27/02/2025
आज राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय पटना में डा. सुनील कुमार सिंह जी को उनके सर्वोच्च न्यायालय की विधान परिषद सदस्य मामले में इतिहासीक मिले जीत पर बधाई एवं भव्य स्वागत किया गया ॥
राजद अनु० जाति/अनु० जनजाति संबंधित सुझाव एवं शिकायत
27/02/2025
आज राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय पटना में डा. सुनील कुमार सिंह जी को उनके सर्वोच्च न्यायालय की विधान परिषद सदस्य मामले में इतिहासीक मिले जीत पर बधाई एवं भव्य स्वागत किया गया ॥
26/02/2025
सभी देश वासियों एवं बिहार वासियों तथा राजद परिवार सदस्यो को महाशिव रात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं । ॐ नमः शिवाय ॥
23/02/2025
78" वी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:-
15/08/2024
78 वी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:- राष्ट्रीय जनता दल पटना (बिहार)!
12/08/2024
आज राष्ट्रीय जनता दल के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के साथ चौकीदार/दफादारी के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात हुई, दफेदारी चौकीदारी संघ के सचिव डॉ. संत सिंह जी और उनकी टीम ने अरवल जिले में दफादार/चौकीदारों की जनरल बहाली पर रोक लगाने, पूर्व में सेवानिवृत्ति तथा सेवानिवृत होने वाले दफेदार/चौकीदार के आश्रितों के बहाली हेतु अध्यादेश लगाने, और शेष बचे स्वेच्छिक सेवानिवृत्ति के आश्रितों को नियुक्ति पत्र निर्गत करने जैसी मांगों को रखा।
उपरोक्त मामले में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने उक्त टीम की पांच सदस्यो को लेकर नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात कर, इस मामले को संज्ञान में लिया और आवश्यक कार्यवाही की मांग की।
साथ ही, प्रदेश कार्यालय राजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के द्वारा अधिसूचना जारी कर भोजपुर जिला के जिला अध्यक्ष पद पर श्री मनोराम राठौर को नियुक्त किया गया है। हमें उम्मीद है कि वे अपने कार्यकाल में अनुसूचित जाति के लोगों के हितों की रक्षा करेंगे।
10/08/2024
"मजदूर महिलाओं की आवाज, हमारी जिम्मेदारी!
आज, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान में काम करने वाली लगभग (40) दैनिक मजदूर महिलाएं हमारे आवास कार्यालय पर आकार अपनी पीड़ा लेकर आईं।
ठेकेदारों द्वारा उनका शोषण किया गया है और उन्हें उनकी मेहनत का पैसा नहीं दिया गया है।
हम, राष्ट्रीय जनता दल के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी के रूप में, इन महिलाओं की आवाज को उठाने और उनके हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
हमारी मांग है कि ठेकेदारों को तुरंत इन महिलाओं को उनका बकाया पैसा देना चाहिए और भविष्य में ऐसा शोषण न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
हम इन महिलाओं के साथ खड़े हैं और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे!