NHAI RO Bihar

NHAI RO Bihar

Share

Official account of NHAI, Regional Office, Patna. Dedicated to developing & managing National Highways in Bihar.

06/06/2026

सड़कें केवल दूरी नहीं घटातीं, विकास के नए अवसर भी जोड़ती हैं।

खगड़िया–पूर्णिया 4-लेन परियोजना क्षेत्र के कृषि, मत्स्य, खाद्य प्रसंस्करण और वस्त्र उद्योगों को बेहतर लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करेगी, जिससे उत्पादों की पहुंच बड़े बाजारों तक आसान होगी।

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी, परियोजना निदेशक, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण में सहभागिता की।

राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के साथ-साथ हरित आवरण को बढ़ावा देना और सतत विकास को प्रोत्साहित करना भी NHAI की प्राथमिकताओं में शामिल है।

एक पौधा... एक संकल्प।
हरित एवं स्वच्छ भविष्य के नाम।

05/06/2026

अब सफर होगा और भी सुगम!

खगड़िया से पूर्णिया तक का यह 4-लेन कॉरिडोर अनेक शहरों और कस्बों को बेहतर संपर्कता प्रदान करेगा। साथ ही पूर्णिया एयरपोर्ट तथा प्रमुख रेलवे स्टेशनों तक पहुंच को और मजबूत बनाएगा।

बेहतर कनेक्टिविटी, बेहतर अवसर।

05/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस

बेहतर राजमार्ग केवल आवागमन को सुगम नहीं बनाते, बल्कि सतत एवं हरित विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास के साथ-साथ हरित आवरण को बढ़ावा देकर, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अवसंरचना के बीच संतुलन स्थापित करने हेतु NHAI निरंतर प्रयासरत है।

प्रकृति भी, प्रगति भी।
सड़कें ही नहीं, राष्ट्र का निर्माण भी।

Photos from NHAI RO Bihar's post 04/06/2026

सुरक्षित राजमार्ग सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कार्रवाई।

🔸राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा एवं निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, परियोजना कार्यान्वयन इकाई, मुज़फ्फरपुर के अंतर्गत दरभंगा जिले में NH-27 पर जिला प्रशासन की देखरेख में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
🔸राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण न केवल यातायात को बाधित करता है, बल्कि सड़क सुरक्षा को भी गंभीर रूप से प्रभावित कर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाता है।

NHAI सभी नागरिकों से अपील करता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, ताकि राजमार्ग सभी के लिए सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बने रहें।

#सड़क_सुरक्षा

04/06/2026

बिहार के विकास को मिली नई गति!

केंद्र सरकार द्वारा खगड़िया–पूर्णिया खंड (NH-31 एवं NH-231) के 143.529 किमी लंबे 4-लेन उन्नयन को मंजूरी प्रदान की गई है। ₹3,936 करोड़ की यह परियोजना राज्य में बेहतर संपर्कता, सुरक्षित आवागमन और तेज विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

National Highways Authority of India - NHAI Ministry of Road Transport and Highways, Government of India

Photos from NHAI RO Bihar's post 03/06/2026

मुंगेर रेल-सह-सड़क गंगा पुल (NH-333B)

🔹गंगा पर बना यह सेतु केवल दो किनारों को नहीं जोड़ता, बल्कि लाखों लोगों के लिए अवसरों, सुविधाओं और विकास का नया मार्ग भी प्रशस्त करता है।

🔹इसके निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच क्षेत्रीय व्यापार एवं बाजार संपर्क मजबूत हुआ है। किसानों को अपने कृषि उत्पादों को तेजी से बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिली है, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक अवसरों तक पहुंच भी आसान हुई है।

🔹यह पुल बिहार के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति देने के साथ-साथ लोगों के जीवन को अधिक सुगम और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सड़कें ही नहीं… राष्ट्र निर्माण भी।

Photos from NHAI RO Bihar's post 02/06/2026

प्रकृति भी, प्रगति भी!

राष्ट्रीय राजमार्ग-20 (NH-20) के रजौली - बख्तियारपुर (पैकेज-3) खंड पर मध्य पट्टी में किया गया सुसज्जित और सघन पौधारोपण न सिर्फ सफर को खूबसूरत बना रहा है, बल्कि हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित कर रहा है।

सुरक्षित, स्वच्छ और हरित राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की दिशा में NHAI का सतत प्रयास जारी है।

हर पौधा, एक हरित भविष्य की ओर कदम!

02/06/2026
Want your business to be the top-listed Government Service in Patna New City?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


NHAI Regional Office , 4th Floor, D-13 Patliputra Industrial Area , Patna
Patna New City
800013

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm