निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना Vigilance Investigation Bureau

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau

Share

This is official Page of Vigilance Investigation Bureau, Govt of Bihar

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 16/06/2026

भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में सफलता।
श्री राज कुमार मिश्र, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर अंचल कार्यालय, बेतिया, जिला- पश्चिम चम्पारण 15,000/- (पंद्रह हजार) रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 16.06.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-073/26, दिनांक 15.06.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री राज कुमार मिश्र, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, अंचल कार्यालय, बेतिया, जिला- पश्चिम चम्पारण को 15,000/- (पन्द्रह हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए अंचल कार्यालय बेतिया से गिरफ्तार किया गया है। परिवादी श्री बालेश्वर कुमार, पिता- कृपा नारायण महतो, सा0$पो0- बरवत पससाईन, थाना- मुफस्सिल, बेेतिया, जिला- पश्चिम चम्पारण द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो डाटा इन्ट्री ऑपरेटर है) के द्वारा जमाबन्दी के लाॅक खोलने के एवज् में रिश्वत की माँग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत कर्ता का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री श्याम बाबू प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री राज कुमार मिश्र, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर, अंचल कार्यालय, बेतिया, जिला- पश्चिम चम्पारण को 15,000/- (पन्द्रह हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए अंचल कार्यालय बेतिया से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, मुजफ्फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 12/06/2026

भ्रष्टाचार के विरूद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई में सफलता।
श्री सुजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी, सदर अंचल कार्यालय, जिला- नवादा 15,000/- रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 12.06.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-072/26, दिनांक 10.06.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री सुजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी, सदर अंचल कार्यालय, जिला- नवादा को 15,000/- (पन्द्रह हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए नवादा सदर अस्पताल के सामने सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया है। परिवादी श्री शंकर पासवान, पिता- स्व0 धर्मदेव पासवान, सा0- धधौली, थाना- नगर, जिला- नवादा द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो राजस्व कर्मचारी है) के द्वारा इनके जमीन का परिमार्जन करने के एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री नरेन्द्र कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया। धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री सुजीत कुमार, राजस्व कर्मचारी, सदर अंचल कार्यालय, जिला- नवादा को 15,000/- (पन्द्रह हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए नवादा सदर अस्पताल के सामने सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 12/06/2026

आज दिनांक 12/06/2026 को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार, पटना के सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे श्री जितेंद्र सिंह गंगवार भा0पु0से0 महानिदेशक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना के द्वारा सामूहिक रूप से बाल श्रम उन्मूलन हेतु शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई के प्रति लोगों में जागरू्कता बढाना और राज्य को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में सामूहिक संकल्प लेना है।
इस अवसर पर श्रीमती गरिमा मलिक, भा0पु0से0, पुलिस महानिरीक्षक, श्री राकेश कुमार सिन्हा, भा0पु0से0 पुलिस उप महानिरीक्षक निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना एवं ब्यूरो में पदस्थापित सभी पुलिस अधीक्षक /पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 10/06/2026

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार पटना द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध की गई कार्रवाई में आज मिली दो दो सफलता।
1. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 10.06.2026 को
निगरानी थाना कांड सं0-071/26, दिनांक 09.06.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री सियाराम राय,मुखिया, ग्राम पंचायत- राज चकबहाउद्दीन, थाना- दलसिंहसराय, जिला- समस्तीपुर को 1,20,000/-
(एक लाख बीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए गुदरीपुल, थाना- दलसिंहसराय के निकट स्थित
परिवादी अब्दुल मन्नान के श्रृंगार दुकान से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी श्री अब्दुल मन्नान, पिता- मो0 अजीम, सा0$पो0- चकबहाउ ीन, थाना-
दलसिंहसराय, जिला- समस्तीपुर द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में
शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो मुखिया एवं पंचायत सचिव है) के द्वारा इनको
निलंबन से मुक्त करने के एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है।ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात्उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री अमरेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री सियाराम राय, मुखिया, ग्राम
पंचायत- राज चकबहाउद्दीन, थाना- दलसिंहसराय, जिला- समस्तीपुर को 1,20,000/- (एक लाख बीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए गुदरीपुल, थाना- दलसिंहसराय स्थित परिवादी अब्दुल मन्नान के श्रृंगार दुकान से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय,निगरानी, मुज फरपुर में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

2. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 10.06.2026 को
निगरानी थाना कांड सं0-070/26, दिनांक 09.06.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री मनीषकुमार, चैकीदार, ग्राम पंचायत-पनारी, थाना- बेलागंज, जिला- गयाजी को 9,000/- (नौ हजार) रूपया रिश्वत लेते हुए थाना- बेलागंज, जिला- गयाजी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेलागंज के
परिसर से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी श्री रविन्द्र यादव, पिता- स्व0 नाथुन यादव, सा0- पनारी, थाना- बेलागंज,
जिला- गयाजी द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो स0अ0नि0 एवं चैकीदार है) के द्वारा इनके एवं इनके भाई के द्वारा एक दूसरे के परिवार पर काउंटर केस दर्ज कराया गया है। इनके परिवार के उपर दर्ज बेलागंज थाना कांड सं0-689/23 में इनके बच्चो का नाम कसे से हटाने के एवज में रिश्वत की माँग की जारही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी
द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात्
उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्री समीर चन्द्र झा, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री मनीष कुमार, चैकीदार,
पनारी पंचायत, थाना- बेलागंज, जिला- गयाजी को 9,000/- (नौ हजार) रूपया रिश्वत लेते हुए
थाना- बेलागंज, जिला- गयाजी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बेलागंज के परिसर से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

10/06/2026







#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

08/06/2026
Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 05/06/2026

आज दिनांक 05.06.2026 को श्री अतुल कुमार सिंह, माननीय
न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा अभियुक्त श्री धरनीधर राय, सम्प्रति कनीय
अभियंता, सर्व शिक्षा अभियान, मोकामा जिला-पटना को भ्रष्टाचार निवारण
अधिनियम 1988 की धारा 7, 13(2) सह पठित धारा 13(1)(डी) के तह्त
निगरानी थाना कांड संख्या-35/2016 (विशेष वाद सं-19/2016) में दोषी
ठहराया गया।
यह मामला परिवादी मो0 तकी अनवर, पिता-इनामुल हक,
गा्रम-अन्धना, थाना-नूरसराय, जिला-नालंदा से अभियुक्त श्री धरनीधर राय,
सम्प्रति कनीय अभियंता, सर्व शिक्षा अभियान, मोकामा जिला-पटना द्वारा
परिवादी से मापी पुस्तिका विपत्र सहित लेखा शाखा को भेजने के एवज में
10,000/-रूपया रिश्वत माॅंगने का आरोप लगाया गया। जिसमें आरोपी को
दिनांक-02.04.2016 को 5,000/- रूपया रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में तत्कालीन अनुसंधानकत्र्ता श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह,
पुलिस निरीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना द्वारा सटीक और समय
पर आरोप-पत्र दायर किया गया। अभियोजन द्वारा कुल 10 साक्षियों की
गवाही कराई गई। बिहार सरकार की ओर से श्री किशोर कुमार सिंह, प्रभारी
विशेष लोक अभियोजक निगरानी, पटना ने प्रभावी तरीके से पैरवी की और
आरोपी को दोष सिद्ध कराने में सफलता हासिल की।
श्री धरनीधर राय, सम्प्रति कनीय अभियंता, सर्व शिक्षा अभियान, मोकामा
जिला-पटना को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 में तीन वर्ष सश्रम
कारावास एवं 10,000/-(दस हजार) रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है।
धारा-13(2) सह पठित धारा-13(1)(डी) में चार वर्ष सश्रम कारावास एवं
10,000/-(दस हजार) रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। अर्थदण्ड की राशि
जमा नहीं करने पर चार महीने का साधारण कारावास होगा। दोनों सजा
साथ-साथ चलेगी।
अब तक वर्ष 2026 में कुल 09 भ्रष्टाचार के मामले में न्यायालय
द्वारा सजा सुनायी गई है। वर्तमान कांड में दोषसिद्ध की कार्रवाई श्री अतुल
कुमार सिंह, माननीय न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा की गई है। निगरानी
अन्वेषण ब्यूरो द्वारा अभियोजन की कार्यवाही लगातार जारी है।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 04/06/2026

श्री राणा रणविजय गोपाल, राजस्व कर्मचारी, मैनपुरन्दा पंचायत, प्रखण्ड- फुलवारी
शरीफ, जिला- पटना 35,000/- (पैंतीस हजार) रुपया एवं दलाल श्री गुड्डू कुमार,
पे0- स्व0 देवनन्दन प्रसाद, ग्राम- अनीसाबाद, न्यू बाईपास, थाना- गर्दनीबाग,
जिला- पटना 10,000/- (दस हजार) रूपया रिश्वत लेते गिरफ्तार।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 04.06.2026 को
निगरानी थाना कांड सं0-069/26, दिनांक 03.06.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री राणा रणविजय गोपाल, राजस्व कर्मचारी, मैनपुरन्दा पंचायत, प्रखण्ड- फुलवारी शरीफ, जिला- पटना को 35,000/- (पैतीस हजार) रुपया एवं दलाल श्री गुड्डू कुमार, पे0- स्व0 देवनन्दन प्रसाद, ग्राम-
अनीसाबाद, न्यू बाईपास, थाना- गर्दनीबाग, जिला- पटना को 10,000/- (दस हजार) रूपया रिश्वत लेते हुए थाना- फुलवारी शरीफ, जिला- पटना स्थित मैनपुरन्दा पंचायत भवन से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी श्री प्रवीण कुमार सुमन, पिता- राघवेन्द्र कुमार शर्मा, सा0- गोरखरी, थाना-
विक्रम, जिला- पटना द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो राजस्व कर्मचारी एवं दलाल है) के द्वारा इनके प्लाॅट से 100 मीटर दूर स्थित मुख्य सड़क पर चार घर का अवैध अतिक्रमण हटाने संबंधित रिपोर्ट देने के एवज् में रिश्वत की माँग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी
द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात्
उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकत्र्ता श्रीमती रिशिता स्नेह, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री राणा रणविजय गोपाल,
राजस्व कर्मचारी, मैनपुरन्दा पंचायत, प्रखण्ड- फुलवारी शरीफ, जिला- पटना को 35,000/- (पैतीस हजार) रुपया एवं दलाल श्री गुड्डू कुमार, पे0- स्व0 देवनन्दन प्रसाद, ग्राम- अनीसाबाद, न्यू बाईपास, थाना- गर्दनीबाग, जिला- पटना को 10,000/- (दस हजार) रूपया रिश्वत लेते हुए थाना- फुलवारी शरीफ, जिला- पटना स्थित मैनपुरन्दा पंचायत भवन से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 03/06/2026

