गये।
इस अवसर पर सामाजिक संस्था "नौएडा सिटीजन फोरम" की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह, महासचिव श्री प्रशांत त्यागी वत्स, सचिव श्रीमती गरिमा त्रिपाठी, श्री गिरीश कपूर, एडवोकेट कमल कौशिक, कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप यादव, श्रीमती राजश्री गुप्ता उपस्थित रहे।
13/05/2026
*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक: 13 मई 2026
स्थान: नौएडा
*नौएडा सिटीजन फोरम (एनo सीo एफo) के प्रतिनिधिमंडल ने की नौएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मुलाकात, जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सौंपे ज्ञापन।*
सामाजिक संस्था “नौएडा सिटीजन फोरम” के प्रतिनिधिमंडल ने नौएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्णा करुणेश से मुलाकात कर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सीईओ ने विषयों को ध्यानपूर्वक समझा और कार्यवाही के आदेश दिए।
सिटीजन फोरम द्वारा सौंपे गए ज्ञापन पत्रों में मुख्य रूप से नौएडा में स्वच्छ पेयजल उपलब्धता, जल संरक्षण, प्रशासनिक पारदर्शिता, जन शिकायत निवारण, अवैध निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, सीवर एवं स्वच्छता व्यवस्था, ग्रामीण विकास, खेल सुविधाओं, लंबित फ्लैट रजिस्ट्री तथा बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे। साथ ही अवैध बैंक्वेट हॉलों को सील किए जाने की मांग भी रखी गई जिसपर सीईओ नौएडा ने कार्यवाही के निर्देश अपने अधीनस्थ को दिए।
प्रमुख मांगें एवं विषय इस प्रकार रहे:
1. स्वच्छ पेयजल एवं जल संरक्षण संबंधी मांगें:
फोरम ने नौएडा में उच्च टीडीएस युक्त एवं दूषित जल आपूर्ति के विषय में सीईओ नौएडा प्राधिकरण से चर्चा की तथा यह मांग रखी कि गंगाजल मिश्रण एवं जल ट्रीटमेंट के बाद ही जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
सभी हाईराइज सोसायटियों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग की नियमित जांच एवं कार्यक्षमता ऑडिट कराया जाए।
प्रत्येक सेक्टर में रीयल-टाइम टीडीएस मॉनिटरिंग एवं सार्वजनिक डैशबोर्ड स्थापित किए जाएं।
वाटर रिचार्ज वैल विकसित किए जाएं।
एस.टी.पी. एवं आर.ओ. के पानी को ट्रीटमेंट के बाद कहां उपयोग किया जा सकता है इस पर विचार किया जाए।
अवैध बोरवेल पर कठोर कार्यवाही हो।
टैंक ओवरफ्लो रोकने हेतु ऑटो कट-ऑफ सिस्टम अनिवार्य किए जाएं।
प्रत्येक सेक्टर में “वाटर टास्क फोर्स” गठित की जाए।
2. प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही:
नौएडा सिटीजन फोरम ने प्राधिकरण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने हेतु
लोकपाल की शीघ्र नियुक्ति, सिटीजन चार्टर का प्रभावी क्रियान्वयन और प्रकाशन आई.जी.आर.एस. प्रणाली को प्रभावी बनाना, जन सूचना अधिकार निस्तारण में पारदर्शिता, विकास परियोजनाओं की ई.आई.ए. एवं ई.एम.पी. रिपोर्ट सार्वजनिक करना तथा वरिष्ठ अधिकारियों की संपत्ति विवरण सार्वजनिक करने जैसी महत्वपूर्ण मांगें उठाईं गईं।
3. सैक्टर-123 नौएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में देरी की बात को भी सीईओ के समक्ष रखा।
फोरम ने सैक्टर-123 में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण में हो रही अत्यधिक देरी को अनुचित बताया, जिसपर सीईओ नौएडा प्राधिकरण ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। फोरम ने सीईओ नौएडा प्राधिकरण को अवगत कराया कि नौएडा में खाली पड़ी भूमि पर अवैध कूड़ा डंपिंग एवं आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे बहुत ज्यादा प्रदूषण फैल रहा है।
फोरम ने परियोजना का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा तब तक क्षेत्र की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की।
4. शहर से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दे पर भी सीईओ नौएडा प्राधिकरण के साथ विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें सैक्टर-150 में इंजीनियर युवराज मेहता मृत्यु प्रकरण की न्यायिक जांच की बात कही गई तथा दोषी अधिकारियों पर भी कार्यवाही की मांग रखी गई।
सैक्टर-145 नौएडा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध डंपिंग ग्राउंड बंद किए जाने की बात भी सीईओ के समक्ष रखी।
जर्जर सीवर लाइनों शीघ्र पुनर्निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं खेल सुविधाओं के विस्तार की बातें भी कही गईं।
5. नौएडा में हजारों फ्लैट बायर्स की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं जिसे शीघ्र शुरू किया जाए।
6. ग्राम सोहरखा, सैक्टर-115 में कम्पोजिट गर्ल्स स्कूल की मांग को भी उठाया गया।
फोरम ने ग्राम सोहरखा में “कम्पोजिट गर्ल्स स्कूल” की स्थापना हेतु ग्रामवासियों की मांग को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करने का अनुरोध किया। फोरम ने कहा कि यह पहल क्षेत्र की बालिकाओं की शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
नौएडा सिटीजन फोरम ने कहा कि नौएडा जैसे आधुनिक शहर में नागरिकों को स्वच्छ जल, सुरक्षित वातावरण, पारदर्शी प्रशासन एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह ने सभी मुद्दों पर समयबद्ध एवं ठोस कार्यवाही की अपेक्षा व्यक्त की।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने सभी विषयों से संबंधित पत्रों को ध्यान पूर्वक पढ़ा एवं कई विषयों पर कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया एवं कुछ विषयों पर शीघ्र ही कार्यवाही करने के लिए फोरम को आश्वस्त किया।
फोरम ने यह भी कहा कि संस्था सदैव जनहित एवं शहर के समग्र विकास हेतु प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग के लिए तैयार है।
इस अवसर पर एनoसीoएफo की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह, महासचिव प्रशांत त्यागी, सचिव एवं कार्यालय प्रभारी गरिमा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रदीप यादव, सचिव गिरीश कपूर, राजश्री गुप्ता, विधिक सलाहकार एडवोकेट कमल कौशिक उपस्थित रहे।
धन्यवाद,
(गरिमा त्रिपाठी)
सचिव एवं कार्यालय प्रभारी
नौएडा सिटीजन फोरम
PMO India
Nitin Nabin
CM Office
BJP Uttar Pradesh
Nand Gopal Gupta Nandi
Dainik Jagran
Amar Ujala
Dainik Bhaskar
Navbharat Times Online
Yugkarvat
12/05/2026
NOIDA CITIZEN FORUM की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह पहुंची सैक्टर 122 के जनता फ्लैटों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने स्वयं मौके पर!!!
कुछ दिनों से NCF की TEAM से नौएडा के जनता फ्लैटों के निवासी संपर्क कर सहयोग देने की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि सालों से कोई उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है, कृपया NCF उनका साथ दें और उनकी आवाज को मजबूती प्रदान करें जिसका संज्ञान लेते हुए NCF की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह फोरम के पदाधिकारियों के साथ स्वयं मौके पर पहुंची और "WORLD CLASS CITY" NOIDA के WORLD CLASS JANTA FLATS की स्थिति का जायजा लिया!
नौएडा शहर के प्राउड निवासियों के लिए प्रस्तुत है "जनता फ्लैट्स" की वर्तमान स्थिति पर एक संक्षिप्त रिपोर्ट!
11/05/2026
CONRWA द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण परिचर्चा में नौएडा सिटीजन फोरम (NCF) की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह ने "विशिष्ट अतिथि" के रूप में सहभागिता की।
कार्यक्रम में नौएडा सिटीजन फोरम की संरक्षक श्रीमती इंद्राणी मुखर्जी, सलाहकार डॉ. एस.पी. जैन, उपाध्यक्ष श्री चक्रधर मिश्र तथा सचिव एवं कार्यालय प्रभारी श्रीमती गरिमा त्रिपाठी सहित फोरम के अन्य पदाधिकारियों की भी गरिमामई उपस्थिति रही।
CONRWA के NCR अध्यक्ष श्री पी.एस. जैन, एडवोकेट द्वारा नौएडा में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में नौएडा सिटीजन फोरम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।
CONRWA NOIDA CHAPTER की इस बैठक में नौएडा शहर के विकास, नागरिक समस्याओं एवं जनसहभागिता से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई ।
इस अवसर पर नौएडा की विभिन्न RWA/AOA के पदाधिकारियों सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख प्रतिनिधि एवं नौएडा के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
सभी प्रतिनिधियों ने नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को शहर के बेहतर भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
परिचर्चा के दौरान शहर की आधारभूत समस्याओं के समाधान में हो रही देरी, स्वच्छता व्यवस्था एवं स्वच्छ जलापूर्ति, सीवर एवं विद्युत व्यवस्था के बेहतर समन्वय, यातायात प्रबंधन, हरित क्षेत्र संरक्षण तथा नागरिक सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने जैसे विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह ने कहा कि नौएडा के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सामाजिक संगठनों को एक साथ आकर कार्य करना चाहिए व समय समय पर सामूहिक संगोष्ठियों को आयोजित करना चाहिए जिसमें "जनप्रतिनिधियों" को भी बुलाया जाना चाहिए। इस प्रकार के संवाद एवं सामूहिक प्रयासों को नौएडा के समग्र एवं सतत विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
#जनसहभागिता UP Tak
07/05/2026
-:प्रेस विज्ञप्ति:-
ll नौएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह की शानदार पहल: कुश्ती की उभरती प्रतिभाओं को मिले नए पंख ll
06/05/2026
नौएडा।
नौएडा सिटीजन फोरम (एन.सी.एफ) की कार्यकारी अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पू. लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी श्रीमती शालिनी सिंह की पहल पर, रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम सोरखा, सैक्टर-115, नोएडा में कुश्ती को बढ़ावा देने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कोच दामीन जैकोमेली (फ्रांस) की उपस्थिति रही।
इस पहल का उद्देश्य नौएडा के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को कुश्ती के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकों से प्रशिक्षित करना है।
कार्यक्रम में विश्व स्तरीय प्रसिद्ध रेसलिंग कोच दामीन जैकोमेली ने उभरते पहलवानों को विशेष तकनीक एवं प्रशिक्षण की जानकारी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों को आधुनिक कुश्ती के गुर सिखाए और उनके कौशल को निखारने के लिए अभ्यास सत्र आयोजित किया।
श्रीमती शालिनी सिंह ने बताया कि नौएडा के कई अखाड़े लगभग सौ वर्षों पुराने हैं लेकिन उनमें आधुनिक सुविधाओं, विशेषकर कुश्ती मैट का अभाव था। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने बहलोलपुर और सर्फाबाद के अखाड़ों का दौरा कर वहां तत्काल कुश्ती मैट उपलब्ध कराए।
उन्होंने कहा कि नौएडा सिटीजन फोरम द्वारा अखाड़ों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से न केवल सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे।
इस अवसर पर भारतीय कुश्ती संघ, जिला गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष सतपाल यादव, नौएडा सिटीजन फोरम की सचिव गरिमा त्रिपाठी, उपाध्यक्ष चक्रधर मिश्रा, इन्द्रजित पहलवान, सामाजिक कार्यकर्ता रवि यादव, जतन पहलवान, प्रमोद यादव, संजय शर्मा, अंकित पहलवान, राजेश पहलवान तथा सर्फाबाद टीम के सोनू यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्राम वासियों में अपार उत्साह देखने को मिला।
शालिनी सिंह का कहना है कि नौएडा की भूमि को दमदार पहलवानों एवं अखाड़ों की भूमि के रूप में देश दुनिया में जाना जाता था इसका लंबा इतिहास रहा है, अतः उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में नौएडा में कुश्ती के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई जायें।
गरिमा त्रिपाठी
सचिव/कार्यालय प्रभारी, NCF
Nitin Nabin
BJP Uttar Pradesh
CM Office
Dainik Jagran
Navbharat Times Online
Amar Ujala
Press Trust of India - PTI
Dainik Bhaskar
@
29/04/2026
*प्रेस रिलीज*
*नोएडा में जनसमस्याओं पर गरजा नौएडा सिटीजन फोरम, SIT जांच और अवैध निर्माणों पर उठाए सवाल!!*
नोएडा । सामाजिक संस्था नौएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहर के कई अहम जनहित मुद्दों को उठाते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए और त्वरित, पारदर्शी कार्रवाई की मांग की।
सबसे प्रमुख मुद्दे के रूप में सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले को उठाया गया। शालिनी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित SIT द्वारा तय समय सीमा के बजाय करीब तीन महीने में रिपोर्ट प्रस्तुत करना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया गया, जबकि उच्च अधिकारियों की भूमिका की अनदेखी की गई। फोरम ने जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरा बड़ा मुद्दा शहर में संचालित अवैध बैंक्वेट हॉल और बारात घरों का रहा। शालिनी सिंह ने कहा कि जिन बैंक्वेट हॉलों को प्राधिकरण पहले ही अवैध घोषित कर चुका है, वहां सार्वजनिक कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे भवनों को ध्वस्तीकरण तक सील किया जाए और संबंधित थाना व प्राधिकरण अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सरकारी या जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम अवैध भवनों में आयोजित नहीं होने चाहिए, इससे सरकार की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
फोरम ने शहर में बढ़ती पर्यावरणीय समस्या पर भी चिंता जताई। सेक्टर-145 समेत कई क्षेत्रों में अवैध डंपिंग ग्राउंड में लगातार लग रही आग को गंभीर बताते हुए शालिनी सिंह ने कहा कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सभी अवैध डंपिंग साइट्स को तुरंत बंद करने और कचरा निस्तारण के लिए स्थायी एवं वैज्ञानिक व्यवस्था लागू करने की मांग की।
पेयजल संकट को लेकर भी फोरम ने नाराजगी जाहिर की। शालिनी सिंह ने कहा कि कई सेक्टर, गांव और सोसाइटी लंबे समय से स्वच्छ पेयजल से वंचित हैं, जो कि एक मूलभूत अधिकार है। उन्होंने नियमित और साफ जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, जल गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इसके अलावा शहर की पुरानी सीवर व्यवस्था को भी गंभीर समस्या बताते हुए नई सीवर लाइनें बिछाने की आवश्यकता बताई गई। उन्होंने कहा कि जर्जर सीवर लाइनों के कारण कई जगह सीवर जाम रहते हैं, जिससे गंदा पानी घरों में घुसने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।
शालिनी सिंह ने अंत में कहा कि प्रशासन को जनसमस्याओं के समाधान में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता अपनानी होगी, क्योंकि “न्याय में देरी, न्याय से वंचित करने के समान है।” उन्होंने चेतावनी दी कि फोरम लापरवाह अधिकारियों की पहचान कर उनकी शिकायत मुख्यमंत्री तक पहुंचाएगा, ताकि नोएडा में सुशासन सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर फोरम के महासचिव प्रशांत त्यागी, सचिव गरिमा त्रिपाठी, गिरीश कपूर, मधु मेहरा, छाया राय, प्रदीप यादव, रेणु बाला शर्मा ज्योत्सना पमनानी एवं एडवोकेट कमल कौशिक आदि उपस्थित थे।
धन्यवाद।
(गरिमा त्रिपाठी)
सचिव/ कार्यालय प्रभारी
नौएडा सिटीजन फोरम (एन०सी०एफ०)
BJP Uttar Pradesh
CM Office
UP Police
Nand Gopal Gupta Nandi
Amar Ujala
Dainik Jagran
Dainik Bhaskar
Press Trust of India - PTI
Navbharat Times Online
@
22/04/2026
आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नोएडा महानगर की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी जी एवं वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती सीमा सिन्हा जी का नोएडा की अग्रणी सामाजिक संस्था *नौएडा सिटीजन फोरम* कार्यालय में आगमन हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
एन. सी. एफ. परिवार में आपका स्वागत है।
💐💐💐💐💐
BJP Uttar Pradesh
CM Office
Dainik Jagran
Amar Ujala
Navbharat Times Online
Office Yugkarwat
Press Trust of India - PTI
@
20/04/2026
भाजपा नोएडा महानगर मंत्री द्वारा अपनी फेसबुक पर डाली गई यह पोस्ट सस्ती लोकप्रियता और प्रचार को दर्शाती है!
इस तरह की हरकत शर्मनाक है !
पीड़ित परिवार द्वारा स्पष्ट रूप से मना किये जाने के बावजूद कि इस मामले को राजनीतिक व सांप्रदायिक रंग ना दिया जाये!! भाजपा नोएडा महानगर मंत्री द्वारा यह पोस्ट डाली गई!
क्या मानवीय भावनाओं या संवेदनाओं का कोई मूल्य नहीं भाजपा नेत्री के लिये जो पीड़ित परिवार के मना करने के बाद भी यह पोस्ट डाल दी ?