पटना जिला एवं नवादा जिला में दो अलग-अलग मामलो में क्रमशः 40,000/- एवं 10,000/- रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारी
प्रथम सफलता डॉ0 अजय कुमार, क्षेत्रीय अपर निदेशक, तिरहुत प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, बिहार 40,000/- (चालीस हजार) रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 03.06.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-068/26, दिनांक 02.06.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- डॉ0 अजय कुमार, क्षेत्रीय अपर निदेशक, तिरहुत प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, बिहार को 40,000/- (चालीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए गोविन्दमित्रा रोड, थाना- पीरबहोर, जिला- पटना स्थित अशोका पैलेस के पास से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी श्री विवेक सिंह, पिता- इन्द्रजीत कुमार, सा0$पो0- बैरिया, थाना- गोपालपुर, जिला- पटना द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि इनकी पत्नी श्रीमती नेहा कुमारी वर्त्तमान में प्रभारी प्राचार्या, ए0एन0एम0 स्कूल महनार- सह-छात्रावास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सहदेई बुजुर्ग, वैशाली में पदस्थापित है तथा वर्त्तमान में गर्भावस्था में है, जिसके देख-भाल के लिए वो साथ में रह रहें हैं और आरोपी (जो क्षेत्रीय अपर निदेशक है) के द्वारा उन्हें अपने पत्नी के साथ में रहने के के एवज् में रिश्वत की माँग की जा रही है अन्यथा तरह-तरह के आरोप लगाकर इन्हें निकलवा देंगे तथा इनकी पत्नी को भी निलंबित करवा देंगे।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्त्ता श्रीमती रीता सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- डॉ0 अजय कुमार, क्षेत्रीय अपर निदेशक, तिरहुत प्रमंडल, स्वास्थ्य विभाग, बिहार को 40,000/- (चालीस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए गोविन्दमित्रा रोड, थाना- पीरबहोर, जिला- पटना स्थित अशोका पैलेस के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

द्वितीय सफलता
2. श्री बीरू कुमार चौधरी, ग्रामीण आवास सहायक, मेसकौर प्रखंड, जिला- नवादा 10,000/- (दस हजार) रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार।

एक दूसरी कार्रवाई में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम के द्वारा आज दिनांक 03.06.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-067/26, दिनांक 02.06.2026 में प्राथमिकी अभियुक्त- श्री बीरू कुमार चौधरी, ग्रामीण आवास सहायक, मेसकौर प्रखंड, जिला- नवादा को 10,000/- (दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए मेसकौर प्रखंड कार्यालय, जिला- नवादा के सामने स्थित मुख्य सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया है।
परिवादी श्री धनंजय कुमार, पिता- स्व0 बलवंत सिंह, सा0- पबई, पो0- निजापुर, थाना- मेसकौर, जिला- नवादा द्वारा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी (जो आवास सहायक है) के द्वारा इन्दिरा आवास की तिसरी किस्त पास कराने के लिए निर्माणाधीन आवास का फोटो खिंचकर अपलोड करने के एवज में रिश्वत की माँग की जा रही है।
ब्यूरो द्वारा प्राप्त षिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम मंे आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्रष्टया आरोप सही पाये जाने के पश्चात् उपरोक्त कांड अंकित कर अनुसंधानकर्त्ता श्री मिथिलेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।
धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त- श्री बीरू कुमार चौधरी, ग्रामीण आवास सहायक, मेसकौर प्रखंड, जिला- नवादा को 10,000/- (दस हजार) रूपये रिश्वत लेते हुए मेसकौर प्रखंड कार्यालय, जिला- नवादा के सामने स्थित मुख्य सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के उपरांत माननीय विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार, पटना का वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के विरूद्ध यह 67वाँँ एवं 68वाँँ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई है। जिसमें यह टैªप संबंधी 62वाँ एवं 63वॉं कांड है, जिसमें कांड दर्ज कर अभी तक कुल 62 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है तथा रिश्वत की कुल बरामद राशि 24,97,800/- (चौबीस लाख संतानबे हजार आठ सौ) रूपये है। पिछले वर्ष 2025 में कुल 101 टैªप कांड दर्ज किये गये थे एवं रिश्वत की राशि 37,80,300/- रुपये बरामद किये गये थे।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Photos from निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना  Vigilance Investigation Bureau's post 02/06/2026

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो बिहार में में होमियोपैथिक का आयोजन।






#बिहार



#भ्रष्टाचार_मुक्त_बिहार
#भ्रष्टाचार

Want your business to be the top-listed Government Service in Patna?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


6 Circular Road
Patna
800001