-जनहित में प्रेषित
BJP Uttar Pradesh
Narendra Modi
Nitin Nabin
MYogiAdityanath
Nand Gopal Gupta Nandi
Dr. Mahesh Sharma
Pankaj Singh
CM Office
UP Police
20/04/2026
19/04/2026
-:प्रेस विज्ञप्ति:-
ll सोरखा डूब क्षेत्र की नाबालिग के साथ हुई बलात्कार की घटना पर नौएडा सिटीजन फोरम (एन. सी. एफ.) की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह का संज्ञान, पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन ll
हाल ही में सोरखा डूब क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई रेप की घटना को लेकर नौएडा सिटीजन फोरम ने गहरा दु:ख और चिंता व्यक्त की है।
इस संदर्भ में फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि नौएडा सिटीजन फोरम इस कठिन समय में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
श्रीमती शालिनी सिंह ने परिवार को ढांडस बंधाया व हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया, जिसमें एक अनुभवी महिला वकील की व्यवस्था भी शामिल है, ताकि पीड़ित को न्याय दिलाने की प्रक्रिया संवेदनशील और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके।
फोरम ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़ित की पहचान को पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और इस दिशा में सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी।
नौएडा सिटीजन फोरम ने संबंधित प्रशासन और कानून-व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष, त्वरित और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके और समाज में न्याय का संदेश जाए व पुलिस की ओर से बच्ची की विशेषज्ञ बाल मनोचिकित्सक द्वारा काउंसलिंग की व्यवस्था भी तत्काल प्रभाव से की जाए, यदि अभी तक नहीं कराई गई है तो!
इसके साथ ही नौएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने फोरम की ओर से यह भी मांग रखी कि भविष्य में रेप जैसे जघन्य अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए नौएडा पुलिस द्वारा प्रभावशाली नीति बनाई जानी चाहिए व इसका सख्ती से पालन भी कराया जाना चाहिए।
रेप जैसे जघन्य अपराधों की घटनाओं में संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। साथ ही, जिन क्षेत्रों में नाबालिक बच्चियों के साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध की घटनाएं घटित होती हैं नौएडा पुलिस कमिश्नर सुनिश्चित करें कि उस क्षेत्र के थाना अध्यक्ष को तत्काल हटाया जाए व उन्हें किसी नागरिक क्षेत्र का आगामी 5 वर्षों तक प्रभार ना दिया जाये।
फोरम ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे ऐसे संवेदनशील मामलों में जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय दें तथा पीड़ित परिवार के साथ सहयोग करें।
धन्यवाद।
सचिव
नौएडा सिटीजन फोरम
29/01/2026
-:प्रेस विज्ञप्ति:-
दिनांक- 29.01.2026
ll नौएडा सिटीजन फोरम ने प्रधानमंत्री से व्यापक जनहित में की यूजीसी बिल में लाई गई नई गाइडलाइन को रद्द करने की मांग ll
आज नौएडा सिटीजन फोरम द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शालिनी सिंह के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा हाल ही में प्रस्तावित नई गाइडलाइन पर गहरी आपत्ति दर्ज कराई गई।
फोरम ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि शिक्षा का मूल उद्देश्य समाज को जोड़ना, सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान करना तथा सबका समान बौद्धिक विकास सुनिश्चित करना है। शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जो समावेशी हो और किसी भी प्रकार की असमानता, भ्रम या विभाजन को जन्म न दे।
फोरम का मानना है कि यूजीसी द्वारा प्रस्तावित नई गाइडलाइन इन मूल उद्देश्यों के विपरीत है।
फोरम ने व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार से यह मांग की है कि यूजीसी द्वारा लाई गई उक्त नई गाइडलाइन को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए, ताकि शिक्षा प्रणाली एवं समाज में समरसता और समानता बनी रहे।
इस अवसर पर फोरम की संरक्षक श्रीमती इंद्राणी मुखर्जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री चक्रधर मिश्रा, सचिव श्रीमती गरिमा त्रिपाठी तथा सहायक विधि सचिव श्री कमल कौशिक भी उपस्थित रहे।
NCF की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने आशा व्यक्त की कि सरकार जनभावनाओं को गंभीरता से लेते हुए इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।
धन्यवाद।
गरिमा त्रिपाठी
सचिव एवं कार्यालय प्रभारी
नौएडा सिटीजन फोरम
मो. 98914 44824